Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

जनता परिवार को एक करने में लगे केसी त्यागी

RK News by RK News
December 8, 2022
Reading Time: 1 min read
0
जनता परिवार को एक करने में लगे केसी त्यागी

नई दिल्ली: जनता दल यू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी विपक्षी एकता और उसमें भी खासतौर पर समाजवादी कुनबे को एक करने में लगे हैं। वे अपनी पार्टी के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास को आगे बढ़ा रहे हैं।

RELATED POSTS

मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता

ड्राइवर बना खजांची, सफाईकर्मी बने कैशियर..राम मंदिर ट्रस्ट की भर्तियों पर उठे सवाल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत

इसके लिए उन्होंने बीजू जनता दल के नेता और ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से अपील की है कि वे तटस्थ रहने की नीति छोड़ें और जनता परिवार में वापस लौटें। त्यागी ने यह भी कहा कि नवीन पटनायक को विपक्षी एकजुटता में नीतीश कुमार के हाथ मजबूत करने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज समाजवादी नेता बीजू पटनायक को भारत रत्न देने की भी मांग की।

इससे पहले केसी त्यागी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। खतौली सीट पर समाजवादी पार्टी की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल का उम्मीदवार चुनाव लड़ा है। ध्यान रहे केसी त्यागी अपने शुरुआती राजनीतिक दिनों में चौधरी चरण सिंह के काफी नजदीकी थे और इस वजह से ‘चौधरी साहेब’ के परिवार और उनकी पार्टी के प्रति उनका लगाव रहा है।

लेकिन वे निजी हैसियत से नहीं, बल्कि जनता दल यू के राजनीतिक प्रतिनधि की हैसियत से विपक्ष के उम्मीदवार को समर्थन देने गए थे। उनके समर्थन के बाद राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जयंत सिंह ने ट्विट करके नीतीश कुमार और केसी त्यागी का आभार जताया।

केसी त्यागी इससे पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के नेता ओमप्रकाश चौटाला के साथ नीतीश कुमार की मीटिंग करा चुके हैं। ध्यान रहे नीतीश कुमार पहले ही राजद के साथ तालमेल कर चुके हैं और समाजवादी पार्टी व रालोद से उनका सद्भाव है।

जब विपक्षी एकता के अभियान में नीतीश कुमार दिल्ली आए थे तब जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी से भी उनकी मुलाकात हुई थी। कर्नाटक से लेकर केरल तक समाजवादी नेताओं के साथ नीतीश कुमार का सद्भाव है। अगर जनता परिवार नीतीश के समर्थन में आता है तो वह भाजपा के साथ सबसे बड़ा राजनीतिक ब्लॉक बन सकता है।

 

 

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता
समाचार

मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता

July 2, 2026
राम मंदिर चढ़ावा विवाद
समाचार

ड्राइवर बना खजांची, सफाईकर्मी बने कैशियर..राम मंदिर ट्रस्ट की भर्तियों पर उठे सवाल

July 2, 2026
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत
समाचार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत

July 1, 2026
हमारे फ़ोन टैप किए जा रहे हैं, अखिलेश का सनसनीखेज़ दावा
समाचार

‘आलसी-आरामतलबी वाली जिंदगी से बाहर निकलिए’…अखिलेश को जन्मदिन पर किसने दिया ऐसा ‘तोहफा’?

July 1, 2026
योगी जी ने कहा :उवैसी का चैलेंज मंज़ूर
समाचार

“अगर ट्रस्ट में मुस्लिम होता तो…”ओवैसी का योगी सरकार पर तंज

June 30, 2026
डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

US सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शक्तियों में हुआ बड़ा विस्तार

June 30, 2026
Next Post
बिलकिस के गुनहगारों को ‘संस्कारी ब्राह्मण’ कहने वाले बीजेपी नेता ने भी चुनाव जीता

बिलकिस के गुनहगारों को 'संस्कारी ब्राह्मण' कहने वाले बीजेपी नेता ने भी चुनाव जीता

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा: उमर खालिद और खालिद सैफी के खिलाफ सबूतों की कमी नहीं

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा: उमर खालिद और खालिद सैफी के खिलाफ सबूतों की कमी नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

संभल में यूवकों की मौत के लिए डीएम, एसपी पर हो कार्रवाई: रिहाई मंच की मांग

November 26, 2024

मैंने भारत-पाक युद्ध रुकवाया, मुझे पाकिस्तान से प्यार…’, ट्रंप ने फिर दोहराया, मोदी को शानदार इंसान बताया

June 18, 2025

सहारा के अन्त का आगाज?लखनऊ में सहारा शहर सील, नगर निगम का कब्जा, नोएडा में भी कार्रवाई

October 7, 2025

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नूपुर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- बयान के लिए टीवी पर पूरे देश से माफी मांगे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता
  • ड्राइवर बना खजांची, सफाईकर्मी बने कैशियर..राम मंदिर ट्रस्ट की भर्तियों पर उठे सवाल
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi