Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

यूपी चुनाव टाल दें मोदी, चुनाव आयोग को हाईकोर्ट का मशविरा

RK News by RK News
December 24, 2021
0
यूपी चुनाव टाल दें मोदी, चुनाव आयोग को हाईकोर्ट का मशविरा

लखनऊ (एजेंसी) : ओमिक्रॉन वैरिएंट के तेज़ी से फैलने के बीच इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री से अपील की है कि चुनाव को कुछ समय के लिए टाल दिया जाए और साथ ही रैलियों पर भी रोक लगा दी जाए। बता दें कि ओमिक्रॉन वैरिएंट की रफ़्तार बेहद तेज़ है और कुछ ही दिनों में यह कई राज्यों में पैर पसार चुका है।

RELATED POSTS

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

इसके चलते फरवरी में कोरोना की तीसरी लहर आने का अंदेशा है और उसी वक़्त पांच राज्यों में चुनाव भी होने हैं। ये चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब हैं।

कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा है कि विधानसभा चुनाव को एक या दो महीने के लिए टाल दिया जाए। जस्टिस शेखर यादव ने कहा, “अगर रैलियां नहीं रुकती हैं तो दूसरी लहर से भी ख़राब नतीजे होंगे।” उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है। याद दिला दें कि दूसरी लहर के वक़्त भी कई राज्यों में चुनाव प्रचार चल रहा था। उस वक़्त बड़े पैमाने पर संक्रमण फैला था और हज़ारों लोगों की जान गई थी। उसी वक़्त उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव भी हुए थे। जस्टिस यादव ने यह बात रैलियों में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए कही। इन रैलियों में सोशल डिस्टेंसिंग शून्य होती है और ऐसे में निश्चित रूप से कोरोना की तीसरी लहर आने से इनकार नहीं किया जा सकता।
जस्टिस यादव ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि वह विधानसभा चुनाव को लेकर होने वाली रैलियों और सभाओं पर रोक लगा दे और राजनीतिक दलों को निर्देश दे कि वे दूरदर्शन और अख़बारों के जरिये प्रचार करें। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए कहा कि सभी भारतीयों को जीने का हक़ है।
जस्टिस यादव ने कहा, “नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं और ऐसी संभावना है कि कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है।” उन्होंने ओमिक्रॉन को लेकर मीडिया में चल रही ख़बरों का भी जिक्र किया। जस्टिस यादव ने कहा, “ग्राम पंचायत चुनाव और बंगाल के विधानसभा चुनाव में बहुत लोग संक्रमित हुए और कई लोगों की जान भी गई।” उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनावी रैलियों के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हो पाना अंसभव है। ओमिक्रॉन के बढ़ते ख़तरे को देखते हुए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार शाम को एक अहम बैठक ली है।

अदालत ने बेहद अहम अपील में अपनी बात कह दी है। अब देखना होगा कि चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री क्या अदालत की इस अपील को सुनेंगे और कोई क़दम उठाएंगे। वरना चुनावी रैलियों की वजह से अगर कोरोना की तीसरी लहर आ गई तो लोगों को इससे जूझना ही पड़ेगा।

Tags: Allahabad HCUP ElectionsUP Elections Update
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
समाचार

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

October 14, 2026
प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
समाचार

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

October 13, 2026
जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में
समाचार

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

October 13, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
Next Post
वो देश को ग्रह युध्द की तरफ़ धकेलना चाहते हैं!

वो देश को ग्रह युध्द की तरफ़ धकेलना चाहते हैं!

पी एम ने कहा, औरंगज़ेब के खिलाफ़ गुरु तेग बहादुर की हिम्मत दहशतगर्दी के विरूद्ध लड़ना सिखाती है

पी एम ने कहा, औरंगज़ेब के खिलाफ़ गुरु तेग बहादुर की हिम्मत दहशतगर्दी के विरूद्ध लड़ना सिखाती है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

भारत में तानाशाही संस्थाओं पर आरएसएस हावी, राहुल का मोदी सरकार पर वार

भारत में तानाशाही संस्थाओं पर आरएसएस हावी, राहुल का मोदी सरकार पर वार

August 5, 2022

सोशल मीडिया परऔरंगजेब की तारीफ से कोल्हापुर में तनाव प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प, इंटरनेट बंद।

June 7, 2023
सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने के बाद डरे छात्र अब अपनी इमारतों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

दिल्ली में छात्रों की PG बनी मौत का मलबा! 5 मंजिला इमारत ढही

September 7, 2026

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
  • प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
  • जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi