Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

आप-बीजेपी के बीच पोस्टर war, विज्ञापनों पर लुटा रहे हैं पैसे

RK News by RK News
December 31, 2024
Reading Time: 1 min read
0

दिल्ली में भाजपा की एक पोस्टर प्रदर्शनी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसे भ्रष्टाचार के तीस मार खान नाम दिया गया है। इसमें आप प्रमुख केजरीवाल से लेकर मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन आदि के कथित करप्शन वाले आरोपों को आधार बनाया गया है। दूसरी तरफ आप ने सोशल मीडिया पर केजरीवाल को हिन्दू समर्थक बताने के लिए अभियान छेड़ दिया है। जाहिर सी बात है कि ये सब पैसे के दम पर किया जा रहा है। यानी विज्ञापनों पर दोनों दल चुनाव से पहले ही जमकर पैसा लुटा रहे हैं। आप का ये सोशल मीडिया पोस्टर देखिएः
केजरीवाल ने सोमवार को मंदिरों के पुजारियों के लिए और गुरुद्वारों के ग्रंथियों के लिए 18000 रुपये हर महीने सैलरी देने की घोषणा की थी। हालांकि ये सैलरी तभी मिलेगी, जब आप दिल्ली में फिर से सरकार बना लेगी। भाजपा ने केजरीवाल को फर्जी हिन्दू साबित करने के लिए फौरन ही एक पोस्टर जारी कर दिया। उस पोस्टर में बताया गया है कि केजरीवाल सिर्फ चुनाव के समय हिन्दू बनते हैं।
दोनों पोस्टर महज बानगी भर है। इसमें आप थोड़ा ज्यादा क्रिएटिव है। उसके विज्ञापन सोशल मीडिया से लेकर दिल्ली की सड़कों, गलियों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में छाये हुए हैं। इसी तरह बीजेपी का भी अभियान बेहद आक्रामक ढंग से जारी है।
हाल ही में दोनों दलों ने लोकप्रिय फिल्म पुष्पा 2 के संवाद को खूब भुनाया था। आप ने ‘केजरीवाल झुकेगा नहीं’ (पुष्पा 2 फिल्म से प्रेरित संवाद) शीर्षक से अपना एक पोस्टर जारी किया, जिसमें पार्टी प्रमुख को फिल्म के नायक के रूप में आप के चुनाव चिह्न ‘झाड़ू’ को कंधे पर उठाए देखा गया था। जवाब में, भाजपा ने प्रचार पोस्टर जारी किया, जिसमें प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा पुष्पा के रूप में सिंहासन पर बैठे थे और पोस्टर पर लिखा था, ‘भ्रष्टाचारियों को खत्म करेंगे।’ 

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?


विज्ञापन एजेंसियों और उस क्षेत्र में काम करने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों ही दल कम से कम करीब 200 करोड़ रुपये विज्ञापनों पर इस चुनाव में खर्च करने वाले हैं। आप इन विज्ञापनों में लीड कर रही है। जबकि भाजपा बड़े पैमाने पर होर्डिंग्स और ट्रांजिट विज्ञापनों पर केंद्रित कर रही है। ओओएच (घर से बाहर) विज्ञापन रणनीति में मेट्रो पैनल, स्ट्रीट फ़र्नीचर और डिजिटल होर्डिंग को दोनों दल महत्व दे रहे हैं। इन सब के बीच कांग्रेस भी अपनी उपस्थिति तमाम तरीकों से दिखा रही है लेकिन उसका विज्ञापन कैंपेन अभी नजर नहीं आ रहा है।
रोहित चोपड़ा, सीओओ, टाइम्स ओओएच का अनुमान है कि हर पार्टी ने दो महीने की चुनाव अवधि के दौरान अपने ओओएच अभियानों के लिए कम से कम 10 करोड़ रुपये का बजट रखा है। भाजपा के अभियान की रणनीति मैककैन वर्ल्ड ग्रुप और स्केयरक्रो एम एंड सी साची जैसी एजेंसियां तैयार कर रही हैं। सूचना तो यह भी है कि कांग्रेस ने अपने प्रचार के लिए डीडीबी मुद्रा की सेवाएं ली हैं। आप ने घोषित रूप से आईपीएसी के साथ साझेदारी की है। हालांकि आप के पास अपनी क्रिएटिव टीम भी है जो इस तरह की रणनीति को अंतिम रूप दे रही है।विज्ञापन एजेंसियों और उस क्षेत्र में काम करने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों ही दल कम से कम करीब 200 करोड़ रुपये विज्ञापनों पर इस चुनाव में खर्च करने वाले हैं। आप इन विज्ञापनों में लीड कर रही है। जबकि भाजपा बड़े पैमाने पर होर्डिंग्स और ट्रांजिट विज्ञापनों पर केंद्रित कर रही है। ओओएच (घर से बाहर) विज्ञापन रणनीति में मेट्रो पैनल, स्ट्रीट फ़र्नीचर और डिजिटल होर्डिंग को दोनों दल महत्व दे रहे हैं। इन सब के बीच कांग्रेस भी अपनी उपस्थिति तमाम तरीकों से दिखा रही है लेकिन उसका विज्ञापन कैंपेन अभी नजर नहीं आ रहा है।

Tags: AAP-BJPadvertisementsposter warwasting money
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
Next Post

देश के लिए घातक हैं मुसलमान...`, BJP विधायक इंजीनियर शैलेंद्र का विवादित बयान

राहुल ने बताया,बीजेपी और कांग्रेस में क्या है फर्क?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

AI तस्वीर, ‘अल्हम्दुलिल्लाह’ और ओबामा… ट्रंप की नई हरकत पर उठे गंभीर सवाल

AI तस्वीर, ‘अल्हम्दुलिल्लाह’ और ओबामा… ट्रंप की नई हरकत पर उठे गंभीर सवाल

July 6, 2026
राम रहीम, कठुआ, बिलकीस , बलात्कारियों से इतनी ‘मोहब्बत’ क्यों

राम रहीम, कठुआ, बिलकीस , बलात्कारियों से इतनी ‘मोहब्बत’ क्यों

October 29, 2022
केरल जर्नलिस्ट यूनियन ने कप्पन की रिहाई के लिए लंबी लड़ाई लड़ी

केरल जर्नलिस्ट यूनियन ने कप्पन की रिहाई के लिए लंबी लड़ाई लड़ी

September 10, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
  • महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi