Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

Exit Poll: हरियाणा में कांग्रेस की आंधी, जम्मू-कश्मीर में अबकी बार NC-कांग्रेस की सरकार

RK News by RK News
October 5, 2024
Reading Time: 1 min read
0

नई दिल्ली:
Exit Poll 2024 Results of Haryana and J&K : जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir Assembly Election) और हरियाणा (Haryana Assembly Election) के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान( Exit Poll 2024) की प्रक्रिया आज समाप्त हो गई. एग्जिट पोल्स के नतीजे आने जारी हैं. हरियाणा (90 सीटें) के अधिकतर एग्जिट पोल्स कांग्रेस की बंपर जीत करवा रहे हैं. वहीं बीजेपी 10 साल बाद सत्ता से बाहर होती दिख रही है. हरियाणा के एग्जिट पोल्स की बात करें तो सभी कांग्रेस को बंपर बहुमत का अनुमान जता रहे हैं. दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल ने कांग्रेस को 44 से 54 और  बीजेपी को 15 से 29 सीटें, वहीं ध्रुव रिसर्च ने बीजेपी को 22 से 32 और कांग्रेस को 50 से 64, Peoples Puls एग्जिट पोल ने कांग्रेस को 49 से 61 और बीजेपी को 20 से 32 सीटें वहीं रिपब्लिक भारत- Matrize ने कांग्रेस को 55 से 62 और बीजेपी को 18 से 24 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.
जम्मू-कश्मीर (90 सीटें) के एग्जिट पोल्स में कांग्रेस और एनसी सबसे आगे हैं. Peoples Puls के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 46 से 50 यानी बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं दैनिक भास्कर ने 35 से 40 यानी त्रिशंकु सरकार का अनुमान और वहीं इंडिया टुडे और सी वोटर ने 40 से 48 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. इन एग्जिट पोल्स के नतीजों की मानें तो जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और एनसी की सरकार बनने का अनुमान है
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के अनुमान सामने आ गए हैं. इंडिया टुडे सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है. एग्जिट पोल अनुमानों के मुताबिक बीजेपी के गढ़ जम्मू में यह गठबंधन कितनी सेंध लगा पाया?

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

जम्मू कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों के लिए तीन चरणों में वोट डाले गए थे. अंतिम चरण की वोटिंग 1 अक्टूबर को हुई थी और चुनाव नतीजे 8 अक्टूबर को आने हैं लेकिन वास्तविक नतीजों से पहले एग्जिट पोल के अनुमान आ गए हैं. सी वोटर के सर्वे में जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन की सरकार के अनुमान जताए गए
जम्मू कश्मीर में इस एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को 40 से 48, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 27 से 32 और महबूबा मुफ्ती की अगुवाई वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को 6 से 12 सीटें मिल सकती हैं. अन्य को भी 6 से 11 सीटें मिलने के अनुमान जताए गए हैं.

एग्जिट पोल के अनुमान अगर वास्तविक नतीजों में बदलते हैं तो बीजेपी के मजबूत गढ़ जम्मू रीजन में कांग्रेस-एनसी गठबंधन सेंध लगाता नजर आ रहा है. जम्मू रीजन की बात करें तो बीजेपी को सबसे ज्यादा उम्मीदें इसी रीजन से थीं. जम्मू रीजन में कुल 43 सीटें हैं. पिछली बार बीजेपी ने जो 25 विधानसभा सीटें जीती थीं, वह सभी सीटें इसी रीजन की थीं. तब जम्मू रीजन में 37 सीटें हुआ करती थीं. इस बार सीटें तो बढ़ीं लेकिन बीजेपी को इसका उतना फायदा मिलता नहीं दिख रहा. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को इस रीजन में 41 फीसदी वोट शेयर के साथ 27 से 31 सीटें मिल सकती हैं.

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
Next Post

Goa में सांप्रदायिक तनाव भड़का रही है BJP, राहुल गांधी ने कहा- लोग इस विभाजनकारी एजेंडे को देख रहे हैं

'ढुलमुल रवैया नहीं चलेगा', इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की NSA की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

बीजेपी से कटा टिकट तो पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी कांग्रेस से जुड़े

April 14, 2023
“लगभग 5 करोड़ मामले अदालतों में लंबित”

“लगभग 5 करोड़ मामले अदालतों में लंबित”

July 30, 2022

जामिया वीसी प्रो. नजमा अख्तर री-कंस्टीट्यूट जेकेएचईसी की सदस्य नॉमिनेट

October 7, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi