Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

Up, Bulan Shahar: इंस्पेक्टर सुबोध हत्याकांड में 38 दोषी, जानें अख़लाक केस से संबंध

RK News by RK News
July 31, 2025
Reading Time: 1 min read
0

बुलंदशहर के स्याना में 2018 की हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के मामले में कोर्ट ने 38 आरोपियों को दोषी ठहराया है। सजा का ऐलान 1 अगस्त को होगा। सुबोध की हत्या के मामले ने न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में सनसनी फैला दी थी, खासकर इसलिए क्योंकि सुबोध कुमार सिंह इससे पहले दादरी के चर्चित अखलाक हत्याकांड की जाँच कर रहे थे।

RELATED POSTS

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर विवाद, अमृता फडणवीस ने किया विरोध

दिल्ली SIR में बड़ा झटका; चांदनी चौक के बूथ पर 729 वोटरों से अब सिर्फ 1 नाम

BSP में फिर बड़ा उलटफेर: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के स्याना थाना क्षेत्र में 3 दिसंबर 2018 को हुई स्याना हिंसा मामले में सात साल बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायालय-12 के न्यायमूर्ति गोपाल जी ने इस मामले में सुनवाई की। इस हिंसा में स्याना कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और एक स्थानीय युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी।

3 दिसंबर 2018 को स्याना के महाव गांव के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने की खबर फैलने के बाद तनाव बढ़ गया था। बजरंग दल के तत्कालीन जिला संयोजक योगेश राज के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों की भीड़ ने चिंगरावठी पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया। भीड़ ने पुलिस चौकी में आगजनी की, वाहनों को क्षतिग्रस्त किया और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसी दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हिंसा में स्थानीय युवक सुमित की भी गोलीबारी में मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में 27 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ हत्या, दंगा, आगजनी और राजद्रोह जैसी गंभीर धाराओं में एफ़आईआर दर्ज की थी। जाँच के बाद पुलिस ने 44 आरोपियों के ख़िलाफ़ चार्जशीट दाखिल की, जिनमें से 5 की मुक़दमे के दौरान मौत हो गई और एक नाबालिग था, जिसकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में हुई। कोर्ट ने प्रशांत नट, डेविड, जोनी, राहुल और लोकेंद्र उर्फ मामा को इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या का दोषी ठहराया, जबकि अन्य 33 आरोपियों को बलवा, हत्या का प्रयास, आगजनी और अन्य गंभीर धाराओं में दोषी पाया गया।

सुबोध कुमार सिंह और अखलाक हत्याकांड
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह अपनी हत्या से पहले 2015 में दादरी के बिसाहड़ा गांव में हुए अखलाक हत्याकांड की जांच कर रहे थे। 28 सितंबर 2015 को अखलाक को गोमांस रखने के संदेह में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। सुबोध कुमार ने इस मामले में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की थी, लेकिन 9 नवंबर 2015 को उनकी जांच पूरी होने से पहले ही उनका तबादला कर दिया गया। एक अन्य अधिकारी ने बाद में चार्जशीट दाखिल की। सुबोध के भाई अतुल कुमार ने बीबीसी को बताया था कि दादरी हत्याकांड की जांच और स्याना हिंसा के बीच संबंध हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

Tags: 38 accusedAkhlaq caseBulandshaharInspector Subodh murder caseUP
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर विवाद, अमृता फडणवीस ने किया विरोध
समाचार

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर विवाद, अमृता फडणवीस ने किया विरोध

September 10, 2026
दिल्ली में SIR से पहले मतदाता सूची में करीब 11 लाख नाम कम हुए, जिसके बाद चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
समाचार

दिल्ली SIR में बड़ा झटका; चांदनी चौक के बूथ पर 729 वोटरों से अब सिर्फ 1 नाम

September 10, 2026
BSP में फिर बड़ा उलटफेर: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला
समाचार

BSP में फिर बड़ा उलटफेर: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला

September 10, 2026
‘सरकार की नाकामी पर सवाल करोगे तो धमकी और टॉर्चर मिलेगा’, गुलजार सिंह की मौत पर राहुल गांधी का हमला
समाचार

‘सरकार की नाकामी पर सवाल करोगे तो धमकी और टॉर्चर मिलेगा’, गुलजार सिंह की मौत पर राहुल गांधी का हमला

September 9, 2026
‘मजिस्ट्रेट की हिम्मत कैसे हुई…’ जंतर-मंतर मामले में छात्र को नोटिस पर CJI सूर्यकांत नाराज
समाचार

‘मजिस्ट्रेट की हिम्मत कैसे हुई…’ जंतर-मंतर मामले में छात्र को नोटिस पर CJI सूर्यकांत नाराज

September 9, 2026
होर्मुज में फिर बारूदी जंग, अमेरिका ने 5 ईरानी टैंकर किए तबाह;  ईरान ने जवाबी कार्रवाई की तेज
समाचार

होर्मुज में फिर बारूदी जंग, अमेरिका ने 5 ईरानी टैंकर किए तबाह; ईरान ने जवाबी कार्रवाई की तेज

September 9, 2026
Next Post

मालेगांव ब्लास्ट: जांच एजेंसियां लगातार विफल हो रही हैं,उनको भंग कर देना चाहिए:जमीअत उलमा-ए-हिंद

बुलंदशहर स्याना हिंसा:इंस्पेक्टर की हत्या के पांच दोषियों को उम्रकैद,33 को सात सात साल की सजा,कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

‘अधूरे’ राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाएंगे कांग्रेस नेता, बताया ‘RSS-BJP का इवेंट’

January 10, 2024
अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

August 12, 2026

मौलाना अरशद मदनी ने कांग्रेस को जमकर फटकार लगायी,लड़कियों के लिए अलग शिक्षा संस्थान की वकालत

May 23, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर विवाद, अमृता फडणवीस ने किया विरोध
  • दिल्ली SIR में बड़ा झटका; चांदनी चौक के बूथ पर 729 वोटरों से अब सिर्फ 1 नाम
  • BSP में फिर बड़ा उलटफेर: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi