वक्फ (संशोधन) विधेयक,2024 स्वीकार्य नहीं:जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द
नई दिल्ली, 08 अगस्त: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के अमीर (अध्यक्ष) सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने संसद में पेश होने वाले संशोधित वक्फ विधेयक की आलोचना करते हुए कहा है कि यह मुस्लिम समुदाय को स्वीकार्य नहीं है।मीडिया को जारी एक बयान में उन्होंने कहा, “हम नए यूडब्ल्यूएमईईडी अधिनियम (UWMEED Act) के माध्यम से सरकार द्वारा वक्फ अधिनियम, 1995 में प्रस्तावित संशोधनों का विरोध करते हैं। सकारात्मक प्रतीत होने वाले आद्याक्षर शब्दों के बावजूद प्रस्तावित परिवर्तनों का उद्देश्य...













