Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

बीजेपी ने लोकसभा इलेक्शन की तैयारी शुरू कर दी

RK News by RK News
December 16, 2022
Reading Time: 1 min read
0
बीजेपी ने लोकसभा इलेक्शन की तैयारी शुरू कर दी

नई दिल्ली: बीजेपी ने अगले साल के विधानसभा और उसके अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी गंभीरता के साथ शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रभारियों के साथ बैठक के बाद राज्यवार बैठकें भी शुरू हो गई हैं। राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक पांच और छह दिसंबर को हुई थी।

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

पांच दिसंबर को गुजरात में दूसरे चरण के मतदान के दिन सुबह में वोट डाल कर पीएम मोदी और अमित शाह दोनों दिल्ली आ गए थे और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए थे। उसमें प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के नेताओं से कहा था कि वे जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिलने का मुद्दा जनता के बीच ले जाएं और उन्हें गर्व का अहसास कराएं।

अब पार्टी ने राज्यवार बैठकें शुरू कर दी है। पहली बैठक उत्तर प्रदेश की हुई है। उत्तर प्रदेश के दोनों बड़े नेताओं- राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ की बैठक पार्टी के जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई। बताया जा रहा है कि इसमें पार्टी के संगठन में होने वाले बदलाव और अगले चुनावों के बारे में चर्चा की गई।

हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय संगठन और राज्यों में होने वाले बदलाव पर विचार के लिए बैठक में योगी आदित्यनाथ को बुलाने का मतलब नहीं बनता है। उत्तर प्रदेश में संगठन का बदलाव नहीं होना है। वहां हाल ही में भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है और नए संगठन महामंत्री गए हैं। अगर दूसरे राज्यों के संगठन में होने वाले बदलाव पर विचार के लिए योगी को बुलाया गया तो यह कई लिहाज से बड़ी बात होगी।

बहरहाल, पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है लेकिन ऐसा लग रहा है कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों को लेकर यह बैठक हुई है। इसमें और भी मुद्दे उठे होंगे लेकिन बुनियादी रूप से राज्य में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई होगी। ध्यान रहे पिछली बार समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी मिल कर चुनाव लड़े थे तब भाजपा की सीटें घट गई हैं। 2014 की 73 सीटों के मुकाबले भाजपा और उसकी सहयोगी अपना दल को 64 सीटें मिलीं यानी नौ सीटों का नुकसान हुआ।

इस बार भाजपा की योजना सीटें बढ़ाने की है। कॉशी कॉरिडोर और अयोध्या में राममंदिर निर्माण के बाद भाजपा उम्मीद कर रही है कि वह फिर से 73 या उससे भी ज्यादा पहुंच सकती है। बसपा के रुख को देखते हुए भी पार्टी सीटें बढ़ने की उम्मीद कर रही है। ध्यान रहे योगी मुख्यमंत्री हैं और राजनाथ मुख्यमंत्री रहे हैं, जबकि अमित शाह और जेपी नड्डा दोनों उत्तर प्रदेश के प्रभारी रह चुके हैं। इसलिए इन चार नेताओं का मिलना और चुनाव तैयारियों पर चर्चा करना अहम है। अब देखना है कि इस तरह की चर्चा और किन राज्यों को लेकर होती है।

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
Next Post
“लव जिहाद” रोकने के मध्य प्रदेश सरकार नियम बनाएगी: नरोत्तम मिश्रा

"लव जिहाद" रोकने के मध्य प्रदेश सरकार नियम बनाएगी: नरोत्तम मिश्रा

कॉमन सिविल कोड: 2024 के लिए बीजेपी का आखिरी दांव?- एक नजरिया

कॉमन सिविल कोड: 2024 के लिए बीजेपी का आखिरी दांव?- एक नजरिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

डा.आंबेडकर ने मनुस्मृति जलाई थी: क्यों? :एस.आर.दारापुरी

December 28, 2023

आंध्र प्रदेश : पुलिस कांस्टेबल की नौकरी के लिए पीएचडी एलएलबी, एमटेक डिग्री धारकों ने आवेदन किया

January 23, 2023

आजम खां का खेल खत्म: जयाप्रदा

February 20, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi