Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

इतना मतदान प्रतिशत कैसे बढ़ा?” 11 दिन देरी से जारी आंकड़ों पर विपक्ष ने उठाए सवाल

RK News by RK News
May 1, 2024
Reading Time: 1 min read
0

चुनाव आयोग ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के 11 दिन और दूसरे चरण के मतदान के चार दिन बार आधिकारिक आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद डेरेक ओब्रायन और राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने सवाल उठाए हैं। इन्होंने पूछा कि प्रारंभिक आंकड़ों के मुकाबले वोटिंग प्रतिशत इतना कैसे बढ़ गया और मतदाताओं की संख्या क्यों नहीं दी। 
चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 66.14 फीसद और दूसरे चरण में 66.71 फीसद मतदान हुआ है। आयोग के मुताबिक, चुनाव के पहले चरण में 102 सीट के लिए हुए मतदान में 66.22 फीसदी पुरुष और 66.07 फीसदी महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि पंजीकृत ट्रांसजेंडर मतदाताओं में 31.32 फीसद ने मतदान किया है। वहीं, 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ, जिसमें 88 सीट के लिए 66.99 फीसद पुरुष मतदाताओं ने और 66.42 फीसदी महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दूसरे चरण में ट्रांसजेंडर पंजीकृत मतदाताओं में से 23.86 फीसद ने मतदान किया। 
चुनाव आयोग के इन आंकड़ों को लेकर सीताराम येचुरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आखिरकार चुनाव आयोग ने पहले दो चरणों के लिए मतदान के अंतिम आंकड़े पेश कर दिए हैं, जो सामान्य रूप से मामूली नहीं, बल्कि प्रारंभिक आंकड़ों से अधिक हैं। लेकिन प्रत्येश संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की पूर्ण संख्या क्यों नहीं बताई? जब तक यह आंकड़ा ज्ञात न हो, मतदान फीसद निरर्थक है।” उन्होंने लिखा, “नतीजों में हेरफेर की आशंका बनी हुई है, क्योंकि गिनती के समय कुछ मतदान की संख्या में बदलाव किया जा सकता है। 2014 तक प्रत्येक नर्वाचन क्षेत्र में मतदादाओं की कुल संख्या हमेशा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होती थी। आयोग को पारदर्शी होना चाहिए और इस आंकड़े को सामने रखना चाहिए।” 
चुनाव आयोग को जवाब देना होगा”
एक अन्य पोस्ट में येचुरी ने लिखा, “मैं प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकृत मतदाताओं की पूर्ण संख्या की बात कर रहा हूं, डाले गए वोटों की संख्या नहीं, जो डाक मतपत्रों की गिनती के बाद ही पता चलेगा। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की कुछ संख्या क्यों नहीं बताई जा रही है? चुनाव आयोग को जवाब देना होगा।” 
वोटिंग प्रतिशत में 5.75% की बढ़ोतरी”
ओब्रायन ने एक्स पर लिखा, ” महत्वपूर्ण, दूसरे चरण के समाप्त होने के चार दिन बाद चुनाव आयोग ने अंतिम मतदान आंकड़े जारी किए। चुनाव आयोग द्वारा चार दिन पहले जारी की गई संख्या से 5.75 फीसदी की बढ़ोतरी (मतदान में उछाल)! क्या यह सामान्य है? मुझे यहां क्या समझ नहीं आ रहा है?” 
आंकड़ा 24 घंटों के भीतर मिल जाता था”
वहीं, राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने एक्स पर लिखा, मैंने 35 वर्षों से भारतीय चुनाव को देखा और अध्ययन किया है। प्रारंभिक (मतदान दिवस शाम) और अंतिम मतदान आंकड़ों के बीच 3 से 5 फीसदी अंकों का अंतर असामान्य नहीं होता था, हमें अंतिम आंकड़ा 24 घंटों के भीतर मिल जाता था। इस बार असामान्य और चिंताजनक है, वह यह है कि पहला और अंतिम आंकड़े जारी करने में 11 दिनों में देरी। दूसरा प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र और उसके खंडों के लिए मतदाताओं और डाले गए वोटों की वास्तविक संख्या का खुलासा न करना। मतदान फीसदी चुनावी ऑडिट में मदद नहीं करता। हां, यह जानकारी प्रत्येक बूथ के लिए फार्म 17 में दर्ज की जाती है और उम्मीदवार के एजेंट के पास उपलब्ध होती है, लेकिन डाले गए वोटों और गिने गए वोटों के बीच हेराफेरी या विसंगति की किसी भी संभावना को खत्म करने के लिए चुनाव आयोग ही समग्र डेटा दे सकता है, देना ही चाहिए। आयोग को इस अत्यधिक देरी और रिर्पोटिंग प्रारूप में अचानक बदलाव के लिए भी स्पष्टीकरण देना चाहिए।”(साभार इंडिया TV)

RELATED POSTS

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
समाचार

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

October 13, 2026
जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में
समाचार

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

October 13, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
Next Post

दिल्ली कांग्रेसः लगातार इस्तीफों के पीछे कौन? संदीप दीक्षित पर क्यों उठ रही हैं उंगलियां

नफरत फैलाने के आरोपों के बाद भाजपा का वीडियो इंस्टाग्राम से हटा 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

“लव जिहाद” रोकने के मध्य प्रदेश सरकार नियम बनाएगी: नरोत्तम मिश्रा

“लव जिहाद” रोकने के मध्य प्रदेश सरकार नियम बनाएगी: नरोत्तम मिश्रा

December 16, 2022

NCERT: 10वीं के पाठ्यक्रम से पीरियोडिक टेबल, लोकतंत्र, जन संघर्ष हटाए

June 1, 2023

2 से ज्यादा बच्चों वाले मुसलमानों को जेल भेजेंगे, राशन बंद करेंगे, प्रवीण तोगड़िया का ख्वाब

May 13, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
  • जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi