Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

Revanth Reddy: ABVP से राजनीति की शुरुआत, TDP से विधायक, कांग्रेस से MP के बाद अब CM:………….उपेंद्र कुमार

RK News by RK News
December 11, 2023
Reading Time: 1 min read
0

तेलंगाना का ताज पहनने वाले रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) के बारे में सोशल मीडिया पर कांग्रेस का ‘बीजेपी मुख्यमंत्री’ कहकर खूब सवाल उठाए जा रहे हैं. सबसे पहले ये मुद्दा AIMIM प्रमुख ओवैसी ने विधानसभा चुनाव के दैरान उठाया था, जब उन्होंने कहा था कि रेवंत भले ही कांग्रेसी हैं, लेकिन उनकी विचारधारा RSS वाली है. इसके बाद से सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब बहस होने लगी.
ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर ये मुद्दा उठा कैसे? क्या वास्तव में उनके बीजेपी से संबंध हैं या ऐसे ही हवा-हवाई कहा जा रहा है. लेकिन, इसे जानने से पहले रेवंत रेड्डी के बार में जान लेते हैं…
रेवंत रेड्डी, तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. उनका जन्म आंध्र प्रदेश के महबूबनगर जिले में साल 1969 में हुआ था. उन्होंने छात्र जीवन में ही राजनीति में कदम रखा था. उस्मानिया विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने वाले रेड्डी उस समय ABVP से जुड़े हुए थे. ABVP बीजेपी की छात्र संगठन इकाई है, इसी को लेकर रेड्डी का नाम बीजेपी के साथ जोड़ा जा रहा है. हालांकि, बाद में वो चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी में शामिल हो गए.
TDP के उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने साल 2009 में आंध्र प्रदेश की कोडांगल विधानसभा सीट से चुनाव भी जीता था लेकिन, आंध्र प्रदेश से अलग होने के बाद महबूबनगर जिला तेलंगाना का हिस्सा हो गया. इसके बाद साल 2014 में रेवंत तेलंगाना विधानसभा में टीडीपी के सदन के नेता के रूप में चुने गए.
इसको लेकर भी रेवंत पर सवाल उठाए जा रहे हैं, क्योंकि चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में जब आंध्र प्रदेश में सरकार थी, उस वक्त वो NDA के हिस्सा थे. हालांकि, साल 2015 के दौरान उन्हें वोट के बदले कैश के मामले में जेल में भेज दिया गया.
उस वक्त तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR थे. कहा जाता है कि इस पूरे मामले पर चंद्रबाबू नायडू ने कोई अप्रोच नहीं किया. जिसके बाद रेवंत और चंद्रबाबू नायडू के बीच दूरियां बढ़ती गईं. दोनों के बीच मतभेद इतने बढ़ गए थे कि उनकी बात तक नहीं होती थी. इसी दौरान चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा कर दी कि उनकी पार्टी तेलंगाना में साल 2018 में होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी.
2017 में कांग्रेस में शामिल, 18 में चुनाव हारे
इसके बाद, साल 2017 में रेवंत रेड्डी कांग्रेस में शामिल हो गए. हालांकि, कांग्रेस में जाना उनके लिए अच्छा नहीं रहा क्योंकि 2018 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव में वो टीआरएस उम्मीदवार से हार गए.
इसके बावजदू कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताते हुए साल 2019 के लोकसभा चुनाव में मलकाजगिरि से टिकट दिया और उन्होंने वो सीट जीतकर कांग्रेस की झोली में डाली.
राहुल और प्रियंका से नजदीकी बढ़ी तो साल 2021 में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देकर तेलंगाना की कमान सौंपी गई. उत्तम रेड्डी को हटाकर उन्हें तेलंगाना कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया. अध्यक्ष पद संभालने के बाद उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत किया और साल 2023 के विधानसभा चुनाव में नतीजे सबके सामने हैं.
तेलंगाना कांग्रेस के ‘टॉर्च बियरर’
पिछले 9 साल से सत्ता पर काबिज BRS को विपक्ष में बैठने पर मजबूर कर दिया. और तेलंगाना का ताज खुद के सिर पर सजा लिया. रेवंत को टॉर्च बियरर भी बताया जाता है, यानी जो मशाल लेकर आगे चलता है. ऐसे में आने वाला वक्त ही बताएगा कि रेवंत रेड्डी कांग्रेस के लिए भविष्य में कितने टॉर्च बियरर साबित होते हैं?
(साभार:The Quint)

RELATED POSTS

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस

मुंबई में NEET विरोध प्रदर्शन के बाद सैकड़ों युवाओं को व्हाट्सएप पर पुलिस नोटिस

पीएम आवास के बाहर धरने से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस
समाचार

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस

July 22, 2026
CJP संसद मार्च पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए
समाचार

मुंबई में NEET विरोध प्रदर्शन के बाद सैकड़ों युवाओं को व्हाट्सएप पर पुलिस नोटिस

July 22, 2026
राहुल गांधी हिरासत
समाचार

पीएम आवास के बाहर धरने से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया

July 21, 2026
CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर
समाचार

CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर

July 21, 2026
पीएम मोदी ने पुणे में तुकाराम महाराज मंदिर का किया उद्घाटन
समाचार

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- “पेपर लीक रोकना…”

July 21, 2026
शंभू बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली मार्च रोका गया, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन तेज
समाचार

शंभू बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली मार्च रोका गया, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन तेज

July 21, 2026
Next Post

Article 370 पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या क्या कहा, ये हैं प्रमुख फ़ैसले

रुबिका लियाकत ने भारत 24 से दिया इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

Blasts in Jammu : जम्मू के नरवाल इलाके में दो धमाके, गाड़ियों का किया गया इस्तेमाल, 7 घायल

January 21, 2023

लॉ कमिशन का बड़ा फ़ैसला,सुझाव लेने की तारीख़ दो हफ़्ते बढ़ायी

July 14, 2023
डॉ. आरएन सिंह चुने गए विश्व हिंदू परिषद के नए अध्यक्ष, करेंगे ये काम

डॉ. आरएन सिंह चुने गए विश्व हिंदू परिषद के नए अध्यक्ष, करेंगे ये काम

July 17, 2021

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस
  • मुंबई में NEET विरोध प्रदर्शन के बाद सैकड़ों युवाओं को व्हाट्सएप पर पुलिस नोटिस
  • पीएम आवास के बाहर धरने से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi