Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

‘मोहल्ला क्लीनिकों’ में होने वाले टेस्‍ट में घाटाले का आरोप, LG ने की CBI जांच की सिफारिश

RK News by RK News
January 4, 2024
Reading Time: 1 min read
0

दिल्ली में ‘मोहल्ला क्लीनिक’, केजरीवाल सरकार का महत्‍वाकांक्षी प्रोजेक्‍ट है. इसी तर्ज पर पंजाब में भी छोटे-छोटे क्‍लीनिक खोले जा रहे हैं. आम आदमी पार्टी इन मोहल्‍ला क्‍लीनिकों पर बड़ा गर्व करती रही है. लेकिन अब इन्‍हीं मोहल्ला क्लीनिक में होने वाले पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी टेस्ट में घोटाले का आरोप लग रहा है. दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है. 
केजरीवाल सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब नीति में कथित घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय का चौथा नोटिस जारी होने जा रहा है. वहीं, अब दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिकों में फ़र्ज़ी रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी के टेस्ट कराकर प्राइवेट प्राइवेट लैब को फायदा पहुंचाने का आरोप लग रहा है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली की केजरीवाल सरकार दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव को निलंबित करने की सिफारिश करेगी. 

RELATED POSTS

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

ये है मामला
अगस्त 2023  के महीने में कुल 7 मोहल्ला क्लिनिक में कुछ अनियमितताएं पाई गईं. बता दें कि मोहल्ला क्लीनिक में आने वाले मरीज़ों की जाँच कराने का ठेका दिल्ली सरकार ने दो प्राइवेट लैब (Agilus Diagnostics Ltd. and Metropolis Health Care Ltd) को दिया हुआ है. अगस्त के महीने में कुल 7 मोहल्ला क्‍लीनिक में कुछ अनियमितताएं पाई गईं. जहां पर स्टाफ पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो के आधार पर ग़लत तरीक़े से अपनी अटेंडेंस लगा रहा था. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने 20 सितंबर को प्रेस कांफ्रेंस करके बताया था कि 7 मोहल्ला क्लीनिक में स्टाफ इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में गड़बड़ी करके गलत तरीके से अटेंडेंस लग रहा था, जिसके बाद उन 7 मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर, फार्मासिस्ट, मल्टी टास्किंग वर्कर और असिस्टेंट
पर कार्रवाई करके उनको हटा दिया गया था. सितंबर 2023 में इनके ख़िलाफ़ एक्शन लिया गया और एफ़आइआर दर्ज की गई. जुलाई से सितंबर 2023 के लैब रिकॉर्ड जुटाए गए. ये दोनों लैब द्वारा किए गए टेस्ट रिकॉर्ड थे. जांच में पाया गया के बाद इन 7 मोहल्ला क्लीनिक में फ़र्ज़ी और ग़लत मोबाइल नंबर दर्ज कर मरीज़ों का रजिस्ट्रेशन किया गया और उनकी लैब जांच कराने के लिए कहा गया…. 
• कई मोबाइल नंबर को एक से ज़्यादा मरीज़ों के लिए इस्तेमाल किया गया.
• 7 मोहल्ला क्लिनिक में जुलाई से लेकर सितंबर 2023 के बीच 5,21,221 लैब टेस्ट कराए गए.
• 11,657 बार मरीज़ का मोबाइल नंबर सिर्फ़ ‘0′ लिखा गया
• 8251 मामलों में मरीज़ों का नंबर ही नहीं लिखा गया.
• 3,092 लोगों का मोबाइल नंबर 9999999999 लिखा गया.
अस्पतालों के लिए ‘घटिया’ दवाओं की कथित खरीद का भी आरोप
इससे पहले उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों के लिए गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने वाली ‘घटिया’ दवाओं की कथित खरीद और आपूर्ति की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की सिफारिश की है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री और आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय का कहना है कि इस तरह की जांच के जरिए सरकार के काम में बाधा डालने की कोशिश की जा रही है. (साभार NDTV इंडिया)

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर
समाचार

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

September 14, 2026
मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?
समाचार

मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?

September 14, 2026
“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,
समाचार

“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,

September 14, 2026
ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए
समाचार

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए

September 12, 2026
Next Post

SC ने कृष्ण जन्मभूमि स्थल से शाही ईदगाह मस्जिद हटाने की याचिका की खारिज

हिंदुत्व से आगे भी भाजपा का दांव: एक नज़रिया- अजीत द्विवेदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

ज्ञानवापी में ASI सर्वे को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, पढ़ें क्या दी गई दलील

July 26, 2023

‘The Kerala story’के विरोधी PFI और आंतकवाद के समर्थक: अनुराग ठाकुर

May 7, 2023
संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने

संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने

July 23, 2026

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
  • हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
  • गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi