Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

बिहार की वोटर लिस्ट में संशोधन:चुनाव आयोग के कदम से NRC की याद क्यों आई cc? खेल को समझये

RK News by RK News
June 28, 2025
Reading Time: 1 min read
0

भारत का चुनाव आयोग (ECI) वोटर लिस्ट संशोधन की आड़ में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) लागू करने की कोशिश के आरोपों से घिर गया है। विपक्षी नेताओं ने उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने ECI की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इन नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार और अन्य गैर-भाजपा शासित राज्यों में वोटर लिस्ट के संशोधन की आड़ में भाजपा की मदद से मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश रची जा रही है।

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि ECI बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले “गुप्त तरीके से NRC” लागू कर रहा है। उन्होंने कहा कि नए नियमों के तहत वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के लिए नागरिकों को न केवल अपनी जन्म तिथि और स्थान, बल्कि अपने माता-पिता के जन्म से संबंधित दस्तावेज भी पेश करने होंगे। ओवैसी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “चुनाव आयोग बिहार में पीछे के रास्ते से NRC लागू कर रहा है। विश्वसनीय अनुमानों के मुताबिक केवल तीन-चौथाई जन्म पंजीकृत हैं। सरकारी दस्तावेजों में अक्सर त्रुटियां होती हैं। बाढ़ प्रभावित सीमांचल के लोग सबसे गरीब हैं, जो मुश्किल से दो वक्त का खाना जुटा पाते हैं। उनसे माता-पिता के दस्तावेज मांगना क्रूर मजाक है।”ओवैसी ने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाइयों से वैध भारतीय नागरिकों को मतदान से दूर रखने के साथ-साथ चुनाव आयोग में लोगों का भरोसा भी टूट सकता है। उन्होंने याद दिलाया कि आधिकारिक अनुमानों के अनुसार भारत में केवल 75 प्रतिशत जन्म पंजीकृत हैं, और कई सरकारी रिकॉर्ड में बड़ी गलतियाँ हैं।

बिहार में कांग्रेस और आरजेडी समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने भी मतदाता सूची के मौजूदा संशोधन के दौरान लाए गए सख्त दस्तावेज़ मानदंडों पर चिंता जताई है। नागरिक अधिकार संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जानना चाहा है कि चुनाव आयोग का क्या मतलब है और किसी भी नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने से अनुचित रूप से वंचित होने से रोकने के लिए सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग की है।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ECI पर आरोप लगाया था कि यह अभियान विशेष रूप से बंगाल के प्रवासी मजदूरों, छात्रों और ग्रामीण मतदाताओं को निशाना बना रहा है। उन्होंने दावा किया कि हटाए गए मतदाताओं को डिटेंशन कैंपों में रखा जाएगा और उनकी पहचान छीनी जाएगी।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी ECI पर लगातार हमला बोल रहे हैं। खासतौर पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मतदाता सूची में हेराफेरी का मामला राहुल गांधी ने ही उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट में हेरफेर कर अवैध तरीके से मतदाताओं को जोड़ा गया, जिससे NDA की सरकार बनी। कांग्रेस की X पोस्ट में कहा गया, “महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट के जरिए चुनाव लूटा गया। अब बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू किया गया है, जो मतदाताओं के अधिकारों पर डाका है।”NRC और CAA को लेकर पहले से ही देश में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद यह नया विवाद ECI की विश्वसनीयता पर सवाल उठा सकता है। बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में होने की उम्मीद है, लेकिन ECI ने अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है।
वोटर लिस्ट संशोधन को लेकर विपक्ष और ECI के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। ओवैसी, ममता बनर्जी, और राहुल गांधी जैसे नेताओं ने इसे संवैधानिक अधिकारों पर हमला बताया है, जबकि ECI इसे मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने का प्रयास बता रहा है। इस विवाद का बिहार और अन्य राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों पर खासा असर पड़ेगा। आभार सत्य हिंदी

Tags: Bihar،voter list،Election Commission،NRC،aposition
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
Next Post

थरूर अब संघ के बचाव में कहा, आरएसएस 'मनुस्मृति-विहीन' संविधान को लेकर अपनी नाराजगी से आगे बढ़ चुका है

ट्रम्प: इजरायल गाजा समझौते पर हस्ताक्षर करे, अमेरिका नेतन्याहू पर मुकदमा जारी रखने को बर्दाश्त नहीं करेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

दिल्ली: MCD चुनाव में बीजेपी की “पॉकेट इंजीनियरिंग”

दिल्ली: MCD चुनाव में बीजेपी की “पॉकेट इंजीनियरिंग”

November 19, 2022
PFI ने सरकारी नीतियों की गलत व्याख्या कर भारत के प्रति नफरत फैलाई: NIA

PFI ने सरकारी नीतियों की गलत व्याख्या कर भारत के प्रति नफरत फैलाई: NIA

September 25, 2022
दिलीप कुमार मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक

दिलीप कुमार मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक

July 7, 2021

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi