Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

जेडीयू सांसद का ‘मुसलमान-यादवों की मदद ना’ करने वाले बयान पर नीतीश और KC त्यागी चुप

RK News by RK News
June 19, 2024
Reading Time: 1 min read
0

बिहार के सीतामढ़ी से जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर अपने बयान को लेकर आलोचना के केंद्र में हैं और बयान भी ऐसा, जिसने उनकी ख़ुद की पार्टी को असहज कर दिया है.
सोमवार को देवेश चंद्र ने कहा कि ‘यादव और मुसलमानों ने उन्हें वोट नहीं दिया, इसलिए वो उनकी मदद नहीं करेंगे.’
सीतामढ़ी में हो रहे एक आयोजन में ठाकुर ने कहा, “अब मैं यादव और मुसलमानों के लिए कोई काम नहीं करूंगा क्योंकि उन्होंने मुझे वोट नहीं दिया है. यादव और मुसलमान अगर हमारे यहां आते हैं तो उनका स्वागत है. चाय पीजिए, मिठाई खाइए लेकिन मैं आपका कोई काम नहीं करूंगा.”
इस आयोजन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ठाकुर ने कहा, “मैंने जो कहा है, उस पर अब भी कायम हूं. मैं ये काफ़ी समय से कह रहा हूँ. मैंने 25 साल तक लोगों के लिए बिना भेदभाव के काम किया है.”
आरजेडी ने अपने एक्स अकाउंट पर देवेश चंद्र ठाकुर का बयान शेयर करते हुए लिखा, “जो एनडीए वाले अपने आप को कुशवाहा, यादव या मुसलमानों का भाग्य विधाता समझ बैठे हैं, नागरिकों को स्वयं पर आश्रित समझ बैठे हैं, वे वैसे भी किसी नागरिक के कितना काम आते हैं, इसकी सच्चाई सभी जानते हैं.”
”पाँच साल इन्हें मोदी नाम जपने का काम मिला है, इसके अलावा कुछ और कर पाने की ना तो इनकी योग्यता है और ना ही सोच! इन्होंने केवल प्रधानमंत्री, बीजेपी और जेडीयू की सोच को सबके समकष रखा है
जेडीयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी से जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेश चंद्र ठाकुर के बयान के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “हम समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलते हैं, उदाहरण आपके सामने है. हमने नौकरी हर वर्ग और धर्म के लोगों के लिए दी है. यही हमारे गठबंधन की नीति है और यही हमारे नेता नीतीश कुमार की नीति है.”
बीजेपी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने कहा, “जातिगत पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर अपनी हताशा को व्यक्त करना राजनीति में शर्मनाक और निंदनीय है. बीजेपी सभी सामाजिक वर्गों को साथ लेकर चलती है. बिहार में कोई भी राजनीतिक दल सफल नहीं हो सकता अगर वह यादवों को हाशिए पर धकेलने की कोशिश करे, वो कुल आबादी का 14 प्रतिशत हैं.”
जेडीयू के नेता नीरज कुमार ने कहा है, “देवेश चंद्र ठाकुर सीतामढ़ी से नवनिर्वाचित सांसद हैं, उन्होंने अपने कर्यकर्ताओं के बीच जो पीड़ा व्यक्त की है वो अपने कार्य अनुभव के आधार पर की है. जब कोई जनप्रतिनिधि हो जाता है तो वो सबका हो जाता है, इसलिए भाषा नहीं भाव समझिए लेकिन महत्वपूर्ण बात ये है कि ऐसे मामले से बचना चाहिए.”
हालांकि यादव और मुसलमानों ने देवेद्र चंद्र ठाकुर को या जेडीयू के लिए वोट नहीं किया वो इस नतीजे पर कैसे पहुंचे इसका कोई तर्क उन्होंने नहीं दिया.
बिहार में हुए हालिया जाति सर्वे के मुताबिक़ मुस्लिम 17.7 प्रतिशत हैं और यादव 14.26 फ़ीसदी हैं.
लालू प्रसाद यादव की राजनीति एमवाई समीकरण से भी जानी जाती थी. बिहार में मुस्लिम और यादव मिलाकर 31 प्रतिशत से ज़्यादा हो जाते हैं.
लालू प्रसाद और उनकी पार्टी बिहार में 1990 से 2005 तक सत्ता में रहे तो इसमें एमवाई समीकरण की बड़ी भूमिका मानी जाती है.
लेकिन आरजेडी के भीतर भी मुसलमानों का प्रतिनिधित्व हाशिए पर जाता रहा. आरजेडी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में महज़ दो मुसलमानों को टिकट दिया था. आरजेडी ने इस बार 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे.
ऐसा नहीं है कि नीतीश कुमार ने मुसलमानों को रिझाने की कोशिश की.बिहार में मुसलमानों और यादवों को राष्ट्रीय जनता दल का वोट बैंक माना जाता है लेकिन बिहार के मुसलमान नीतीश कुमार को भी वोट करते रहे हैं.

RELATED POSTS

संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने

पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने
समाचार

संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने

July 23, 2026
पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
समाचार

पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

July 23, 2026
धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस
समाचार

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस

July 22, 2026
CJP संसद मार्च पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए
समाचार

मुंबई में NEET विरोध प्रदर्शन के बाद सैकड़ों युवाओं को व्हाट्सएप पर पुलिस नोटिस

July 22, 2026
राहुल गांधी हिरासत
समाचार

पीएम आवास के बाहर धरने से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया

July 21, 2026
CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर
समाचार

CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर

July 21, 2026
Next Post

'चुनाव नतीजों ने बताया- भारत हिंदू राष्ट्र नहीं',अमर्त्य सेन

वीके सक्सेना मानहानि केस में मेधा पाटकर को 5 माह की जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

आसान नहीं है जंगपुरा। पसीने छूट जाएंगे सिसोदिया‌ के!

December 10, 2024
राहुल गांधी का हिंदुइज़्म मोदी के हिंदुत्व को मात नहीं दे सकता

राहुल गांधी का हिंदुइज़्म मोदी के हिंदुत्व को मात नहीं दे सकता

December 18, 2021

अखिलेश ने कन्‍नौज से भरा परचा सपा ने दिया संदेश

April 25, 2024

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने
  • पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
  • धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi