Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home Uncategorized

अफगानिस्तान ने  कर दिया भारत की टेंशन बढ़ाने वाला काम, चीन-पाक ने चल दी नई चाल

RK News by RK News
May 22, 2025
Reading Time: 1 min read
0

पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है, तब से पूरी दुनिया में कूटनीतिक माहौल गर्माया हुआ है. पुराने समीकरण बदल रहे हैं और नए समीकरण बनने लगे हैं. जो आतंकवाद के खिलाफ होने की बात करते थे, वो पाकिस्तान के साथ नज़र आ रहे हैं और चीन तो मानो एक ही रणनीति पर है – भारत को घेरना. इसके लिए उसने अब अफगानिस्तान को भी साधना शुरू कर दिया है.भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बार फिर चीन ने ऐसी चाल चली है कि भारत की टेंशन बढ़ जाएगी. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के साथ खड़ी तालिबान सरकार को अब चीन साधने में लगा हुआ है. बुधवार को चीन-पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने एक बड़ा फैसला लिया है, भारत की टेंशन बढ़ाने वाला है.

***अफगानिस्तान को साधने में जुटे चीन-पाक
तीनों देशों के शीर्ष नेताओं ने मिलकर चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) को अफगानिस्तान तक विस्तार देने पर सहमति जताई है. यह ऐलान बीजिंग में हुई एक अनौपचारिक तीन पक्षीय बैठक के बाद आया. इस बैठक में पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार, चीन के विदेश मंत्री वांग यी और अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी शामिल थे. पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के मुताबिक तीनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और आर्थिक विकास के लिए त्रिपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया.इशाक डार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान क्षेत्रीय शांति और विकास के लिए एकजुट हैं. बैठक में बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) को बढ़ावा देने और CPEC को अफगानिस्तान तक ले जाने का फैसला हुआ. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और क्षेत्र में स्थिरता के लिए भी प्रतिबद्धता जताई गई है.

बढ़ जाएगी भारत की टेंशन
भारत 60 अरब डॉलर के CPEC प्रोजेक्ट का विरोध करता रहा है, क्योंकि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से होकर गुजरता है. भारत चूंकि कश्मीर को पाकिस्तान के कब्ज़े से मुक्त कराना चाहता है, ऐसे में उसके लिए ये प्रोजेक्ट न सिर्फ सामरिक बल्कि रणनीतिक स्तर पर भी चिंता बढ़ाने वाला है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस तरह से तालिबान सरकार ने पाकिस्तान का विरोध और भारत का समर्थन किया, उसके बाद ही चीन ने उसे साधने की कोशिश शुरू कर दी थी आभार:.news18

RELATED POSTS

ज्ञानवापी से संभल तक… सुप्रीम कोर्ट के समझौता फॉर्मूले को हिंदू-मुस्लिम पक्षों ने ठुकराया, अब क्या होगा?

महागठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय,RJD को 135,कांग्रेस को 61— Left को पहले से ज्यादा,और सहनी?

दिल से मिले दिल… अखिलेश और आजम खां की मुलाकात की पहली तस्वीर, एक-दूसरे के हाथ पकड़कर चले साथ

Tags: #AzamafghanistancepecChinaIndiaPakistantension
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानवापी से संभल तक… सुप्रीम कोर्ट के समझौता फॉर्मूले को हिंदू-मुस्लिम पक्षों ने ठुकराया, अब क्या होगा?
Uncategorized

ज्ञानवापी से संभल तक… सुप्रीम कोर्ट के समझौता फॉर्मूले को हिंदू-मुस्लिम पक्षों ने ठुकराया, अब क्या होगा?

July 13, 2026
Uncategorized

महागठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय,RJD को 135,कांग्रेस को 61— Left को पहले से ज्यादा,और सहनी?

October 14, 2025
Uncategorized

दिल से मिले दिल… अखिलेश और आजम खां की मुलाकात की पहली तस्वीर, एक-दूसरे के हाथ पकड़कर चले साथ

October 8, 2025
Uncategorized

हरियाणा के ADGP वाई एस पूरन ने निजी आवास पर खुद को गोली मार कर की खुदकुशी, पत्नी हैं IAS अधिकारी

October 7, 2025
Uncategorized

बोर्ड का बाज़ार बंद”की अपील स्थगित करना स्वागत योग्य:mohd khaid*

October 3, 2025
Uncategorized

अब जेल से बाहर आएंगे सपा नेता आजम खान?5 साल पुराने केस में बरी

September 16, 2025
Next Post

NRC में नाम होना विदेशी घोषित किए जाने से छूट नहीं: सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली में बुलडोजर एक्‍शन की मुनादी,  jamea Nagar में मकानों पर नोटिस चस्पा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

जितेंद्र त्यागी की किताब “मोहम्मद” पर पाबंदी लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

जितेंद्र त्यागी की किताब “मोहम्मद” पर पाबंदी लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

September 3, 2022
समाजवादी पार्टी की ओवरहालिंग, राष्ट्रीय कार्यकारिणी समेत सभी संगठन और प्रकोष्ठ भांग

समाजवादी पार्टी की ओवरहालिंग, राष्ट्रीय कार्यकारिणी समेत सभी संगठन और प्रकोष्ठ भांग

July 3, 2022

नीतीशके पास 12 गाय, दस बछड़े, तेजप्रताप के पास बीएमडबल्यू और इंपोर्टेड बाइक

January 2, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री
  • धर्मेंद्र प्रधान के बाद कौन बनेगा शिक्षा मंत्री? जयंत चौधरी से लेकर राघव चड्ढा तक कई नामों पर चर्चा
  • क्या CJP के 72 घंटे के अल्टीमेटम ने ली धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी? जानिए इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi