Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home विचार

‘भारत जोड़ो यात्रा’ से इतना क्यों डरती है भाजपा

RK News by RK News
December 29, 2022
Reading Time: 1 min read
0
‘भारत जोड़ो यात्रा’ से इतना क्यों डरती है भाजपा

अगर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लोकप्रियता का कोई प्रमाण पत्र चाहिए था तो पिछले हफ्ते मोदी सरकार ने वह थमा दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर ‘कोविड दिशा-निर्देश’ का पालन करने की हिदायत दी और ‘कोविड महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित करने’ का अनुरोध किया। भारत जोड़ो यात्रा को बंद करवाने की हड़बड़ी में बेचारे मंत्री जी भूल गए कि जब उन्होंने चिट्ठी लिखी उस समय देश में कोई कोविड दिशा-निर्देश लागू ही नहीं थे। उन्हें यह भी ध्यान नहीं रहा कि उससे दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया था।

RELATED POSTS

आवास को मस्जिद में बदलने का आरोप, हिंदू ब्रिगेड की आपकत्ति के बाद फातिमा मस्जिद पर ताला

समर्थकों के दबाव में बदले हैं भागवत :एक नजरिया

अकेले एक पार्टी (कांग्रेस) ने ही नहीं लड़ी आजादी की लड़ाई: एक नजरिया

इस बहाने का भांडा पूरी तरह उसी राजस्थान में फूट गया जिसके सहारे मंत्री जी ने चिट्ठी लिखी थी। राजस्थान भाजपा 1 दिसंबर से प्रदेश में ‘जन आक्रोश यात्रा’ निकाल रही है। मंत्री जी की चिट्ठी के तुरंत बाद भाजपा ने दिल्ली में घोषणा की कि वह राष्ट्र हित में राजस्थान में इस यात्रा को स्थगित कर रही है। लेकिन कुछ ही घंटे बाद राजस्थान की भाजपा ने कहा कि यह यात्रा बदस्तूर जारी रहेगी, चूंकि अभी तक प्रदेश या केंद्र सरकार ने इस बारे में कोई निर्देश जारी नहीं किया है! जनता के सामने पूरा सच आ गया कि कोविड भारत जोड़ो यात्रा में होता है, मगर भाजपा की यात्रा में नहीं। जनता को पुराने मामले भी याद आ गए। फरवरी 2020 में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए अहमदाबाद में बड़ी भीड़ जुटाते समय कोरोना की कोई चिंता नहीं थी, मगर कुछ दिन बाद ही शाहीन बाग को बंद करवाने के लिए कोरोना की दुहाई दी जाने लगी।

अगले वर्ष 2021 में बंगाल चुनाव के लिए कोरोना गायब हो गया था, लेकिन उन्हीं दिनों किसान आंदोलन को बंद करवाने के लिए कोरोना मौजूद था। जनता को विश्वास हो गया कि हो न हो भारत जोड़ो यात्रा भी इस सरकार के लिए उतना ही बड़ा सिरदर्द बन रही है जितना किसान आंदोलन था। जब-जब सरकार डरती है, तब-तब कोरोना को आगे करती है। जब से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई है भाजपा को समझ नहीं आ रहा कि इससे कैसे निपटा जाए। शुरू में भाजपा के आई.टी. सैल ने यात्रा पर कीचड़ उछालने की 4-5 कोशिशें कीं। पहले फाइव स्टार कंटेनर का मुद्दा उठाया तो कांग्रेस ने तुरंत पत्रकारों को कंटेनर दिखा कर साबित कर दिया कि भाजपा आई.टी. सैल की तस्वीरें झूठी थीं।

राहुल गांधी की टी-शर्ट पर छींटाकशी की तो लोगों को मोदी जी का 10 लाख रुपए वाला सूट याद आ गया। बीच में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी द्वारा उज्जैन में की गई आरती को उलटा करार देते हुए आहत हिन्दू भावनाओं की आड़ लेने की कोशिश की तो वीडियो से पता लगा कि मोदी जी और शिवराज चौहान ने भी उसी तरह से आरती की थी। मतलब यह कि हर बार कीचड़ फैंकने वाले के सर पर आकर गिरा। शायद इससे सीख लेकर भाजपा ने चुप्पी की रणनीति बनाई। इशारा करना शुरू किया कि यह यात्रा इस लायक नहीं है कि इस पर टिप्पणी की जाए।

सोचा था कि गुजरात और हिमाचल के चुनाव परिणाम आने पर अपने आप यात्रा फुस्स हो जाएगी, कांग्रेस राजस्थान में अपने ही अंतरविरोध के चलते ढह जाएगी। लेकिन यह रणनीति भी नहीं चली। गुजरात में कांग्रेस की भारी पराजय के बावजूद यात्रा हौसले से राजस्थान में चली, फिर हरियाणा और दिल्ली में भी यात्रा को आशातीत जनसमर्थन मिला। इसलिए अब चुप्पी की रणनीति को छोड़कर भाजपा नेता सीधे-सीधे यात्रा पर हमलावर हो गए हैं। अब बहाना है कि यात्रा ने क्रिसमस की छुट्टी क्यों ली। जब इस यात्रा ने मैसूर के प्रसिद्ध दशहरे के लिए छुट्टी ली तो भाजपा ने कुछ नहीं कहा। जब दीपावली के लिए तीन दिन की छुट्टी ली गई तो भी वह ठीक था।

क्रिसमस के दिन प्रधानमंत्री देश और दुनिया के नाम ईसा मसीह के गुणों का बखान करते हुए संदेश दें तो ठीक, लेकिन यात्रा अगर इस दिन की छुट्टी करे तो भाजपा के नेताओं को एतराज होगा। मतलब कि इस यात्रा से बौखलाई भाजपा अब ओछी बयानबाजी पर उतर आई है। उधर मोदी सरकार ने इस यात्रा के असर को बराबर करने के लिए कुछ नीतिगत घोषणाएं भी शुरू कर दी हैं। भारत जोड़ो यात्रा में हर दिन महंगाई का सवाल उठ रहा है। उसका असर कम करने के लिए सरकार ने एक साल के लिए मुफ्त राशन देने की घोषणा की है।

बेरोजगारी की पीड़ा पर बैंडेड लगाने की नीयत से मनरेगा का बजट भी बढ़ा दिया गया है। सम्भावना है कि आने वाले बजट में सरकार कुछ बड़ी घोषणाएं कर किसान, मजदूर और गरीब के घाव पर मरहम लगाने की कोशिश करेगी। या फिर जनता का ध्यान इन मुद्दों से भटकाने के लिए किसी और बड़े शगूफे का सहारा लिया जाएगा? ‘फूट डालो और राज करो’ की पुरानी नीति का कोई नया अध्याय खोला जाएगा?

सवाल यह है कि मोदी सरकार और भाजपा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से इतनी डरती क्यों है? अगर इस यात्रा को जनसमर्थन नहीं मिल रहा तो इसे रोकने की कोशिश क्यों कर रही है? अगर कांग्रेस अप्रासंगिक है तो उसे इतना भाव क्यों दे रही है? अगर राहुल गांधी अगंभीर नेता हैं तो उन पर हमला क्यों कर रही है? भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी जनता की नब्ज पर हाथ रखते हैं। हर हफ्ते पूरे देश में जनमत का सर्वे करवाते हैं, उसकी गुप्त रिपोर्ट उन्हें पेश की जाती है। जाहिर है उस रिपोर्ट में कुछ है जो प्रधानमंत्री की ङ्क्षचता बढ़ा रहा है। भाजपा नेताओं और प्रवक्ताओं द्वारा बार-बार इस यात्रा को ‘भारत तोड़ो यात्रा’ का नाम देने से जाहिर है कि ‘भारत जोड़ो’ का नारा उन्हें परेशान कर रहा है।

भाजपा की सबसे बड़ी पीड़ा का कारण है राहुल गांधी की छवि में नाटकीय बदलाव। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से और कुछ हुआ हो या नहीं, राहुल गांधी की पप्पू वाली छवि धुल गई है। अब यह लांछन लगाना संभव नहीं है कि राहुल गांधी उन ‘बाबा लोग’ में से हैं जो ए.सी. से बाहर नहीं निकलते, जो इस देश की धूल-धक्कड़ नहीं झेल सकते, जो आम जनता से मिलते नहीं हैं, उनका दर्द समझते नहीं हैं। पप्पू की छवि टूटने से नरेंद्र मोदी का ब्रह्मास्त्र उनके हाथ से फिसल रहा है। इस छवि की आड़ में प्रधानमंत्री की जो तमाम खामियां छुप जाती थीं अब वे सामने आएंगी।

लोग पूछेंगे कि जो 15 लाख अकाऊंट में आने थे वे कहां गए? हर साल दो करोड़ नौकरियां किसे मिलीं? किसान की आय डबल कब हुई? कोरोना में कितने देशवासी मरे? चीन ने हमारी कितनी जमीन पर कब्जा किया है? जिनके पास इन सवालों का जवाब नहीं है वे भारत जोड़ो यात्रा से बहुत डरे हुए हैं। शायद ‘डरो मत’ का नारा उन्हें बहुत सताता है। वे इस बात से डरते हैं कि लोग उससे डरना बंद कर देंगे।

योगेन्द्र यादव

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

विचार

आवास को मस्जिद में बदलने का आरोप, हिंदू ब्रिगेड की आपकत्ति के बाद फातिमा मस्जिद पर ताला

January 18, 2023
विचार

समर्थकों के दबाव में बदले हैं भागवत :एक नजरिया

January 14, 2023
अकेले एक पार्टी (कांग्रेस) ने ही नहीं लड़ी आजादी की लड़ाई: एक नजरिया
विचार

अकेले एक पार्टी (कांग्रेस) ने ही नहीं लड़ी आजादी की लड़ाई: एक नजरिया

December 31, 2022
क्या RSS ने 1949 में मनुस्मृति आधारित संविधान मांगा था?
विचार

क्या RSS ने 1949 में मनुस्मृति आधारित संविधान मांगा था?

December 29, 2022
भारतीय मीडिया को निगलने वाले बड़े कारपोरेट घराने
विचार

भारतीय मीडिया को निगलने वाले बड़े कारपोरेट घराने

December 27, 2022
क्या भारत की राजकीय विचारधारा हिंदुत्व है: एक नजरिया
विचार

क्या भारत की राजकीय विचारधारा हिंदुत्व है: एक नजरिया

December 26, 2022
Next Post
चौथी लहर भारत में भी मचा सकती है तबाही? आईआईटी प्रोफेसर की वार्निंग

चौथी लहर भारत में भी मचा सकती है तबाही? आईआईटी प्रोफेसर की वार्निंग

कांग्रेस मुक्त भारत संभव नहीं: शरद पवार

कांग्रेस मुक्त भारत संभव नहीं: शरद पवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज

SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज

July 3, 2021

राहुल का संघ पर हमला कहा, आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों की मदद की

October 8, 2022
दो साल पहले युपी में पुलिस फायरिंग के दौरान मारे गए 22 मुस्लिम युवाओं की मौत का ज़िम्मेदार कौन?

दो साल पहले युपी में पुलिस फायरिंग के दौरान मारे गए 22 मुस्लिम युवाओं की मौत का ज़िम्मेदार कौन?

December 23, 2021

Popular Stories

  • नूपुर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- बयान के लिए टीवी पर पूरे देश से माफी मांगे

    नूपुर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- बयान के लिए टीवी पर पूरे देश से माफी मांगे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दुआएं कुबूल, हल्द्वानी में नहीं चलेगा बुलडोजर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खबरदार! धंस रहा है नैनीताल, तीन तरफ से पहाड़ियां दरकने की खबर, धरती में समा जाएगा शहर, अगर .…..!

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मदरसों को बम से उड़ा दो, यति नरसिंहानंद का भड़काऊ बयान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • यूपी में एक मदरसा ऐसा भी…. जिसके प्रिंसिपल एक पंडित जी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • लाउडस्पीकर पर अजान से नहीं होता किसी के मौलिक अधिकार का उल्लंघनः हाई कोर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • मेरा सर काटने की बात करने वाले आतंकवादी नहीं? स्वामी प्रसाद मौर्य का सवाल
  • सनातन धर्म भी राष्ट्रीय धर्म है: योगी आदित्यनाथ
  • अडानी के शेयर औंधे मुंह गिरे, 3.4 लाख करोड़ का घाटा

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?