Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

इसराइल के लिए 10 हज़ार लोगों की भर्ती क्यों करने जा रही है हरियाणा सरकार?

RK News by RK News
December 18, 2023
Reading Time: 1 min read
0

इसराइल में नौकरी करने के लिए हरियाणा सरकार ने दस हज़ार लोगों के लिए भर्ती निकाली है.
यह पहली बार है जब राज्य सरकार की कंपनी ‘हरियाणा कौशल रोज़गार निगम’ लोगों को विदेश में काम करने का मौका उपलब्ध करवा रही है.
कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर दुबई में सिक्योरिटी गार्ड, यूके में स्टाफ़ नर्स और इसराइल के लिए कंस्ट्रक्शन सेक्टर में नौकरियों के लिए आवेदन मांगे हैं.
इन तीन देशों में सबसे ख़ास इसराइल है, क्योंकि यहां के लिए ‘हरियाणा कौशल रोज़गार निगम’ ने 10 हज़ार भर्तियां निकाली हैं, जबकि बाक़ी के दो देशों में नौकरी के लिए महज़ 170 लोगों को चुना जाएगा.
इसराइल में नौकरी करने के लिए कंपनी ने कंस्ट्रक्शन सेक्टर में चार अलग-अलग पदों के लिए वैकेंसी निकाली है.
7 अक्टूबर को इसराइल पर हमास ने हमला किया था, इसके बाद से ग़ज़ा, इसराइल के निशाने पर है. हमास संचालित ग़ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस युद्ध में ग़ज़ा में मरने वालों की संख्या 18 हज़ार के पार पहुंच गई है, लेकिन युद्ध कब रुकेगा, ये फ़िलहाल किसी को नहीं पता.
पिछले दो महीने से जारी इस युद्ध के शुरू में ही इसराइल ने अपने यहां से काम करने वाले फ़लस्तीनियों के वर्क परमिट रद्द कर दिए थे, जिसके चलते उसे मैन पॉवर की कमी का सामना करना पड़ रहा है.
अनुमान के मुताबिक इसराइल को करीब एक लाख कामगारों की ज़रूरत है, जिसे पूरा करने के लिए वह भारत की तरफ़ देख रहा है.
इसी ज़रूरत को पूरा करने के लिए हरियाणा कौशल रोज़गार निगम, कंस्ट्रक्शन सेक्टर में अनुभवी लोगों से आवेदन मांग रहा है, लेकिन यहां कुछ ज़रूरी शर्तें भी हैं.
कॉन्ट्रैक्ट कितने समय का होगा? रहने की व्यवस्था क्या होगी? मेडिकल इंश्योरेंस मिलेगा या नहीं? क्या हरियाणा के बाहर का व्यक्ति इस नौकरी के लिए आवेदन दे सकता है? ऐसे तमाम सवाल हैं, जिनके जवाब जानना ज़रूरी है.
इस नौकरी में पैसा कितना मिलेगा? इस पर बात करने से पहले इसराइल में जाकर काम क्या करना होगा? उसकी बात करते हैं.
क्या काम करना होगा
हरियाणा कौशल रोज़गार निगम के मुताबिक चार तरह की नौकरियों के लिए कोई व्यक्ति आवेदन कर सकता है.इसमें ‘फ्रेमवर्क, शटरिंग कारपेंटर’, ‘आयरन बेंडिंग’, ‘सेरेमिक टाइल’ और ‘प्लास्टिरिंग’ शामिल है.
विज्ञापन के मुताबिक ‘फ्रेमवर्क, शटरिंग कारपेंटर’ और ‘आयरन बेंडिंग’ के लिए 3-3 हज़ार, ‘सेरेमिक टाइल’ और ‘प्लास्टिरिंग’ का काम करने के लिए 2-2 हज़ार लोगों की ज़रूरत है.
नौकरी के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास कम से कम तीन साल का अनुभव और दसवीं तक की पढ़ाई होनी चाहिए.
इन नौकरियों के लिए उम्र सीमा को 25 से 45 साल रखा गया है. इसके अलावा चयनित व्यक्ति ज़्यादा से ज़्यादा पांच साल तक इसराइल में काम कर सकता है, लेकिन हर साल उसका वर्क वीज़ा बढ़ाया जाएगा.
ख़ास बात यह है कि विज्ञापन में इन नौकरियों को करने के लिए इंग्लिश भाषा को अनिवार्य नहीं रखा गया है.
हरियाणा कौशल रोज़गार निगम की सचिव पल्लवी संधीर के पास कंपनी में प्राइवेट और ओवरसीज़ नौकरियों की ज़िम्मेदारी है.
बीबीसी से बातचीत में उन्होंने बताया, “यह पहली बार है जब हमने विदेश में नौकरी करने के लिए लोगों से आवेदन मांगा है. अभी तक हमारे पास इसराइल में काम करने के लिए 800, यूके के लिए 300 और दुबई में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने के लिए 700 आवेदन आए हैं.”इसराइल में नौकरी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख़ 20 दिसंबर है.
कितना पैसा मिलेगा?

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

हरियाणा कौशल रोज़गार निगम के मुताबिक ऑफलाइन इंटरव्यू के आधार पर इन नौकरियों के लिए लोगों का चयन किया जाएगा.
विज्ञापन के मुताबिक इसराइल में नौकरी पाने वाले व्यक्ति को दिन में 9 घंटे और महीने में 26 दिन काम करना होगा. व्यक्ति को काम से अगर छुट्टी लेनी है तो वह इसराइली लेबर क़ानूनों के तहत वहां की कंपनी देगी.
नौकरी करने वाले व्यक्ति को हर महीने 6100 इसराइली न्यू शेकेल करेंसी मिलेगी, जो भारतीय रुपये में करीब 1 लाख 38 हज़ार रुपये बनती है.
इसके अलावा नौकरी करने वाले व्यक्ति के लिए मेडिकल इंश्योरेंस और आवास की व्यवस्था भी रहेगी, लेकिन उसका पैसा व्यक्ति को अपनी जेब से देना होगा.
विज्ञापन के मुताबिक मेडिकल इंश्योरेंस के लिए करीब तीन हज़ार और आवास के लिए प्रति महीना करीब दस हज़ार रुपये तक देना पड़ सकता है.
ध्यान देने वाली बात यहां यह है कि हर महीने मिलने वाला पैसा व्यक्ति के बैंक अकाउंट में जमा होगा और उसे यह पैसा एकमुश्त, ब्याज समेत तभी दिया जाएगा, जब वह कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने के बाद इसराइल को छोड़ देगा.
इसका मतलब है कि इसराइल में नौकरी करने वाले को हर महीने पैसा नहीं मिलेगा. इसके अलावा नौकरी करने वाले व्यक्ति को खाने-पीने का ध्यान खुद ही रखना होगा.

ध्यान देने वाली बात यहां यह है कि हर महीने मिलने वाला पैसा व्यक्ति के बैंक अकाउंट में जमा होगा और उसे यह पैसा एकमुश्त, ब्याज समेत तभी दिया जाएगा, जब वह कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने के बाद इसराइल को छोड़ देगा.
इसका मतलब है कि इसराइल में नौकरी करने वाले को हर महीने पैसा नहीं मिलेगा. इसके अलावा नौकरी करने वाले व्यक्ति को खाने-पीने का ध्यान खुद ही रखना होगा.( साभार BBC हिन्दी)

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
Next Post

दूरसंचार विधेयक के जरिए सेवाओं को निलंबित करने और नियंत्रण में लेने की तैयारी!

92 सांसदों के निलंबन के खिलाफ I.N.D.I.A.पूरे सत्र में कार्यवाही का करेगा बहिष्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

क्या ब्लड शुगर के मरीज आम खा सकते हैं? डॉक्टर से जानिये कब, कितना और कौन सा फल खाना सही

March 3, 2023

साउथ दिल्ली की श्रम विहार कॉलोनी पर चलेगा बुलडोजर ‘ हाई कोर्ट का आदेश

October 12, 2024

राम मंदिर के नाम पर लूट! VHP नेता ने QR कोड स्कैम की खोल दी पोल

December 31, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi