Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

हरिद्वार में नरसिंहानंद और दिल्ली में सुदर्शन टी वी के चीफ़ ने ‘मरने मारने’ की शपथ दिलाई

RK News by RK News
December 24, 2021
Reading Time: 1 min read
0
हरिद्वार में नरसिंहानंद और दिल्ली में सुदर्शन टी वी के चीफ़ ने ‘मरने मारने’ की शपथ दिलाई

नई दिल्ली (एजेंसी) : उत्तराखंड के हरिद्वार में जब कट्टर हिंदुत्ववादी नेता मुस्लिम नरसंहार का आह्वान कर रहे थे, उसी बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुदर्शन टीवी के एडिटर इन चीफ सुरेश चव्हाणके ने कहा कि वह भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने के लिए ‘लड़ने, मरने और मारने’ के लिए तैयार हैं.

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

स्क्रॉल.इन और न्यूजलॉन्ड्री ने सोशल मीडिया पर वायरल उन वीडियोज को लेकर रिपोर्ट प्रकाशित की हैं, जिनमें चव्हाणके ‘हिंदू युवा वाहिनी’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शपथ लेते दिख रहे हैं. यह कार्यक्रम 19 दिसंबर को हुआ था.

दी वायर हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में चव्हाणके को यह कहते सुना जा सकता है, ‘इस देश को हिंदू राष्ट्र बनाने और हिंदू राष्ट्र बनाए रखने के लिए जरूरत पड़ने पर हमें लड़ना, मरना और मारना पड़ेगा.’ इस कार्यक्रम में मौजूद भीड़ ने भी इन्हीं शब्दों को दोहराते हुए ‘शपथ’ ली.

मेरे साथ हिंदू राष्ट्र की शपथ लेते हुए हिंदू युवा वाहिनी के शेर और शेरनियां #HinduRashtra @myogiadityanath pic.twitter.com/AVt1QqHb1x

— Dr. Suresh Chavhanke “Sudarshan News” (@SureshChavhanke) December 19, 2021

चव्हाणके ने इस कार्यक्रम के वीडियो, फोटो अपने ट्विटर पर शेयर किया है. न्यूज़ रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंदू युवा वाहिनी की दिल्ली इकाई ने अपने फेसबुक पेज पर दावा किया है कि समूह की स्थापना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने की थी, जिसे चव्हाणके ने अपने मूल ट्वीट में भी टैग किया है. कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने इसकी आलोचना करते हुए लिखा, ‘प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की नाक के नीचे हत्या करने की शपथ ली जा रही है. ये हत्यारों की फौज तैयार करने की ट्रेनिंग है. एनएसए जैसा कानून क्या सिर्फ मुसलमानों पर थोपने के लिए बनाया गया है?’

इसके जवाब में चव्हाणके ने ट्विटर पर लिखा, ‘औरंगजेब की शपथ लेने वालों! यह शपथ 26 अप्रैल 1645 को छत्रपति शिवाजी महाराज जी ने रायरेश्वर मंदिर में ली थी. तब से अब तक करोड़ों योद्धाओं ने ये दिलवाई, लाखों ने बलिदान दिया, मैं उन्हीं में से एक छोटा-सा सैनिक हूं. गजवा-ए-हिंद बनाने का तुम्हारा सपना कभी पूरा न हो, इसलिए यह शपथ है.’

ये पहला मौका नहीं है जब चव्हाणके ने इस तरह की टिप्पणी की है. चव्हाणके को अल्पसंख्यकों के खिलाफ़ टिप्पणी करने के लिए कुख्यात हैं और वे अपने चैनल के जरिये इसी तरह के विषयों का प्रचार करते रहते हैं. मालूम हो कि पिछले साल सुरेश चव्हाणके ने अपने एक शो ‘बिंदास बोल’ के विवादित ‘यूपीएससी जिहाद’ कार्यक्रम के एक ट्रेलर को साझा करते हुए हैशटैग यूपीएससी जिहाद लिखकर नौकरशाही में मुसलमानों की घुसपैठ के षड्यंत्र का बड़ा खुलासा करने का दावा किया था. इस शो का प्रसारण 28 अगस्त 2020 को रात आठ बजे होना था, लेकिन जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने उसी दिन इस पर रोक लगा दी थी.

इसके बाद 9 सितंबर 2020 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने चैनल को कार्यक्रम के प्रसारण की अनुमति दे दी थी, जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने उसे नोटिस भेजा था, लेकिन मंत्रालय ने प्रसारण रोकने से इनकार कर दिया था. इसके बाद इस कार्यक्रम के प्रसारण के बारे में शीर्ष अदालत में याचिका दायर की गई थी. याचिकाकर्ता के वकील ने इस कार्यक्रम के प्रसारण पर अंतरिम रोक लगाने सहित कई राहत मांगी थी.

Tags: Communal HatredHindutvaViolence
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
Next Post
यूपी चुनाव टाल दें मोदी, चुनाव आयोग को हाईकोर्ट का मशविरा

यूपी चुनाव टाल दें मोदी, चुनाव आयोग को हाईकोर्ट का मशविरा

वो देश को ग्रह युध्द की तरफ़ धकेलना चाहते हैं!

वो देश को ग्रह युध्द की तरफ़ धकेलना चाहते हैं!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

दिल्ली सरकार के 5 स्कूल एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में देश के शीर्ष 10 सरकारी स्कूलों में शामिल

October 13, 2022

मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस, अब एक अप्रैल को होगी सुनवाई

March 19, 2024

हिंसा,मॉब-लिंचिंग और गौरक्षकों पर तहसीन पूनावाला दिशानिर्देशों की उपेक्षा निंदनीय :मौलाना महमूद मदनी

October 18, 2025

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi