Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

मालेगांव ब्लास्ट: जांच एजेंसियां लगातार विफल हो रही हैं,उनको भंग कर देना चाहिए:जमीअत उलमा-ए-हिंद

RK News by RK News
July 31, 2025
Reading Time: 1 min read
0


नई दिल्ली, 31 जुलाई, 2025। जमीअत उलमा ए-हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने मालेगांव बम धमाके मामले में एनआईए अदालत द्वारा आरोपियों को बरी किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला देश की जांच एजेंसियों की एक और शर्मनाक विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इन एजेंसियों की स्थापना इसलिए की गई थी कि वह आतंकवाद जैसे संगीन और संवेदनशील मामलों में सच्चाई तक पहुंच कर असली दोषियों को न्याय के कटघरे में लाएं और पीड़ित एवं प्रभावित परिवारों को न्याय प्रदान करें, लेकिन दुर्भाग्यवश इनकी भूमिका लगातार भ्रामक साबित हुई है।
जमीअत के महासचिव ने कहा कि यह पहला अवसर नहीं है कि किसी हाई-प्रोफाइल मामले में ऐसा परिणाम सामने आया है, बल्कि पूर्व में भी बीस-बीस वर्ष तक निर्दोष लोगों को जेलों में रहना पड़ा, बाद में वह बाइज्जत बरी हो गए, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद असली दोषियों तक कभी नहीं पहुचा जा सका। उन्होंने कहा कि अगर देश की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा अधिकार प्राप्त जांच एजेंसियां बार-बार विफल हो रही हैं, तो ऐसी एजेंसियों को बनाए रखने का कोई नैतिक या कानूनी औचित्य बाकी नहीं रहता कि उन पर जनता का पैसा बर्बाद किया जाए। उचित यही होगा कि या तो इन संस्थाओं को भंग कर दिया जाए या उनको सख्ती से जवाबदेह ठहरा कर सुधारात्मक कार्य किए जाएं ताकि वह न्याय की कसौटी पर खरी उतर सकें।
उन्होंने मांग की कि सरकार और न्यायपालिका इस संगीन मुद्दे को गंभीरता से लें, जांच एजेंसियों के गैर-ज़िम्मेदाराना रवैये के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और उन अधिकारियों को सजा दी जाए जिनकी लापरवाही, पक्षपात या दुर्भावना की वजह से असली अपराधी खुलेआम घूमते रहे और निर्दोष लोगों को बलि का बकरा बनाया गया। इसके साथ ही, इन पीड़ितों के पुनर्वास के लिए उचित मुआवज़े की तत्काल व्यवस्था की जाए।
जमीअत उलमा-ए-हिंद के महासचिव ने स्पष्ट किया जिस दिन मालेगांव बम धमाका हुआ था, वह रमजान मुबारक महीने के आखिरी दस दिन थे, मैं खुद वहां पहुंचा था और ईद के दिन जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी भी स्वयं मालेगांव गए थे ताकि प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता और सहानुभूति व्यक्त की जा सके। ईद के दिन भी वहां हर जगह दुख और शोक का माहौल था। ऐसे समय में लोगों को निराशा से बाहर निकालना हमारी जिम्मेदारी थी, लेकिन मौजूदा फैसले से एक बार फिर उनका जख्म ताजा हो गया है।

RELATED POSTS

‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

Tags: demanddissolvedhakeemuddin qasmihen secrataryInvestigative agenciesJamiat Ulama-e-HindMalegaon Blast
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज
समाचार

‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज

October 17, 2026
सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
समाचार

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

October 14, 2026
प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
समाचार

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

October 13, 2026
जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में
समाचार

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

October 13, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
Next Post

बुलंदशहर स्याना हिंसा:इंस्पेक्टर की हत्या के पांच दोषियों को उम्रकैद,33 को सात सात साल की सजा,कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

गाज़ा में'इंजीनियरिंग नरसंहार',भूख से लगातार मौतें, दुनिया का जुबानी जमा खर्च:report

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

T20 World Cup: न्यूजीलैंड के हाथों वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार

T20 World Cup: न्यूजीलैंड के हाथों वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार

October 22, 2022

मायावती फिर सक्रिय,कल लखनऊ में रेली,भाजपा नहीं सपा,कांग्रेस पर निशाना,खेला शुरू?

October 7, 2025

‘धार्मिक भेदभाव, सभी धर्मों पर असर डालता है’, यूएन में इस्लामोफोबिया के खिलाफ प्रस्ताव को भारत का समर्थन

March 16, 2025

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज
  • सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
  • प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi