Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

इसराइली सेना की एक ‘ग़लती’ और नेतन्याहू अपने ही देश में घिरे

RK News by RK News
December 17, 2023
Reading Time: 1 min read
0

इसराइली सेना का कहना है कि उसने ग़ज़ा में अपने अभियान के दौरान ग़लती से तीन बंधकों को ‘खतरा’ समझकर मार दिया है.
मरने वालों में 28 साल के योताम ख़ईम, 22 साल के समेर तलालका और 26 साल के एलोन शमरिज शामिल हैं.
सेना ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि तीनों की मौत ग़ज़ा के उत्तर में शेजैया में हुई है.इसराइल पर 7 अक्टूबर को हमास ने हमला किया था और वह 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाकर वापस ग़ज़ा ले गया था.

RELATED POSTS

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर


हालांकि पिछले कुछ दिनों में हमास ने कई दर्जन बंधकों को रिहा किया है लेकिन अभी भी 100 से ज्यादा बंधक उनके पास हैं
इसराइली सेना का कहना है कि शुक्रवार को हुई इस घटना की जांच की जा रही है. सेना ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है.सेना ने कहा है, “हमारा राष्ट्रीय मिशन लापता लोगों का पता लगाना और सभी बंधकों को घर वापस लाना है.
विरोध में सड़कों पर लोग
घटना की जानकारी मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग इसराइल के शहर तेल अवीव में जमा हुए और शहर में मौजूद सैन्य अड्डे की तरफ मार्च किया.
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से बचे हुए बंधकों की रिहाई के लिए समझौता करने की मांग की है.
प्रदर्शन करते हुए लोगों ने अपने हाथों में मोमबत्तियां और पोस्टर पकड़ रखे थे.
पोस्टरों पर लिखा था, “उन्हें घर लाओ” और “अब बंधकों की अदला-बदली करो”मृतकों के शव इसराइल पहुंच गए हैं, जहां उनकी पहचान की गई है.
इसराइली पीएम नेतन्याहू ने क्या कहा?
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने इन मौतों को ‘असहनीय त्रासदी’ बताया है.
उन्होंने कहा, “इस मुश्किल शाम में भी हम अपने घावों पर मरहम लगाएंगे, सबक सीखेंगे और बंधक बनाए गए अपने सभी लोगों को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेंगे.”
सैन्य तरीकों पर उठते सवाल
ग़ज़ा में हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, इसराइली हमलों में अब तक 18 हज़ार 800 लोगों की जान जा चुकी है.
सात अक्तूबर को हमास के इसराइल पर किए हमले में 1200 लोग मारे गए थे और हमास 240 लोगों को बंधक बनाकर ले गया था.
हमास के कब्जे से बंधकों को छुड़ाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे सैन्य तरीकों पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं.
हेन एविगडोरी, उन लोगों में शामिल हैं, जिनकी पत्नी और बेटी को हमास ने हाल ही में रिहा किया था.
उन्होंने कहा, “अक्सर हम लोगों को यह कहते हुए सुनते हैं कि बंधकों को सैन्य तरीकों से बचाया जा सकता है, लेकिन ऐसा कोई सैन्य तरीका नहीं है, जो उन्हें सुरक्षित वापस ला सके.”
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुए उन्होंने कहा कि इसराइल को अपने लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए एक समझौते की पहल करनी चाहिए. (साभार BBC हिन्दी)

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
समाचार

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

August 31, 2026
समाचार

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

August 31, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

August 31, 2026
ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?
समाचार

ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?

August 30, 2026
‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
समाचार

‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

August 30, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड

August 30, 2026
Next Post

यूजीसी और एनसीईआरटी का हिन्दू राष्ट्र शैक्षणिक कार्यक्रम

इसराइल के लिए 10 हज़ार लोगों की भर्ती क्यों करने जा रही है हरियाणा सरकार?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

काशी धर्म परिषद मैदान में उतरी, कहां नफरती मौलानाओं की जायदाद जप्त हो, जिहादियों की लिस्ट बनाओ

काशी धर्म परिषद मैदान में उतरी, कहां नफरती मौलानाओं की जायदाद जप्त हो, जिहादियों की लिस्ट बनाओ

June 11, 2022

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वे नहीं चाहते कि हम बिल्कीस मामले को सुनें

May 3, 2023

अहमदाबाद: एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो कर, दो टुकड़ों में टूटा,242 यात्रियों में53 ब्रिटिश,

June 12, 2025

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
  • खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR
  • दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi