Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

  ट्रंप टैरिफ से मचा कुहराम, शेयर बाजार निवेशकों के डूबे 4.72 लाख करोड़

RK News by RK News
August 8, 2025
Reading Time: 1 min read
0

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. खास बात तो ये है कि गुरुवार को शेयर बाजार के आखिरी 120 मिनट में जितनी रिकवरी देखने को मिली थी. वो तमाम रिकवरी शुक्रवार के शेयर बाजार की गिरावट में डूब गया. जहां सेंसेक्स में 750 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली और मई के पहले हफ्ते के लेवल पर आ गया. वहीं दूसरी ओर निफ्टी में भी 230 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.

RELATED POSTS

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

जानकारों की मानें तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय निर्यात पर टैरिफ़ को अचानक दोगुना करने से लेकर विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी और पहली तिमाही के कमजोर नतीजों तक और ग्लोबल और घरेलू चुनौतियों के कारण निवेशकों की धारणा कमज़ोर हुई. खास बात तो ये निवेशकों को 4.72 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिले हैं.
सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सेंसेक्स 765.47 अंक यानी 0.95 फीसदी गिरकर 79,857.79 पर बंद हुआ. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 79,775.84 अंकों के मई के शुरुआती के हफ्ते के लेवल पर आ गया. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 232.85 अंक यानी 0.95% गिरकर 24,363.30 पर बंद हुआ. कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 24,337.50 अंकों के मई के शुरुआती हफ्ते के लेवल पर आया. शेयर बाजार के आंकड़ों को देखें तो शेयर बाजार लगातार 6वें हफ्ते में गिरावट देखने को मिली है

ट्रम्प टेरिफ के इलावा विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली:गिरावट के दबाव को और बढ़ाते हुए, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) लगातार दसवें सत्र में बिकवाली की मुद्रा में रहे. अकेले 7 अगस्त को, उन्होंने भारतीय शेयर बाजारों से 4,997.19 करोड़ रुपये निकाले, और अगस्त में कुल निकासी अब 15,950 करोड़ रुपए से अधिक हो गई है. जुलाई से अब तक 4 अरब डॉलर का आउट फ्लो गहरी बेचैनी का संकेत देता है.  वहींपहली तिमाही की कमाई  में कमी: बढ़ते वैश्विक दबाव के बीच कॉर्पोरेट नतीजे कोई सहारा नहीं दे पाए हैं. पिछले महीने निफ्टी आईटी इंडेक्स में 10 फीसदी की गिरावट आई है, और निफ्टी बैंक में भी कोई खास तेजी नहीं दिखी है.डॉलर में उछाल और रुपए में गिरावट: अमेरिकी डॉलर सूचकांक पिछले सप्ताह 2.5 फीसदी बढ़कर 100 के पार पहुंच गया, जो लगभग तीन वर्षों में इसकी सबसे तेज साप्ताहिक वृद्धि है. इससे विदेशी लोन की लागत बढ़ गई और उभरते बाजारों से पूंजी का बहिर्वाह तेज हो गया निवेशकों को 4.72 लाख करोड़ का नुकसान शेयर बाजार निवेशकों को शुक्रवार को मोटा नुकसान हुआ है. निवेशकों का नुकसान और फायदा बीएसई के मार्केअ कैप से जुड़ा हुआ है. आंकड़ों को देखें तो बीएसई का मार्केट कैप गुरुवार को 4,45,35,676.87 करोड़ रुपए था, जो शुक्रवार को घटकर 4,40,63,525.24 करोड़ रुपए हो गया है. इसका मतलब है कि बीएसई के मार्केट कैप से 4,72,151.63 करोड़ रुपए कम हो गए. यही शेयर बाजार निवेशकों का नुकसान भी है.आभार TV9 bharat versh

Tags: investors loseRs 4.72 lakh crorestock marketTrump tariff
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
समाचार

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

August 7, 2026
राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब
समाचार

राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब

August 7, 2026
SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

August 3, 2026
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी
समाचार

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी

August 3, 2026
अभिषेक दीपके पर स्याही फेंकने वाली बरखा त्रेहन कौन हैं? रेप आरोपी कुलदीप सेंगर के समर्थन को लेकर भी रही हैं चर्चा में
समाचार

1 करोड़ की फंडिंग पर घिरे अभिजीत दीपके? अमेरिका की पढ़ाई से CJP लीगल फंड तक, ECI से जांच की मांग

August 2, 2026
मुजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

ट्रंप ने ईरान पर नए हमले रोके, फिर शांति समझौते का दावा

August 2, 2026
Next Post

10 वर्ग फुट के कमरे में में 80 वोटर; राहुल गांधी का दावा सच ,घर बीजेपी नेता का ! India Today की रिपोर्ट

'आपरेशन सिन्दूर' में इसराइली हथियारों के इस्तेमाल की बात नेतन्याहू ने स्वीकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

SIR: तमिलनाडु मेंECबिहार के 6.5 लाख वोटर जोड़ना चाहता है मगर क्यूं DMK की सख्त आपत्ति

August 3, 2025

सनातन धर्म पर चर्चा क्यों ज़रूरी  है!

प्रोफ़ेसर रविकांत

September 26, 2023
यूपी: लखीमपुर में दो बहनों के पेड़ से लटके मिले शव, परिवार को हत्या का शक

यूपी: लखीमपुर में दो बहनों के पेड़ से लटके मिले शव, परिवार को हत्या का शक

September 15, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
  • राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब
  • जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi