Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

बहराइच सम्प्रदायक हिंसा, लूट पाट, आगजनी के पीड़ितों से कब मिलेंगे मुख्यमंत्री: रिहाई मंच का सवाल

RK News by RK News
October 17, 2024
Reading Time: 1 min read
0

किसी के घर पर भारी भीड़ के साथ जबरन चढ़कर नारेबाजी, तोड़फोड़ क्या अपराध नहीं

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

लखनऊ 17 अक्टूबर (प्रेस विज्ञप्ति)रिहाई मंच ने बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के परिजनों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता, नौकरी और अन्य योजनाओं के लाभ देने पर सवाल करते हुए कहा कि बडे़ पैमाने पर आगजनी और लूटपाट के शिकार लोग क्या सरकार को नहीं दिख रहे हैं। सांप्रदायिक हिंसा के शिकार लोगों से मुख्यमंत्री कब मिलेंगे। जिस तरह रामगोपाल की हत्या करने वाले अपराधी हैं ठीक उसी तरह दूसरे के घर पर तोड़फोड़, धार्मिक आधार पर भड़काने वाले भी अपराधी हैं। अपराध करने वालों को अगर सरकारी मदद दी जाएगी तो अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा। योगी आदित्यनाथ जिस पद पर बैठे हैं उसके संवैधानिक मूल्य हैं और हमारा संविधान सांप्रदायिक आधार पर भेदभाव की इजाज़त नहीं देता है। घटना के तीन दिन बाद भी आगलगी की सूचनाएं और मुस्लिम समाज के लोगों के घर छोड़ने की खबरें साफ करती हैं कि सरकार सुरक्षा देने में नाकाम है।

रिहाई मंच अध्यक्ष मोहम्मद शोएब ने कहा कि किसी व्यक्ति को गोली मारना यदि अपराध है तो किसी व्यक्ति द्वारा भीड़ लेकर उत्तेजक नारे लगाते हुए दूसरे के घर पर जबरन चढ़कर तोड़फोड़ करना, उसकी धार्मिक पहचान वाले झंडे को हटाकर अपने धार्मिक पहचान वाला झंडा लहराना भी अपराध है। उन्होंने कहा कि रामगोपाल मिश्रा की हत्या किन परिस्थितियों में हुई, उन तथ्यों को छुपाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मृतक को घर में घसीट कर गोली मारी गई। विसर्जन यात्रा में इतनी बड़ी भीड़ से किसी एक व्यक्ति को घसीटकर घर में ले जाकर मारना तथ्यों से परे है। रामगोपाल मिश्रा पर गोली चलते किसी ने देखा नहीं इसलिए बिना जांच या विवेचना के इस निष्कर्ष पर पहुंचना की गोली किसने चलाई निरर्थक है। यह सवाल उठता है कि जिस समय भीड़ हमीद के घर के बाहर नारे लगा रही थी तब हिंसक भीड़ के डर से क्या हमीद के घर का कोई व्यक्ति घर से बाहर निकलने या छत पर जाने की हिम्मत कर सकता था। छत पर खून के निशान भी सवाल करते हैं कि क्या जब वह छत पर था तभी किसी ने गोली मारी। क्योंकि जब रामगोपाल छत पर भगवा फहरा रहे थे तो उस वीडियो में एक व्यक्ति और दिख रहा था यानी और लोग भी आसपास की छतों पर थे। इसलिए आवश्यक है कि पूरी घटना की जांच या विवेचना माननीय उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय की देखरेख में कराई जाए ताकि घटना के सही तथ्य सामने आ सकें। 
मंच अध्यक्ष ने कहा कि डीजे को लेकर विवाद, उसके बाद पथराव, उसके बाद लाठी चार्ज से भगदड़, तनाव और उसके बाद रामगोपाल छत पर चढ़ा, इस बयान पर सवाल उठता है। भगदड़ की स्थिति में क्या रामगोपाल छत पर चढ़ पाते और भीड़ उनके समर्थन में नारे लगा पाती। ऐसा नहीं हो सकता। क्योंकि भगदड़ की स्थिति में इतने लोग इकट्ठा नहीं हो सकते थे। यह बात भीड़ में शामिल लोगों ने भी मीडिया से कहा कि रामगोपाल पर हमले के बाद लाठी चार्ज हुआ। परिस्थितियां भी दर्शाती हैं कि रामगोपाल के छत पर चढ़ने के बाद विवाद शुरू हुआ होगा न कि डीजे बंद करने को लेकर हुए विवाद के बाद रामगोपाल छत पर चढ़े होंगे। वायरल वीडियो इसको पुष्ट करता है।

रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि रामगोपाल मिश्रा की मौत के बाद बहराइच और आस-पास रात में धरने प्रदर्शन होते रहे। दूसरे दिन पुलिस के साथ हजारों की भीड़ का लाठी-डंडों के साथ शव यात्रा निकला जाना क्या यही सरकार का जीरो टॉलरेंस है। जो सरकार हाथरस में बेटी के बलात्कार के बाद रात के अंधेरे में जबरन लाश जलवा देती है क्या उसने इसलिए शवयात्रा निकालने की छूट दी ताकि दंगाई हमला कर सकें। विवादित बयानों के खिलाफ जब भी मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध किया तो उसे अराजकता कहकर पुलिस कार्रवाई की गई और इलाहाबाद में तो जावेद मुहम्मद के घर को बुलडोजर से ढहा दिया गया। रामगोपाल की जगह कोई मुस्लिम व्यक्ति रहा होता तो भी क्या सरकार मदद करती। सांप्रदायिक हिंसा के शिकार लोगों ने मीडिया में बोला है कि विधायक के बेटे गोलू के साथ दंगाइयों ने हमला किया। बहराइच के छावनी इलाके की दुकान में आगजनी-तोड़फोड़ की सूचना आई है। महराजगंज समेत कबड़ियापुरवा, रेहुआ मंसूर, गौरिया इलाकों में भी बड़े पैमाने पर आगजनी-लूटपाट हुई। पुलिस छापेमारी कर मुस्लिम पुरुषों की गिरफ्तारी कर रही है, घरों के दरवाज़े तक को तोड़ दे रही है और अघोषित कर्फ्यू की स्थिति में पहचान के आधार पर हमले किए गए हैं।

मंच महासचिव ने कहा कि एसपी वृंदा शुक्ला जब मीडिया से बात करते हुए स्थिति सामान्य होने की बात कह रहीं थीं तो आसपास में लग रहे नारों से स्पष्ट हो रहा था कि स्थिति कितनी सामान्य है। पत्रकारों तक ने लिखा है कि जब वे वहां गए तो स्थानीय लोगों ने उनके आधार कार्ड चेक किए और कहा कि वीडियो मत बनाना। मीडिया के अनुसार बहराइच के एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचने के बजाय एक कंपनी पीएसी लेकर दो किमी दूर खड़े

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
Next Post

उत्तराखंड :मदरसों मैं बच्चे सीखेंगे संस्कृत के श्लोक, मदरसा एजुकेशन बोर्ड का फ़ैसला’ वक़्फ़ बोर्ड को एतराज़

भारत के बाकी राजनयिक भी नोटिस पर हैं, कनाडा की विदेश मंत्री ने कहा-

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक नहीं रहे

March 14, 2023
टारगेट बनाए जाने के डर से निचली अदालतों के जज जमानत नहीं देते: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया

टारगेट बनाए जाने के डर से निचली अदालतों के जज जमानत नहीं देते: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया

November 20, 2022

“ग्रुप में भारत- पाक मैच देखा तो लगेगा 5000 का जुर्माना”

August 28, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi