Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

रात के अंधेरे में पुलिस का काम लोगो को सुरक्षा देना है, ना की प्रधानमंत्री का बैनर लगाना- गोपाल राय

RK News by RK News
July 24, 2022
Reading Time: 1 min read
0

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने असोला भाटी माइंस में आयोजित होने वाले वन महोत्सव के समापन समारोह स्थल पर रातों-रात दिल्ली पुलिस द्वारा कब्जा किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पीएम कार्यालय के आदेश पर पुलिस ने वन महोत्सव के समापन समारोह स्थल को अपने कब्जे में लिया और प्रधानमंत्री का बैनर लगाया। 11 जुलाई से शुरू हुए वन महोत्सव अभियान का समापन 24 जुलाई को असोला भाटी माइंस में एक लाख पौधे लगाने के साथ किया जाना था। इसमें एलजी और सीएम अरविंद केजरीवाल को शामिल होना था, लेकिन पुलिस ने दिल्ली सरकार के लगे बैनर को हटा दिया और तैयारी में लगे लोगों को भी धमकाया। यह दिल्ली सरकार का कार्यक्रम था। प्रधानमंत्री पुलिस के बल पर जबरदस्ती अपनी फोटो लगवाकर क्या साबित करना चाहते हैं? मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पिछले कुछ समय से सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के मंत्रियो को बदनाम करने की लगातार कोशिश की जा रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल के सिंगापुर जाने की फ़ाइल रोक दी गई और अब दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में पीएम जबरदस्ती अपनी फ़ोटो लगवा रहे हैं। मोदी सरकार ने वृक्षरोपण अभियान को राजनितिक कार्यक्रम बना दिया है। इसलिए उनके इस राजनितिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और दिल्ली सरकार के मंत्री शामिल नहीं होंगे।

केजरीवाल सरकार ने 2014 से लेकर अब तक 2.10 करोड़ पौधारोपण किया है, जबकि इस साल 35 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है- गोपाल राय

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज प्रेसवार्ता कर कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में प्रदूषण के खिलाफ सरकार चौतरफा काम कर रही है। इसका सकारात्मक परिणाम भी देखा जा सकता है। पिछले 4-5 सालों के दौरान करीब 25 प्रतिशत से ज्यादा पीएम-10 और पीएम-2.5 का स्तर कम हुआ है। दिल्ली में प्रदूषण कम करने में वृक्षारोपण अभियान ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दिल्ली में चल रहें वृक्षारोपण अभियान के फलस्वरूप दिल्ली में जहां साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसद था, वहीं, हमारी सरकार के प्रयासों के कारण साल 2021 में यह बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है। साथ ही, साल 2014 से लेकर अब तक केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के अंदर सभी सम्बंधित विभागों की हरित एजेंसी द्वारा 2 करोड़ 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य भी हासिल किया है, जबकि इस साल वृक्षारोपण महा अभियान के तहत 35 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

वन महोत्सव अभियान का समापन 24 जुलाई को असोला भाटी माइंस में एक लाख पौधे लगाने के साथ किया जाना था- गोपाल राय

मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली सरकार ने इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए वृक्षारोपण महा अभियान को गति देने के लिए 11 जुलाई से वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण महा अभियान की शुरुआत सेंट्रल रिज से की। जिसके तहत 11 जुलाई से लेकर अबतक दिल्ली के सभी विधानसभाओ में विधायकों और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्रियो ने अलग-अलग जिलों में इस महा अभियान को प्रोत्साहित किया। 15 दिनों तक चलने वाले इस वन महोत्सव का समापन आज (24 जुलाई) असोला भाटी माइन्स में एक लाख से अधिक पौधे लगाकर किया जाना था। इस समापन समारोह में उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल महा अभियान का नेतृत्व करने वाले थे, लेकिन यह बेहद दुःखद है कि दिल्ली सरकार के इस सरकारी आयोजन में कल (23 जुलाई) रात प्रधानमंत्री कार्यालय के आदेश पर कार्यक्रम स्थल पर पुलिस भेजी गई और पुलिस ने मंच को अपने कब्ज़े में लेकर तैयारियों में लगे सभी लोगो को हटाया दिया और मंच पर लगे दिल्ली सरकार के बैनर को हटाकर पुलिस ने मोदी जी की फोटो वाले बैनर को लगा दिया। साथ ही वहां मौजूद लोगो को भी धमकाया गया कि अगर मोदी जी के बैनर को कोई हटाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एलईडी टीवी के माध्यम से बच्चों को वीडियो और फोटो दिखाकर वृक्षारोपण के बारे में जागरूक करना था, अब उस पर पीएम का बैनर लगा दिया गया है- गोपाल राय

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आगे कहा कि यदि मंच की तस्वीर को ध्यान से देखेंगे, तो एलईडी टीवी दिखाई देगा, जिसको वहां लगाने का मुख्य उद्देश्य कार्यक्रम में आने वाले बच्चों को वीडियो और फोटोज के माध्यम से वृक्षारोपण के बारे में जागरूक करना था। लेकिन रात को पुलिस के द्वारा अचानक से एलईडी टीवी के ऊपर ज़बरदस्ती मोदी जी के बैनर को लगाकर प्रधानमंत्री कार्यालय क्या सन्देश देना चाहता है, यह दिल्ली सरकार की समझ से परे है। रात के अंधेरे में पुलिस का काम लोगो को सुरक्षा देना है, ना की मोदी जी का बैनर लगाना है। अब यह आलम है कि कोई भी व्यक्ति पुलिस की इजाज़त के बिना कार्यकम स्थल पर नहीं जा सकता है। चारो तरफ दिल्ली पुलिस की घेराबंदी है और अब यह सूचना मिली है कि पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के बैनर्स को फाड़ कर फेका जा रहा है।

दिल्ली सरकार ने 35 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य में से 9 लाख पौधारोपण कर दिया है और आगे भी पौधारोपण अभियान जारी रहेगा- गोपाल राय

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि सरकार के कार्यक्रम स्थल पर जबरदस्ती पुलिस के बल पर कब्ज़ा किया गया। हमें इस बात का दुख हो रहा है कि देश के प्रधानमंत्री पुलिस के बल पर जबरदस्ती अपना फोटो लगवाकर क्या साबित करना चाहते हैं? यह दिल्ली सरकार का कार्यक्रम था। इसका मोदी जी से क्या लेना देना। मोदी सरकार को अचानक से केजरीवाल सरकार से इतना डर क्यों लगा रहा है, यह हमारी सरकार की समझ में नहीं आ रहा है? लगातार पिछले कुछ समय से यह देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी और दिल्ली सरकार के मंत्रियो को बदनाम करने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। पहले सत्येंद्र जैन को झूठे केस में गिरफ्तार कर लिया गया और अब दिल्ली के उप मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का षड़यंत्र चल रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को सिंगापुर जाना था, लेकिन उसकी भी फ़ाइल रोक दी गई। इससे भी मन नहीं भरा तो अब दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में जबरदस्ती अपना फ़ोटो लगवा रहे है। मोदी सरकार की ऐसी हरकत से आज के इस वृक्षरोपण महा अभियान को राजनितिक कार्यक्रम बना दिया गया है और इसी कारण हमने यह निर्णय लिया है कि आज के मोदी जी के इस राजनितिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री शामिल नहीं होंगे। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमारी सरकार वृक्षारोपण के इस महाअभियान को आगे जारी नहीं रखेगी। अब तक वन महोत्सव के दौरान दिल्ली सरकार ने लगभग 9 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य हासिल किया है और सरकार इस वर्ष 35 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी विभागों के साथ मिलकर अपना अभियान जारी रखेगी।

RELATED POSTS

‘Small potatoes’: “18 अमेरिकी सैनिकों की मौत बड़ी बात नहीं !”, ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया मामूली,

सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर BJP नेताओं के खिलाफ Zero FIR

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

मुजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

‘Small potatoes’: “18 अमेरिकी सैनिकों की मौत बड़ी बात नहीं !”, ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया मामूली,

September 5, 2026
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
समाचार

सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

September 5, 2026
खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर BJP नेताओं के खिलाफ Zero FIR
समाचार

खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर BJP नेताओं के खिलाफ Zero FIR

September 5, 2026
जंतर-मंतर मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो के बाद बढ़ा विवाद
समाचार

जंतर-मंतर मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो के बाद बढ़ा विवाद

September 4, 2026
CJP संसद मार्च पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए
समाचार

जंतर-मंतर प्रदर्शन में पुलिस कैमरे ने ‘पकड़े’ हत्या-रेप के आरोपी

September 4, 2026
ज़ोहरान ममदानी के RSS कार्यक्रम के विरोध पर विवाद,RSS ने दिया जवाब
समाचार

‘हमें गुमराह किया गया,‘भागवत के आने की जानकारी नहीं थी’; न्यूयॉर्क के धार्मिक नेताओं ने RSS कार्यक्रम में शामिल होने पर जताया अफसोस

September 4, 2026
Next Post
चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उद्धव ठाकरे, क्या है पूरा मामला

चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उद्धव ठाकरे, क्या है पूरा मामला

योगी सरकार पर भड़की मायावती, तबादले और तैनाती में “बड़ी मछलियों” को बचाने का आरोप

योगी सरकार पर भड़की मायावती, तबादले और तैनाती में "बड़ी मछलियों" को बचाने का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान से 30 से अधिक महिलाओ को सम्मानित करेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी*

March 2, 2025

High Court:upके प्राथमिक विद्यालयों में लगेगी रामायण-वेद की कार्यशाला, हाईकोर्ट ने लगाई मुहर

May 26, 2025
बिहार के सिवान में 8 साल का मुस्लिम बच्चा हिंसा के आरोप में गिरफ्तार

बिहार के सिवान में 8 साल का मुस्लिम बच्चा हिंसा के आरोप में गिरफ्तार

September 10, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ‘Small potatoes’: “18 अमेरिकी सैनिकों की मौत बड़ी बात नहीं !”, ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया मामूली,
  • सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
  • खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर BJP नेताओं के खिलाफ Zero FIR

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi