Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

I.N.D.I.A गठबंधन से बतौर पीएम चेहरा नीतीश के पक्ष में ज्यादा वोटः सर्वे

RK News by RK News
December 23, 2023
Reading Time: 1 min read
0

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की तैयारी तो जोरशोर से जारी है लेकिन इंडिया गठबंधन भी पीछे नहीं है। अभी तक उसकी चार बैठकें हो चुकी हैं, उसमें पिछली दो बैठकों में लगातार 28 दल जुटे हैं। सभी मिलकर चुनाव लड़ने पर राजी हैं। हालांकि भाजपा हाल ही में तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव जीतकर खासी उत्साहित है। जबकि इंडिया गठबंधन को सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय करना है। 
इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक इस बार दिल्ली में हुई। बैठक से पहले ही जेडीयू ने अपने नेता नीतीश कुमार को इंडिया का संयोजक और पीएम फेस बनाने की मुहिम शुरू कर दी। इस पर टीएमसी नेता और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने 19 दिसंबर की सुबह पहले तो यह बयान दिया कि पीएम चेहरे का फैसला लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद होगा। लेकिन उसी दिन जब दोपहर बाद बैठक शुरू हुई तो ममता ने बतौर पीएम चेहरा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम पेश कर दिया। हालांकि बाद में खड़गे ने भी मना कर दिया औऱ कहा कि चुनाव बाद तय होगा। लेकिन इस बात पर नीतीश कुमार खफा हो गए और बीच बैठक से चले गए। हालांकि अब हालात संभल गए हैं और सभी दल एकजुट होकर भाजपा से लड़ने को तैयार हैं। 
इंडिया में पीएम फेस चेहरे को लेकर हुए कथित विवाद और अन्य मुद्दों पर टाइम्स नाउ और ईटीजी ने मिलकर सर्वे किया। जिसमें सर्वे में भाग लेने वालों से सवाल किया गया था कि खड़गे-राहुल के अलावा इंडिया गठबंधन में और कौन-कौन चेहरा पीएम फेस हो सकता है। इसमें जो नतीजा निकला है, वो दिलचस्प है।
टाइम्स नाउ ईटीजी सर्वे में भाग लेने वाले 29% लोगों ने कहा कि जेडीयू नेता नीतीश कुमार सबसे बेहतर चेहरा होंगे। तरीब 26% लोगों ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस पद के लिए बेहतर पाया। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल 24% और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पक्ष में 21% लोगों ने राय दी कि वो ठीकठाक पीएम फेस होंगे। यहां पर यह बताना जरूरी है कि नीतीश और ममता की लोकप्रियता में और केजरीवाल और अखिलेश की लोकप्रियता में खासा फासला है।
टाइम्स नाउ ईटीजी सर्वे में एक सवाल यह भी पूछा गया था कि 2024 में नरेंद्र मोदी के सामने चेहरा राहुल गांधी होना चाहिए या कोई और। सर्वे में इस सवाल का जवाब काफी घुमावदार है। सर्वे में 27% लोगों ने कहा कि राहुल के बजाय मोदी के सामने कोई और चेहरा होना चाहिए। हालांकि 19% लोगों ने कहा कि राहुल गांधी ही चेहरा होना चाहिए। यह अंतर भी बड़ा है यानी लोग मोदी के मुकाबले राहुल को पीएम चेहरा नहीं चाहते। लेकिन 54% लोगों ने कहा कि वो इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। यानी 54% पसोपेश में हैं और वे तय नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन यह स्पष्ट है कि मोदी के सामने राहुल को न पेश किया जाए। साभार: सत्या हिन्दी

RELATED POSTS

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए

सहारनपुर मस्जिद मामले में 6.41 करोड़ हर्जाने की वसूली पर इलाहाबाद HC की रोक

” वैश्विक GDP में BRICS की हिस्सेदारी 40%” – पुतिन का G7 पर तंज

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए
समाचार

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए

September 12, 2026
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
समाचार

सहारनपुर मस्जिद मामले में 6.41 करोड़ हर्जाने की वसूली पर इलाहाबाद HC की रोक

September 12, 2026
” वैश्विक GDP में BRICS की हिस्सेदारी 40%” – पुतिन का G7 पर तंज
समाचार

” वैश्विक GDP में BRICS की हिस्सेदारी 40%” – पुतिन का G7 पर तंज

September 12, 2026
‘सोचता हूं कॉकरोच बन जाऊं…’ विजय माल्या ने लगाया ‘अन्याय’ का आरोप
समाचार

‘सोचता हूं कॉकरोच बन जाऊं…’ विजय माल्या ने लगाया ‘अन्याय’ का आरोप

September 11, 2026
H-1B Visa पर ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव, नौकरी गई तो 60 दिन का Grace Period खत्म? भारतीय IT Professionals पर बड़ा असर
समाचार

H-1B Visa पर ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव, नौकरी गई तो 60 दिन का Grace Period खत्म? भारतीय IT Professionals पर बड़ा असर

September 11, 2026
BRICS 2026: भारत पहुंचे पुतिन, मोदी से मुलाकात आज ; यूक्रेन युद्ध समेत इन मुद्दों पर होगी बात
समाचार

BRICS 2026: भारत पहुंचे पुतिन, मोदी से मुलाकात आज ; यूक्रेन युद्ध समेत इन मुद्दों पर होगी बात

September 11, 2026
Next Post

दिल्ली में एक और घोटाला? स्वास्थ्य विभाग में 300 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, अब CBI करेगी जांच

2024 से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सचिन पायलट संभालेंगे छत्तीसगढ़, प्रियंका की UP से छुट्टी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

प्रवासी मजदूर बंगाल लौट आएं, ममता की अपील कहा, सुरक्षा और रोटी देंगे, भाजपा पर देश बांटने का इल्ज़ाम

July 29, 2025
यूपी: पति ने पत्नी की हत्या करके शव के कई टुकड़े कर दिया

यूपी: पति ने पत्नी की हत्या करके शव के कई टुकड़े कर दिया

November 24, 2022
Twitter पर ट्रेंड कर रहा है boycott Lal Singh Chaddha, क्या है विरोध की वजह?

Twitter पर ट्रेंड कर रहा है boycott Lal Singh Chaddha, क्या है विरोध की वजह?

August 1, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए
  • सहारनपुर मस्जिद मामले में 6.41 करोड़ हर्जाने की वसूली पर इलाहाबाद HC की रोक
  • ” वैश्विक GDP में BRICS की हिस्सेदारी 40%” – पुतिन का G7 पर तंज

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi