Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home Uncategorized

कांवड़ यात्रा: जिन बोतल से बाहर,ढाबों को बताना ही होगा मालिक का नाम

RK News by RK News
July 3, 2025
Reading Time: 1 min read
0

आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र मेरठ जिला प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी भोजनालयों और खाने-पीने के स्थानों को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब इन सभी स्थलों पर QR कोड के माध्यम से मालिक की जानकारी और रजिस्ट्रेशन नंबर प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया गया है। मालिकों का नाम बताना पिछले साल भी अनिवार्य किया गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी। उस समय यूपी के अलावा उत्तराखंड सरकार ने भी इसी तरह का आदेश जारी किया था। इस मामले में फिर विवाद बढ़ने के आसार हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गया है कि हर भोजनालय के पास वैध खाद्य सुरक्षा पंजीकरण प्रमाणपत्र हो, जिसमें मालिक का नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट रूप से दर्ज हो। साथ ही, हर भोजनालय को एक QR कोड लगाना होगा, जिसे स्कैन कर कांवड़ यात्री उस स्थान के मालिक और लाइसेंस की जानकारी देख सकें।
डिविजनल कमिश्नर का बयान:मेरठ के डिविजनल कमिश्नर ऋषिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि “कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी भोजनालयों को अपने खाद्य पदार्थों की सूची और उनके मूल्य स्पष्ट रूप से बाहर प्रदर्शित करने होंगे, ताकि कांवड़ियों से कोई अधिक शुल्क न वसूला जा सके और वे पारदर्शी रूप से भोजनालय का चुनाव कर सकें।”नियम तोड़ने वालों पर 2 लाख जुर्माना होगा:डॉ. यशोद ने कहा कि “इसका मकसद यह तय करना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो।” प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2006 की धारा 55 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें ₹2 लाख तक का जुर्माना हो सकता है।

RELATED POSTS

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

नरेश टिकैत का कड़ा बयान:भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कांवड़ यात्रा के दौरान बजने वाले डीजे और गानों पर सख्त आपत्ति की है। टिकैत ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी धर्म के खिलाफ गाने न बजाए जाएं। टिकैत ने कहा कि डीजे पर एकदम से रोक लगना चाहिए। क्योंकि इससे कई बार हादसे हुए हैं। डीजे की तेज आवाज से बीमार लोगों को परेशानी होती है। नरेश टिकैत के इस बयान पर हिन्दू संगठन आपत्ति जता रहे हैं।
ओवैसी का आरोप:दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर कांवड़ मार्ग पर ढाबा मालिकों से उनके धर्म की पुष्टि के लिए पैंट खोलने को कहने की कुछ मीडिया रिपोर्टों पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “मुजफ्फरनगर राजमार्ग के पास कई होटल कई सालों से चल रहे हैं। मैं यह समझने में विफल हूं कि 10 साल पहले इन जगहों पर कोई समस्या क्यों नहीं थी। यहां कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक कैसे निकाली गई? यह सब अभी क्यों हो रहा है? ये निगरानी समूह कौन हैं जो होटल मालिकों से पैंट खोलने को कह रहे हैं? क्या वे सरकार चला रहे हैं, या प्रशासन सरकार चला रहा है? पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए आभार सत्य हिंदी

Tags: DhabasKanwar YatraMuslimsname of the ownerorderUP
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
समाचार

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

August 31, 2026
समाचार

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

August 31, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

August 31, 2026
ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?
समाचार

ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?

August 30, 2026
‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
समाचार

‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

August 30, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड

August 30, 2026
Next Post

यह सच है,बिहार में लॉटरी से चुने गए कॉलेजों के प्रिंसिपल

बिहार मतदाता सूची विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, संविधान के विरुद्ध बताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

Delhi: वर्किंग प्रोफेशनल के लिए मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज में ऑनलाइन डिग्री, 900 घंटे का होगा शिक्षण सत्र

December 25, 2023
केरल: हत्याकांड में RSS के 11 कार्यकर्ताओं को उम्रकैद

केरल: हत्याकांड में RSS के 11 कार्यकर्ताओं को उम्रकैद

November 15, 2022
Babar Azam के नाम दर्ज हुआ एक खास रिकॉर्ड और एक बेहद खास रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाए

Babar Azam के नाम दर्ज हुआ एक खास रिकॉर्ड और एक बेहद खास रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाए

June 11, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
  • खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR
  • दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi