Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

इसराइल- हिज़्बुल्लाह संघर्ष: आज क्या कुछ हुआ

RK News by RK News
September 29, 2024
Reading Time: 1 min read
0

इसराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच जंग जारी है. इसराइली हमलों में हिज़्बुल्लाह के कई शीर्ष नेता मारे गए हैं. इस बीच इसराइली सेना ने हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले और तेज़ कर दिए हैं.
आज यानी 29 सितंबर को इस संघर्ष में अब तक क्या कुछ हुआ? जानिए सात ख़ास बातें
1. इसराइल ने कहा- हिज़्बुल्लाह के मुख्यालय पर जो हमला किया था, उसमें हसन नसरल्लाह के अलावा अलग-अलग रैंक के 20 और हिज़्बुल्लाह नेताओं मारे गए हैं. इसमें हिज़्बुल्लाह के दक्षिणी फ्रंट के नेता अली कराकी की भी मौत हुई है. इसराइली सेना के मुताबिक- नसरल्लाह की सुरक्षा यूनिट के प्रमुख इब्राहिम हुसैन जज़ीनी और सलाहकार समीर तॉफीक दिब भी मारे गए हैं.
2. इसराइल ने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के गढ़ दाहीह में दोबारा हमले शुरू कर दिए हैं. इसराइली सेना ने कहा है कि उसने पिछले कुछ घंटों में लेबनान में बेरुत के दाहीह में हिज़्बुल्लाह के कई और ठिकानों पर हमले किए हैं. इन हमलों में हिज़्बुल्लाह के रॉकेट लॉन्चर्स और हथियारों के ठिकानों को निशाना बनाया गया है.
3. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, लेबनान में बेरुत के दक्षिणी हिस्से से इसराइली हमले में मारे गए हिज़्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह का शव मिल गया है. बेरुत में जहां हवाई हमला हुआ था, वहां से नसरल्लाह का शव बरामद किया गया है.
4. लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने कहा है कि इसराइली हवाई हमलों के कारण लेबनान में अब तक का “सबसे बड़ा पलायन” हो सकता है. उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “विस्थापित लोगों की संख्या दस लाख तक पहुंच सकती है.”
5. लेबनान के पीएम नजीब मिकाती ने कहा है कि इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए ‘कूटनीति के अलावा और कोई रास्ता नहीं है’. उन्होंने कहा कि वो युद्ध विराम का “स्वागत” करते हैं और अगर ऐसा कुछ संभव हो पाता है तो संघर्ष विराम ग़ज़ा और लेबनान, दोनों ही जगहों पर लागू होना चाहिए. लेबनान के सूचना मंत्री ने भी कहा कि इसराइल के साथ युद्ध विराम को लेकर बातचीत अभी भी जारी है.
6. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने एक बयान में आईआरजीसी ऑपरेशन के डिप्टी कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अब्बास निलफोरुशन के इसराइली हमले में मारे जाने की पुष्टि की है. बयान में “रेसिस्टेंस फ्रंट” और ईरान की रक्षा में निलफोरुशन की भूमिका की तारीफ़ की गई.
7. इसराइल सेना ने बताया कि रेड सी से इसराइल के दक्षिणी हिस्से की तरफ आ रहे एक ड्रोन को रोका गया है. आईडीएफ ने ये भी बताया कि लेबनान की तरफ से आठ और हमले इसराइल की तरफ किए गए हैं. कुछ ही समय पहले इसराइल के उत्तरी हिस्से में सायरन के ज़रिए इसे लेकर चेतावनी भी दी गई है. वहीं संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने कहा है कि उसने 10 लाख लोगों को मदद मुहैया कराने के लिए इमरजेंसी ऑपरेशन शुरू किया है.source:bbchindi

RELATED POSTS

‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

Tags: gazaHamasIsraelPalestine
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज
समाचार

‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज

October 17, 2026
सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
समाचार

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

October 14, 2026
प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
समाचार

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

October 13, 2026
जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में
समाचार

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

October 13, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
Next Post

जिंदा या मुर्दा... टॉप पर नेतन्याहू का नाम, ईरान ने अब इजरायल पर दागी 'पोस्टर मिसाइल'

बांग्लादेश ने भारत सहित 5 देशों से वापस बुलाए अपने राजदूत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी, आठवीं तक के सभी स्कूल 14 तक बंद

January 4, 2023

भारत से ‘रिश्ते अहम’  रूसी तेल ख़रीदना बंद करना होगा: सर्जियो गोर

September 12, 2025

क्रिकेट: भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप के सैकड़ों टिकट नहीं बिके,क्यूं ?

September 14, 2025

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज
  • सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
  • प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi