Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

ऑनलाइन फ्रॉड का नया तरीका, बिना OTP और फोन कॉल के खाली कर रहे बैंक अकाउंट, बरतें ये सावधानियां

RK News by RK News
July 19, 2024
Reading Time: 1 min read
0

साइबर अपराधी लोगों को ऑनलाइन ठगने के लिए लगातार नए तरीके ढूंढ़ते रहते हैं। ये यूजर्स को मैसेज या कॉल के जरिए फर्जी लिंक भेजकर या अन्य किसी तरीके से ठगते हैं। यूजर्स की निजी जानकारियां चुराकर उनको जाल में फंसाया जाता है और फिर बैंक अकाउंट खाली किया जाता है। हाल ही में स्कैम का एक और नया तरीका सामने आया है, जिसमें हैकर्स न तो किसी को कॉल करते हैं, न OTP मांगते हैं और न ही कोई फर्जी लिंक भेज रहे हैं, बल्कि एक नए तरीके से लोगों के बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं।
पिछले कुछ सालों में जिस तरह से एजेंसियां साइबर अपराधों को रोकने के लिए सजग हुई हैं, अपराधियों ने भी फ्रॉड करने का तरीका बदलना शुरू कर दिया है। अब हैकर्स न तो लोगों को कॉल कर रहे हैं और न ही लिंक भेज रहे हैं, बल्कि उनकी डिटेल्स चुराकर अकाउंट खाली कर रहे हैं। साइबर अपराधी यह सब करने के लिए AePS का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसे सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए लॉन्च किया था। आपने भी AePS का इस्तेमाल करके बैंक से पैसे निकाले होंगे।
क्या है AePS?
AePS यानी Aadhaar Card Enabled Payment System एक ऐसी सर्विस है, जिसमें आधार कार्ड और बायोमैट्रिक के जरिए बैंक अकाउंट से पैसे निकाले जाते हैं। जिन यूजर्स का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होता है और AePS इनेबल रहता है, वो बिना किसी चेकबुक, एटीएम कार्ड आदि के भी अपने अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं। हालांकि, इसके लिए रिजर्व बैंक ने एक लिमिट सेट की है।
किस तरह कर रहे ठगी?
साइबर अपराधियों ने लोगों को चूना लगाने के लिए यह नया तरीका ढूंढ़ा है, जिसमें वो लोगों की जानकारियां चुराकर AePS का इस्तेमाल करते हैं और बैंक अकाउंट खाली करते हैं। इसके लिए हैकर्स ने सरकारी दफ्तरों से लैंड अलॉटमेंट दस्तावेज की चोरी करनी शुरू कर दी है। इन दस्तावेज पर लोगों के फिंगरप्रिंट यानी उंगलियों के निशान दर्ज होते हैं। अपराधी दस्तावेज से बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के लिए फिंगरप्रिंट चोरी करते हैं। आधार कार्ड नंबर और बायोमैट्रिक डिटेल मिलने के बाद बैंक से पैसा निकालना उनके लिए आसान हो जाता है।
बरतें ये सावधानियां?
इस नए तरीके के स्कैम से बचने के लिए यूजर्स को अपना आधार कार्ड सुरक्षित करना होगा। इसके लिए यूजर्स को अपना आधार कार्ड किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। अगर, शेयर भी करना है, तो वो Masked आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें आधार कार्ड का नंबर किसी के हाथ नहीं लगता है। इसके अलावा वो आधार कार्ड नंबर की जगह वर्चुअल आईडी (VID) शेयर कर सकते हैं
۰इसके लिए यूजर्स को सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा। •यहां उन्हें Masked आधार और VID जेनरेट करने के विकल्प मिल जाएंगे। •अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर को दर्ज करके वो अपने आधार को सुरक्षित कर सकते हैं।आभार:IndiaTV

RELATED POSTS

‘आप हद से आगे जा रहे हैं’: लाइसेंस बहाल न करने पर बॉम्बे HC ने FDA पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना

अभिजीत दीपके NDA में जाएंगे? रामदास अठावले के ऑफर पर CJP फाउंडर का जवाब

जौहर यूनिवर्सिटी समेत आजम खान के कई ठिकानों पर ED का छापा, करीब 10 परिसरों में एक साथ कार्रवाई

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

‘आप हद से आगे जा रहे हैं’: लाइसेंस बहाल न करने पर बॉम्बे HC ने FDA पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना
समाचार

‘आप हद से आगे जा रहे हैं’: लाइसेंस बहाल न करने पर बॉम्बे HC ने FDA पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना

August 19, 2026
अभिजीत दीपके NDA में जाएंगे? रामदास अठावले के ऑफर पर CJP फाउंडर का जवाब
समाचार

अभिजीत दीपके NDA में जाएंगे? रामदास अठावले के ऑफर पर CJP फाउंडर का जवाब

August 19, 2026
जौहर यूनिवर्सिटी समेत आजम खान के कई ठिकानों पर ED का छापा, करीब 10 परिसरों में एक साथ कार्रवाई
समाचार

जौहर यूनिवर्सिटी समेत आजम खान के कई ठिकानों पर ED का छापा, करीब 10 परिसरों में एक साथ कार्रवाई

August 19, 2026
कोलकाता में CJP का कार्यक्रम रद्द, आशुतोष रांका ने BJP पर लगाया धमकी देने का आरोप
समाचार

कोलकाता में CJP का कार्यक्रम रद्द, आशुतोष रांका ने BJP पर लगाया धमकी देने का आरोप

August 19, 2026
SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

August 12, 2026
जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने
समाचार

जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने

August 12, 2026
Next Post

CM नीतीश को बड़ा झटका! बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा

महान झा बिहार के लिए खुले भंडार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

भारतीय संविधान और हिंदुत्व के पैरोकारों की अंतहीन बेचैनी

April 29, 2024
आयुषी शर्मा केस

मां के बाद अब पिता की मौत पर भी उठे सवाल! आयुषी पर एक और सनसनीखेज आरोप, मामा ने खोला बड़ा राज

July 11, 2026

दिल्ली सरकार ने ‘वन दिल्ली’ एप का अपडेटेड वर्जन किया लॉन्च, दिल्लीवासियों को रियलटाइम मिलेगी बसों की जानकारी

November 3, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ‘आप हद से आगे जा रहे हैं’: लाइसेंस बहाल न करने पर बॉम्बे HC ने FDA पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना
  • अभिजीत दीपके NDA में जाएंगे? रामदास अठावले के ऑफर पर CJP फाउंडर का जवाब
  • जौहर यूनिवर्सिटी समेत आजम खान के कई ठिकानों पर ED का छापा, करीब 10 परिसरों में एक साथ कार्रवाई

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi