Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

तीसरी लहर के बारे में किया कहते है वैज्ञानिक?

सरकारी समिति के वैज्ञानिक की राय: नियमों का पालन नहीं किया तो तीसरी लहर में चरम पर पहुंंचेंगे कोरोना मामले

RK News by RK News
July 4, 2021
Reading Time: 1 min read
0
तीसरी लहर के बारे में किया कहते है वैज्ञानिक?

देश में कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर पड़ते ही तीसरी लहर के आने की आशंकाओं की चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच सरकारी समिति के एक वैज्ञानिक ने कहा है कि अगर कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन नहीं किया जाता है, तो तीसरी लहर अक्तूबर-नवंबर के बीच चरम पर पहुंच सकती है।

RELATED POSTS

बंगाल: बरुईपुर रेप-मर्डर केस का आरोपी एनकाउंटर में ढेर;CM बोले-लिंचिंग में मारा युवक बेकसूर

NEET-UG 2027 से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, पेपर लीक के बाद NTA में बड़े बदलाव की तैयारी

विश्व कप से बाहर होते ही भावुक हुए रोनाल्डो, बोले- ‘यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था’

कोविड-19 महामारी मॉडलिंग से संबंधित एक सरकारी समिति के एक वैज्ञानिक ने कहा है कि अगर कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन नहीं किया जाता है, तो कोरोना वायरस की तीसरी लहर अक्तूबर-नवंबर के बीच चरम पर पहुंच सकती है, लेकिन दूसरी लहर के दौरान दर्ज किए गए दैनिक मामलों के आधे मामले देखने को मिल सकते हैं।

‘सूत्र मॉडल’ या कोविड-19 के गणितीय अनुमान पर काम कर रहे मनिंद्र अग्रवाल ने यह भी कहा कि यदि वायरस का कोई नया स्वरूप उत्पन्न होता है तो तीसरी लहर तेजी से फैल सकती है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने पिछले साल गणितीय मॉडल का उपयोग कर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि का पूर्वानुमान लगाने के लिए समिति का गठन किया था। समिति में आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक अग्रवाल के अलावा आईआईटी हैदराबाद के वैज्ञानिक एम विद्यासागर और एकीकृत रक्षा स्टाफ उप प्रमुख (मेडिकल) लेफ्टिनेंट जनरल माधुरी कानितकर भी हैं।

इस समिति को कोविड की दूसरी लहर की सटीक प्रकृति का अनुमान नहीं लगाने के लिए भी आलोचना का सामना करना पड़ा था। अग्रवाल ने कहा कि तीसरी लहर का अनुमान जताते समय प्रतिरक्षा की हानि, टीकाकरण के प्रभाव और एक अधिक खतरनाक स्वरूप की संभावना को कारक बताया गया है, जो दूसरी लहर की मॉडलिंग के दौरान नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रकाशित की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘हमने तीन परिदृश्य बनाए हैं। एक ‘आशावादी’ है। इसमें, हम मानते हैं कि अगस्त तक जीवन सामान्य हो जाता है, और वायरस का कोई नया स्वरूप नहीं होगा। दूसरा ‘मध्यवर्ती’ है। इसमें हम मानते हैं कि आशावादी परिदृश्य धारणाओं के अलावा टीकाकरण 20 प्रतिशत कम प्रभावी है।’

अग्रवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘तीसरा ‘निराशावादी’ है। इसकी एक धारणा मध्यवर्ती से भिन्न है- अगस्त में एक नया, 25 प्रतिशत अधिक संक्रामक उत्परिवर्तित स्वरूप फैल सकता है (यह डेल्टा प्लस नहीं है, और डेल्टा से अधिक संक्रामक नहीं है)। अग्रवाल द्वारा साझा किए गए ग्राफ के अनुसार, अगस्त के मध्य तक दूसरी लहर के स्थिर होने की संभावना है, और तीसरी लहर अक्तूबर और नवंबर के बीच अपने चरम पर पहुंच सकती है।

वैज्ञानिक ने कहा कि ‘निराशावादी’ परिदृश्य के मामले में, तीसरी लहर में देश में रोजाना 1,50,000 से 2,00,000 के बीच मामले बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा मई के पूर्वार्ध में दूसरी लहर के चरम के समय आए मामलों से आधा है, जब अस्पतालों में मरीजों की बाढ़ आ गई थी और हजारों लोगों की मृत्यु हो गई।

अग्रवाल ने कहा, ‘यदि कोई नया म्यूटेंट आता है, तो तीसरी लहर तेजी से फैल सकती है, लेकिन यह दूसरी लहर की तुलना में आधी होगी। डेल्टा स्वरूप उन लोगों को संक्रमित कर रहा है जो एक अलग प्रकार के स्वरूप से संक्रमित थे। इसलिए इसे ध्यान में रखा गया है।’ उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे टीकाकरण अभियान आगे बढ़ेगा, तीसरी या चौथी लहर की आशंका कम होगी।

अग्रवाल ने कहा कि आशावादी परिदृश्य में रोजाना मामले 50,000 से 1,00000 तक हो सकते हैं। वहीं, विद्यासागर ने कहा कि तीसरी लहर के दौरान अस्पताल में भर्ती होने के मामले कम हो सकते हैं।

उन्होंने ब्रिटेन का उदाहरण दिया जहां जनवरी में 60,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें प्रतिदिन मौतों का आंकड़ा 1,200 था। हालांकि, चौथी लहर के दौरान, यह संख्या घटकर 21,000 रह गई और केवल 14 मौतें हुईं। विद्यासागर ने से कहा कि ‘ब्रिटेन में अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता वाले मामलों को कम करने में टीकाकरण ने प्रमुख भूमिका निभाई।’

 

Tags: third wave?तीसरी लहर
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

झांसी: पूर्व विधायक देवनारायण यादव की डेढ़ अरब की संपत्ति
समाचार

बंगाल: बरुईपुर रेप-मर्डर केस का आरोपी एनकाउंटर में ढेर;CM बोले-लिंचिंग में मारा युवक बेकसूर

July 8, 2026
NEP2022: लखनऊ यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर परीक्षाओं में अब कोई फेल नहीं होगा, जीरो मार्क्स लाने पर भी प्रमोट होंगे
समाचार

NEET-UG 2027 से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, पेपर लीक के बाद NTA में बड़े बदलाव की तैयारी

July 8, 2026
विश्व कप से बाहर होते ही भावुक हुए रोनाल्डो, बोले- ‘यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था’
समाचार

विश्व कप से बाहर होते ही भावुक हुए रोनाल्डो, बोले- ‘यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था’

July 7, 2026
वक्फ बोर्ड में पहली बार हिंदू सदस्यों की एंट्री, फैसले पर शुरू हुआ विवाद
समाचार

वक्फ बोर्ड में पहली बार हिंदू सदस्यों की एंट्री, फैसले पर शुरू हुआ विवाद

July 7, 2026
राम मंदिर चढ़ावा विवाद
समाचार

चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, अब कौन संभालेगा कमान?

July 6, 2026
अगले 48 घंटे बेहद भारी! 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में रेड वार्निंग जारी
समाचार

अगले 48 घंटे बेहद भारी! 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में रेड वार्निंग जारी

July 6, 2026
Next Post
शाहरुख ने आलिया से मांगा काम, मिला यह जोरदार जवाब

शाहरुख ने आलिया से मांगा काम, मिला यह जोरदार जवाब

देश मे नफरत प्रवृत्ति में इज़ाफ़ा चिंताजनकः जमाअत इस्लामी हिन्द

देश मे नफरत प्रवृत्ति में इज़ाफ़ा चिंताजनकः जमाअत इस्लामी हिन्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

देवबंद क्षेत्र की एक मुस्लिम लड़की ने “प्यार” के लिए हिंदू धर्म अपनाया, नव्या बनकर विशाल से शादी की।

September 2, 2024

Modi Surname Case: मानहानि केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत; राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक ,बहाल हो सकती है सांसदी

August 4, 2023

इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस ने सुनहरी मस्जिद ढहाए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया

January 14, 2024

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • बंगाल: बरुईपुर रेप-मर्डर केस का आरोपी एनकाउंटर में ढेर;CM बोले-लिंचिंग में मारा युवक बेकसूर
  • NEET-UG 2027 से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, पेपर लीक के बाद NTA में बड़े बदलाव की तैयारी
  • विश्व कप से बाहर होते ही भावुक हुए रोनाल्डो, बोले- ‘यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था’

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi