Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

“लव जिहाद” रोकने के मध्य प्रदेश सरकार नियम बनाएगी: नरोत्तम मिश्रा

RK News by RK News
December 16, 2022
Reading Time: 1 min read
0
“लव जिहाद” रोकने के मध्य प्रदेश सरकार नियम बनाएगी: नरोत्तम मिश्रा

नई दिल्ली: नरोत्तम मिश्रा ने लव जिहाद को लेकर नया मानक सेट करने का संकेत दिया है। हाल ही में लेखिका को गिरफ्तार करने का आदेश देकर सुर्खियों में आए नरोत्तम मिश्रा ने अब कहा है कि मैरिज ब्यूरो और शादी कराने वाली संस्थाओं को लड़के-लड़की के डॉक्यूमेंट्स का पुलिस वेरिफिकेशन कराना चाहिए। ये काम वे शादी से पहले ही कर लें। उनके पास दोनों पक्ष की जानकारी करीब एक महीने पहले आ जाती है।

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

गृहमंत्री ने भोपाल में आधार कार्ड में नाम बदलकर शादी करने का मामला सामने आने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा- लव जिहाद रोकने के लिए हम गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गृहमंत्री ने गुरुवार को कहा- मैरिज ब्यूरो और शादी कराने वाली संस्थाओं के पास लड़का और लड़की की जानकारी एक महीने पहले आ जाती है। इनके पुलिस वेरिफिकेशन के लिए भी पुलिस से बातचीत करना चाहिए।

पुलिस वेरिफिकेशन कराने वाली बात पर विचार करना चाहिए। इससे इस तरह की घटनाओं को रोकने में एक कारगर कदम और होगा।

अधिनियम-2020 को मंजूरी दी थी। इस कानून के जरिए धर्मांतरण के मामले में अधिकतम 10 साल की कैद और 50 हजार रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। मध्यप्रदेश की राज्यपाल रहीं आनंदीबेन पटेल ने इस अध्यादेश को स्वीकृति दी थी।

इसमें शादी की आड़ में धोखाधड़ी कर धर्मांतरण कराने पर सख्त दंड का प्रावधान किया गया है। उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश तीसरा राज्य है, जहां इस तरह का अध्यादेश लागू किया गया है। नरोत्तम मिश्रा ने इसी महीने 6 दिसंबर को भी अंतरधार्मिक विवाह को लेकर बयान दिया था।

उन्होंने कहा था, हमें लव से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन लव के नाम पर जिहाद करने वालों से है। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में कानून का राज है। हम ऐसी स्थिति निर्मित करेंगे कि लव जिहाद करने वाले लव जिहाद का नाम लेने से ही कांप जाएंगे और जमीन का हस्तांतरण करना भूल जाएंगे।

नरोत्तम मिश्रा अकसर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एबीवीपी की शिकायत पर ”सामूहिक हिंसा और आपराधिक न्याय प्रणाली” नामक पुस्तक की लेखिका और प्रकाशकों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। इस पुस्तक की लेखिका को बाद में गिरफ्तार भी कर लिया गया। एबीवीपी के सदस्यों ने शिकायत की थी कि इस पुस्तक में आरएसएस की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

यह पुस्तक 2015 में प्रकाशित है जो अमेजॉन पर उपलब्ध है। एलएलएम के छात्रों के लिए लिखी गई इस पुस्तक का सह लेखन  डॉ. शीतल कंवल और डॉ. फरहत अली खान ने किया है। अमर लॉ पब्लिकेशन ने इसे प्रकाशित किया है। एबीवीपी नेता लकी आदिवाल की शिकायत के आधार पर इंदौर की भंवरकुआं पुलिस ने प्रकाशक डॉ. फरहत अली खान, गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, इंदौर के पूर्व प्राचार्य, इनामुर रहमान और डॉ. मिर्जा मोपजीज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह मामला सितंबर का है जब बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों की रिहाई को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने नाराजगी जाहिर की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि शबाना आजमी, लेखक जावेद अख्तर और नसीरुद्दीन शाह टुकड़े-टुकड़े गैंग की स्लीपर सेल हैं।

बीजेपी शासित राज्यों में कोई घटना होती है तो यह गैंग सक्रिय हो जाती है। ये लोग गला फाड़-फाड़ कर चिल्लाते है। गैंग को देश में रहने से डर लगने लगता है. इनके बयान और बातें इनकी घटिया मानसिकता को दिखाते हैं. इन सभी की सच्चाई पूरे देश के सामने आ गई है।

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
Next Post
कॉमन सिविल कोड: 2024 के लिए बीजेपी का आखिरी दांव?- एक नजरिया

कॉमन सिविल कोड: 2024 के लिए बीजेपी का आखिरी दांव?- एक नजरिया

10 बेगुनाहों के फेक एनकाउंटर केस में 43 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

10 बेगुनाहों के फेक एनकाउंटर केस में 43 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

February 26, 2023

शह-मात के खेल में हेमंत ने चंपई को दी मात! अब तक JMM के किसी MLA ने नहीं दिया बागी सोरेन का साथ

August 29, 2024

Atiq Ashraf Murder: कोर्ट ने तीनों शूटरों की चार दिन की रिमांड की मंजूर

April 19, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi