Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

महिला जज का वरिष्ठ पर यौन उत्पीड़न का आरोप- कहा’जिंदा लाश हूँ, मरने दें’

RK News by RK News
December 15, 2023
Reading Time: 1 min read
0

नई दिल्ली: यूपी में एक महिला जज ने न्याय की गुहार लगाई है। यौन उत्पीड़न और न्याय नहीं मिलने से आहत महिला जज ने इच्छामृत्यु की मांग की है। उन्होंने इसके लिए सीजेआई को खुला ख़त लिखा है। ख़त दिल को झकझोरने वाला है। उन्होंने कहा है कि ‘मैं चलती फिरती लाश हूँ’। उन्होंने लिखा है कि आत्महत्या का प्रयास भी विफल रहा। पूरी तरह निराश महिला जज ने तो यहाँ तक लिखा है कि ‘कामकाजी महिलाएँ लड़ना छोड़ दें और खिलौने या फिर निर्जीव जीव की तरह जीना सीख लें’।
महिला जज द्वारा देश के मुख्य न्यायाधीश को लिखा खुला ख़त सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। उन्होंने ख़त में छह महीने पहले अपनी पिछली पोस्टिंग में अपने वरिष्ठ जज पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दो पन्नों के पत्र में उन्होंने लिखा है कि इच्छामृत्यु इसलिए मांगी है क्योंकि उन्हें निष्पक्ष जांच की कोई उम्मीद नहीं है, न्याय तो दूर की बात है।
उन्होंने ख़त में आरोप लगाया है कि उन्हें रात में अपने वरिष्ठ से मिलने के लिए कहा गया। महिला जज ने लिखा है, ‘मेरा यौन उत्पीड़न हद दर्जे तक किया गया है। मेरे साथ बिल्कुल कूड़े जैसा व्यवहार किया गया है। मैं एक गैरज़रूरी कीट की तरह महसूस करती हूँ। और मुझे दूसरों को न्याय दिलाने की उम्मीद थी।’
उन्होंने लिखा, ‘मैं बहुत उत्साह और विश्वास के साथ न्यायिक सेवा में शामिल हुई कि मैं आम लोगों को न्याय दिलाऊंगी। मुझे क्या पता था कि मैं जिस भी दरवाजे पर जाऊंगी, वहीं जल्द ही मुझे न्याय के लिए भिखारी बना दिया जाएगा। मेरी सेवा के थोड़े से समय में मुझे खुले दरबार में मंच पर दुर्व्यवहार सहने का दुर्लभ सम्मान मिला है।’
महिला जज ने भारत में कामकाजी महिलाओं से सिस्टम के खिलाफ लड़ने का प्रयास न करने को कहा। सोशल मीडिया पोस्ट के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस ने यह ख़बर दी है। रिपोर्ट के अनुसार महिला जज ने कहा, ‘अगर कोई महिला सोचती है कि आप सिस्टम के खिलाफ लड़ेंगी। मैं आपको बता दूं, मैं नहीं कर सकी। और मैं जज हूं। मैं अपने लिए निष्पक्ष जांच भी नहीं करा सकी। न्याय तो दूर की बात है। मैं सभी महिलाओं को सलाह देती हूं कि वे खिलौना या निर्जीव वस्तु बनना सीख लें।’
उन्होंने कहा है, “मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरी शिकायतों और बयान को अकाट्य सत्य के रूप में लिया जाएगा। मैं बस निष्पक्ष जांच की कामना करती थी।’ उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने आत्महत्या करके मरने की कोशिश की थी, लेकिन प्रयास सफल नहीं हुआ। उन्होंने आगे लिखा, ‘मुझे अब जीने की कोई इच्छा नहीं है। पिछले डेढ़ साल में मुझे चलती-फिरती लाश बना दिया गया है। इस निर्जीव और निष्प्राण शरीर को अब इधर-उधर ढोने का कोई मतलब नहीं है। मेरी जिंदगी का कोई मकसद नहीं बचा है। कृपया मुझे अपना जीवन सम्मानजनक तरीके से ख़त्म करने की अनुमति दें। मेरी जिंदगी ख़त्म कर दी जाए।’ अंग्रेजी अख़बार ने लिखा है कि बार-बार प्रयास करने के बावजूद न तो महिला जज और न ही उनके वरिष्ठ जज से संपर्क किया जा सका। (साभार:सत्य हिंदी)

RELATED POSTS

मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता

ड्राइवर बना खजांची, सफाईकर्मी बने कैशियर..राम मंदिर ट्रस्ट की भर्तियों पर उठे सवाल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता
समाचार

मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता

July 2, 2026
राम मंदिर चढ़ावा विवाद
समाचार

ड्राइवर बना खजांची, सफाईकर्मी बने कैशियर..राम मंदिर ट्रस्ट की भर्तियों पर उठे सवाल

July 2, 2026
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत
समाचार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत

July 1, 2026
हमारे फ़ोन टैप किए जा रहे हैं, अखिलेश का सनसनीखेज़ दावा
समाचार

‘आलसी-आरामतलबी वाली जिंदगी से बाहर निकलिए’…अखिलेश को जन्मदिन पर किसने दिया ऐसा ‘तोहफा’?

July 1, 2026
योगी जी ने कहा :उवैसी का चैलेंज मंज़ूर
समाचार

“अगर ट्रस्ट में मुस्लिम होता तो…”ओवैसी का योगी सरकार पर तंज

June 30, 2026
डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

US सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शक्तियों में हुआ बड़ा विस्तार

June 30, 2026
Next Post

कांग्रेस क’UPजोड़ो यात्रा’ दलित मुस्लिम वोटों को एकजुट करने का है लक्ष्य?

इसराइली सेना की एक 'ग़लती' और नेतन्याहू अपने ही देश में घिरे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

राहुल गांधी से ED की पूछताछ जारी, पहले राउंड में करीब 3 घंटे तक चली पूछताछ

राहुल गांधी से ED की पूछताछ जारी, पहले राउंड में करीब 3 घंटे तक चली पूछताछ

June 13, 2022
मैं अपराधी नहीं चुना हुआ मुख्यमंत्री हूं, केजरीवाल के तल्ख बोल

मैं अपराधी नहीं चुना हुआ मुख्यमंत्री हूं, केजरीवाल के तल्ख बोल

July 18, 2022

जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा देश और सेना के साथ पूर्ण एकजुटता की घोषणा

May 7, 2025

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नूपुर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- बयान के लिए टीवी पर पूरे देश से माफी मांगे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता
  • ड्राइवर बना खजांची, सफाईकर्मी बने कैशियर..राम मंदिर ट्रस्ट की भर्तियों पर उठे सवाल
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi