Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

नई दिल्ली:नेवी का क्लर्क विशाल  जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, पाक महिला हैंडलर ‘प्रिया शर्मा’ को गोपनीय सैन्य जानकारी दी

RK News by RK News
June 26, 2025
Reading Time: 1 min read
0

दिल्ली स्थित भारतीय नौसेना मुख्यालय में तैनात एक क्लर्क को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को गोपनीय सैन्य जानकारी भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बुधवार को यह गिरफ्तारी राजस्थान पुलिस की खुफिया शाखा ने एक लंबे निगरानी अभियान के बाद की। इसे सुरक्षा चूक का बड़ा मामला बताया जा रहा है।आरोपी विशाल यादव नौसेना भवन में डॉकयार्ड निदेशालय में कार्यरत सिविलियन अपर डिवीजन क्लर्क है। वह हरियाणा के रेवाड़ी के पुंसिका गांव का रहने वाला है।पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी सुरक्षा) विष्णुकांत गुप्ता ने पुष्टि की कि विशाल यादव पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क पर नज़र रखने वाले जांचकर्ताओं के रडार पर था। गुप्ता ने एनडीटीवी को बताया, “राजस्थान की सीआईडी खुफिया इकाई लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों द्वारा की जाने वाली जासूसी गतिविधियों पर नज़र रख रही थी।”

RELATED POSTS

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

प्रिया शर्मा ने पैसे से भी लुभायाः आरोप
विशाल यादव कथित तौर पर “प्रिया शर्मा” नाम से एक पाकिस्तानी हैंडलर के साथ नियमित रूप से ऑनलाइन संपर्क में था। अधिकारियों का कहना है कि महिला ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उससे संपर्क किया और समय के साथ उसके साथ संबंध बनाए। फिर उसे पैसे के बदले संवेदनशील नौसेना डेटा साझा करने के लिए लुभाया।
डीजीपी (सिक्योरिटी सीआईडी) गुप्ता ने कहा- “वह रणनीतिक महत्व की गोपनीय जानकारी निकालने के लिए उसे पैसे दे रही थी।”यादव के फोन से मिले सबूतों में चैट रिकॉर्ड और दस्तावेज़ ट्रांसफर दिखाए गए हैं, जो अधिकारियों के अनुसार, जासूसी की ओर स्पष्ट रूप से इशारा करते हैं। कथित तौर पर अधिकांश डेटा हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित है।जांचकर्ताओं का कहना है कि नेवी के क्लर्क विशाल यादव का मकसद पैसा कमाना था। वह ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और भारी कर्ज ले लिया था। अपने घाटे को पूरा करने के लिए उसने पाकिस्तानी हैंडलर को दस्तावेज लीक करना शुरू कर दिया।

अधिकारियों ने पाया कि पैसे का भुगतान पारंपरिक बैंकिंग चैनलों और क्रिप्टोकरेंसी, विशेष रूप से USDT दोनों के जरिए किए गए थे। मामले के इस पहलू ने जासूसी में डिजिटल करेंसी के इस्तेमाल को लेकर नई चिंताएँ पैदा की हैं।अधिकारियों ने पुष्टि की है कि विशाल यादव ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गोपनीय सामग्री पाकिस्तानी हैंडलर को दी। एक ऑपरेशन के दौरान ऐसी जानकारी देना भारतीय हितों के खिलाफ है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सैन्य प्रतिक्रिया के तौर पर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। डीजीपी गुप्ता का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राजस्थान सीआईडी तमाम पाकिस्तानी नेटवर्कों पर नजर रख रही थी। उसी दौरान विशाल यादव और प्रिया शर्मा के बीच हो रही ऑनलाइन चैट सामने आई।

यह कोई अकेला मामला नहीं है। संवेदनशील स्थानों पर घुसपैठ करने के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन का इस्तेमाल सुरक्षा एजेंसियों के लिए बढ़ती चिंता का विषय रहा है। राजस्थान के सुरक्षा अधिकारियों ने एक सार्वजनिक अपील जारी की है जिसमें नागरिकों से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने का आग्रह किया गया है आभार: सत्य हिंदी

Tags: espionagelNavy clerkPakistanspy newsVishalyadav
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर
समाचार

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

September 14, 2026
मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?
समाचार

मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?

September 14, 2026
“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,
समाचार

“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,

September 14, 2026
ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए
समाचार

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए

September 12, 2026
Next Post

ओबामा ने कहा:अमेरिका लोकतंत्र से भटक रहा है,ट्रम्प सरकार देश को खोखला कर रही

गोवा से छत्तीसगढ़ में आश्रम खोलने वाले 'योग गुरु' गिरफ्तार, पुलिस का दावा,2 किलो गांजा बरामद, जेल रसीद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

मराठा आरक्षण: महाराष्ट्र के 3 जिलों में कर्फ्यू, इंटरनेट बंद

February 26, 2024

महाराष्ट्रः एनसीपी में बगावत, अजित पवार डिप्टी सीएम, कई विधायक मंत्री बने

July 2, 2023
मनुस्मृति में महिलाओं का क्या स्थान है: एक नजरिया

मनुस्मृति में महिलाओं का क्या स्थान है: एक नजरिया

August 13, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
  • हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
  • गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi