Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

Haryana Chunav : बीजेपी ने दो मुसलमानों को टिकट दिया’मेवात में लगाया दांव’ कोहन हैं नसीम और एजाज़

RK News by RK News
September 10, 2024
Reading Time: 1 min read
0

नई दिल्ली: हरियाणा के लिए बीजेपी ने अबतक 87 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.बीजेपी की दूसरी सूची में दो मुसलमानों के नाम भी शामिल हैं. बीजेपी ने फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और पुन्हाना से ऐजाज खान को उम्मीदवार बनाया है. चुनाव में मुसलमान को टिकट देना बीजेपी के लिए दुर्लभ किस्म का मामला है. बीजेपी आमतौर पर मुसलामनों को टिकट देने से परहेज करती है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने किसी मुसलमान को टिकट नहीं दिया था. वहीं लोकसभा चुनाव के बाद बनी नरेंद्र मोदी 3.0 सरकार में भी मुसलमानों का प्रतिनिधित्व नहीं है. एनडीए में शामिल दलों में भी कोई मुसलमान सांसद नहीं है. बीजेपी ने इस बार हरियाणा के जिन इलाकों में मुसलमानों को टिकट दिए हैं, वहां पिछले साल जुलाई में सांप्रदायिक दंगे हुए थे. इस इलाके को मेवात के रूप में जाना जाता है. बीजेपी ने दो मुसलमानों को टिकट देकर अपना आधार बढ़ाने की कोशिश की है. बीजेपी को लगता है कि तीन तलाक को अपराध बनाने से उसका मुसलमान महिलाओं में उसका आधार बढ़ा है. बीजेपी को लगता है कि इससे एंटी इनकंबेंसी से निपटने में मदद मिलेगी और बीजेपी के आधार का विस्तार होगा. बीजेपी ने केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि जम्मू कश्मीर में भी मुसलमानों को टिकट दिए हैं. बीजेपी ने जम्मू कश्मीर में अबतक 57 में से 10 मुसलमानों को टिकट दिए हैं.

RELATED POSTS

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

कौन हैं नसीम और एजाज़ ख़ान?

फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और पुन्हाना से एजाज खान को बीजेपी ने टिकट दिया है. नसीम अहमद को बीजेपी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भी टिकट दिया था. पार्टी ने एक बार फिर से नसीम अहमद पर भरोसा जताया है. हालांकि पुन्हाना से नए चेहरे के तौर पर एजाज खान को मौका दिया है. हालांकि एजाज 2019 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे
*एजाज खान नूंह जिले के बड़े राजनीतिक परिवार काटपुरी खानदान से संबंध रखते हैं. इनके पिता चौधरी मरहूम सरदार खान प्रदेश के गृह राज्य मंत्री भी रह चुके हैं. 2019 में कांग्रेस पार्टी ने इन्हें अपना उम्मीदवार पुन्हाना विधानसभा से बनाया था, लेकिन चंद घंटे बाद ही इनका टिकट काटकर इनके चचेरे बड़े भाई मोहम्मद इलियास को दिया गया और वह फिलहाल कांग्रेस पार्टी से मौजूदा विधायक हैं. इस बात से नाराज होकर एजाज खान ने 2019 में कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया था और भाजपा उम्मीदवार नोक्षम चौधरी का साथ दिया था. तभी से वह बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं. बीजेपी में हाल ही में शामिल हुई किरण चौधरी का एजाज खान को करीबी माना जाता है. एजाज खान इससे पहले भी निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं
*नसीम अहमद नूंह जिले के बड़े राजनीतिक घराने चौधरी मरहूम शकरुल्लाह खान के परिवार से ताल्लुक रखते हैं. नसीम अहमद दो बार फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं. मौजूदा समय में वह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पिछला चुनाव 2019 में नसीम अहमद ने बीजेपी की टिकट पर फिरोजपुर झिरका विधानसभा से लड़ा था. इससे पहले नसीम अहमद 2014 में इंडियन नेशनल लोकदल से फिरोजपुर झिरका से विधायकी का चुनाव जीते थे. इनके पिता चौधरी मरहूम शकरुल्लाह खान प्रदेश सरकार में कई बार पशुपालन, मछली पालन मंत्री रहे हैं.
हरियाणा में बीजेपी कभी भी नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना से जीत दर्ज नहीं कर पाई है. पिछले चुनाव में ये तीनों सीटों कांग्रेस की झोली में गई थीं. कांग्रेस के सभी उम्मीदवार मुस्लिम ही ही थे. हालांकि बीजेपी 2019 के चुनाव में भी पुन्हाना में नौक्षम, फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और नूंह से जाकिर हुसैन को उम्मीदवार बनाया था. तीनो सीटों पर बीजेपी को हार मिली थी

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
समाचार

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

August 31, 2026
समाचार

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

August 31, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

August 31, 2026
ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?
समाचार

ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?

August 30, 2026
‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
समाचार

‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

August 30, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड

August 30, 2026
Next Post

धर्मांतरण केस:मौलाना कलीम सिद्दीकी’ व उमर गौतम को उम्रकैद, 4 दोषियों को 10- 10 साल क़ैद की सजा

बांग्लादेश के साथ अडानी पावर डील की जाँच करेगी यूनुस सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

“अब राजस्थान में नहीं पढ़ाया जाएगा अक़बर दी ग्रेट”

September 1, 2024

बटला हाउस में तोड़फोड़ पर फोरी रोक  से HC का इन्कार, अमानतुल्लाह खान की pil पर सुनवाई की तारीख दे दी

June 10, 2025

भगवा ध्वज आर एस एस का आदर्श, सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र है: भागवत

January 13, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
  • खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR
  • दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi