Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया ने बिरला, धनखड़  को लिखा पत्र’ ये माँग की

RK News by RK News
August 2, 2024
Reading Time: 1 min read
0

संसद भवन परिसर में पत्रकारों की आवाजाही प्रतिबंधित होने के जिस मामले को राहुल गांधी ने संसद में ‘पिंजरे में बंद मीडिया’ कहा था, उस मामले को अब प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया ने उठाया है। इसने पत्र लिखकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ से मिलने की मांग की है। पत्रकारों का यह संगठन संसद भवन परिसर में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को अप्रतिबंधित आवाजाही की पैरवी करता रहा है।
दोनों सदनों के अध्यक्षों को लिखे ख़त में प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया ने कहा है कि कोविड-पूर्व के समय की तरह संसद में सभी मान्यता प्राप्त पत्रकारों और फोटो पत्रकारों की पूरी पहुँच दिलाने पर वह चर्चा करना चाहता है।
पत्र में कहा गया है, ‘जैसा कि आप जानते ही होंगे कि 2020 के बजट सत्र के दौरान कोविड-19 महामारी के मद्देनजर मीडिया (पत्रकारों और फोटो पत्रकारों) पर प्रतिबंध लगाए गए थे। पत्रकारों के स्थायी पास और लॉन्ग एंड डिस्टिंग्विश्ड श्रेणी के पास रद्द कर दिए गए थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 5 मई, 2023 को महामारी के अंत की घोषणा के साथ हमें उम्मीद थी कि पत्रकारों और फोटो पत्रकारों को पूरी पहुँच बहाल कर दी जाएगी। दुर्भाग्य से, ऐसा नहीं हुआ।’
यह पत्र प्रेस क्लब की पिछली मांग के बाद आया है, जिसमें लोकसभा प्रेस गैलरी और संसद भवन में मीडिया के लिए अप्रतिबंधित प्रवेश की मांग की गई थी।
हाल में यह मुद्दा तब उठा है जब पत्रकारों को संसद भवन परिसर में इधर-उधर घूमने और सांसदों से सवाल पूछने या बाइट लेने से रोक दिया गया है। उनके लिए अलग से शीशा का रूम बनाया गया है जहाँ पत्रकार अंदर ही रह सकते हैं। 29 जुलाई को संसद की कार्यवाही शुरू होने के साथ ख़बर आई थी कि संसद कवर करने वाले पत्रकारों को एक कमरे में बंद कर दिया गया। शीशे की दीवारों का कमरा है, जिससे अंदर-बाहर दिखता है। 

इसी को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मीडिया कर्मियों के लिए आवाज़ उठाई थी। राहुल गांधी ने कहा था, ‘मीडिया वालों को आपने पिंजरे में बंद कर दिया है। उन्हें बाहर निकाल दीजिए प्लीज़।’ विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा संसद के मानसून सत्र में मीडिया को पिंजरे से मुक्त करने वाले बयान के बाद इस मुद्दे ने और भी अधिक ध्यान खींचा। 
राहुल गांधी ने सदन में मीडिया वालों के लिए बेचारे शब्द का इस्तेमाल किया। इस पर स्पीकर ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि उन्हें बेचारे मत कहिए, वे बेचारे नहीं हैं।
टीओआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक के दौरान लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने संसद भवन में मीडिया कवरेज को प्रतिबंधित करने के मौजूदा रवैये की आलोचना की। गोगोई ने कथित तौर पर संसद की कार्यवाही में पत्रकारों की पहुँच पर कोविड के बाद के प्रतिबंधों को हटाने का आह्वान किया। उन्होंने मीडिया आउटलेट्स को सीमित पास जारी करने का हवाला भी दिया।

RELATED POSTS

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर
समाचार

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

September 14, 2026
मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?
समाचार

मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?

September 14, 2026
“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,
समाचार

“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,

September 14, 2026
ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए
समाचार

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए

September 12, 2026
Next Post

पड़ोसी देश जल रहा है, यह सनातन धर्म के लिए खतरा" :  योगी

वक्फ (संशोधन) विधेयक,2024 स्वीकार्य नहीं:जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट पहुंची हसीन जहां, मोहम्मद शमी पर लगाए कई गंभीर आरोप

May 3, 2023

ईरान का इजरायल पर अब साल्वो मिसाइलों से हमला, हाइफा और उत्तरी क्षेत्र में अफरातफरी, नागरिकों में दहशत

June 19, 2025
ज़ोहरान ममदानी के RSS कार्यक्रम के विरोध पर विवाद,RSS ने दिया जवाब

लंदन में भागवत ने दी ‘हिंदू राष्ट्र’ की नई परिभाषा ! बोले- विविधता ही आधार

September 7, 2026

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
  • हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
  • गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi