Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

NRC में नाम होना विदेशी घोषित किए जाने से छूट नहीं: सुप्रीम कोर्ट

RK News by RK News
May 23, 2025
Reading Time: 1 min read
0

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) में किसी व्यक्ति का नाम शामिल होने से उसे बाहरी घोषित किए जाने से छूट नहीं मिलती है, यदि किसी विशेष विदेशी न्यायाधिकरण ने ऐसे व्यक्ति को विदेशी नागरिक घोषित कर दिया है और उसे निर्वासित किया जा सकता है.
द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस संजय करोल और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा, ‘ट्रिब्यूनल द्वारा अपीलकर्ता को विदेशी घोषित किए जाने के परिणामस्वरूप, अपीलकर्ता का नाम एनआरसी के मसौदे में शामिल नहीं किया जा सकता था और दूसरी बात, अगर उसे शामिल भी किया गया है, तो भी वह न्यायाधिकरण द्वारा की गई घोषणा को रद्द नहीं करेगा.’
पीठ ने कहा, ‘यह न्यायाधिकरण द्वारा की गई घोषणा के विरुद्ध है.’
पीठ ने यह फैसला रफीकुल हक द्वारा दायर अपील को खारिज करते हुए पारित किया, जिन्हें असम में विदेशी न्यायाधिकरण ने इस आधार पर निर्वासित करने का निर्देश दिया था कि उन्होंने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया है.
इस मामले में विदेशी न्यायाधिकरण, जोरहाट, असम ने 4 मार्च, 2017 के एक आदेश द्वारा विदेशी अधिनियम, 1946 के तहत कार्यवाही शुरू की थी और हक को एक विदेशी घोषित किया था, जिन्होंने 25 मार्च, 1971 के बाद अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था.
उन्होंने न्यायाधिकरण के आदेश को गुवाहाटी हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसने 20 नवंबर, 2017 को उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने वर्तमान अपील दायर की थी.
अपीलकर्ता ने दलील दी कि हाईकोर्ट द्वारा आदेश पारित करने के बाद उन्होंने एक स्थायी खाता संख्या (पैन) प्राप्त किया, जो 26 दिसंबर, 2017 को आयकर विभाग द्वारा जारी किया गया था, और उनका नाम 30 जुलाई, 2018 को सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रकाशित एनआरसी के मसौदे में क्रम संख्या 7 पर शामिल है. उन्होंने कहा कि उन्हें अब विदेशी नहीं माना जा सकता.
26 जुलाई, 2019 को अपीलकर्ता का नाम एनआरसी के मसौदे में आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के अधीन उसे हिरासत केंद्र से रिहा करने का निर्देश दिया था.
हालांकि, सोमवार को पारित अंतिम फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि न्यायाधिकरण और हाईकोर्ट ने इस आधार पर उसके दावे को खारिज कर दिया कि वह वैध सबूतों के माध्यम से अपनी नागरिकता के दावे को साबित करने में सक्षम नहीं था.
विदेशी अधिनियम, 1946 के तहत अपनी नागरिकता साबित करने के लिए सबूत का बोझ भारतीय होने का दावा करने वाले व्यक्ति पर होता है.
अदालत ने कहा, ‘परिणामस्वरूप, अपीलकर्ता पर यह दायित्व था कि वह ठोस दस्तावेजों या अन्य साक्ष्यों के माध्यम से यह स्थापित करे कि या तो वह 25 मार्च, 1971 से पहले असम के क्षेत्र में प्रवेश कर चुका था, या उसके पूर्वज उक्त तिथि से पहले क्षेत्र में प्रवेश कर चुके थे.’
निर्णय लिखने वाले जस्टिस मिश्रा ने कहा, ‘यदि न्यायाधिकरण और उच्च न्यायालय ने माना कि अपीलकर्ता यह साबित करने का अपना दायित्व पूरा नहीं कर सका कि वह विदेशी नहीं है, तो उनके द्वारा लिया गया दृष्टिकोण विकृत, या स्पष्ट रूप से गलत, या अनुचित नहीं माना जा सकता, जिससे हस्तक्षेप की आवश्यकता हो.’
पीठ ने कहा, ‘हमारा मानना है कि इस अपील में कोई दम नहीं है. इसलिए इसे खारिज किया जाता है.’आभार:द वायर

RELATED POSTS

देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने

अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

Tags: declaredforeignernameNRCsupreme court
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

August 12, 2026
जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने
समाचार

जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने

August 12, 2026
अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?
समाचार

अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

August 12, 2026
बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
समाचार

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

August 7, 2026
राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब
समाचार

राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब

August 7, 2026
SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

August 3, 2026
Next Post

दिल्ली में बुलडोजर एक्‍शन की मुनादी,  jamea Nagar में मकानों पर नोटिस चस्पा

शुभमन गिल नए टेस्ट कप्तान, पंत उपकप्तान, मुहम्मद सिराज,इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

इस बार आईटीआई के लिए नहीं देनी होगी प्रवेश परीक्षा, मेरिट 10वीं के आधार पर

इस बार आईटीआई के लिए नहीं देनी होगी प्रवेश परीक्षा, मेरिट 10वीं के आधार पर

July 5, 2021
तेलंगाना: मुस्लिम सरपंच ने राम मंदिर निर्माण के लिए दान किए 25 लाख रुपये

तेलंगाना: मुस्लिम सरपंच ने राम मंदिर निर्माण के लिए दान किए 25 लाख रुपये

June 23, 2022
सोनम वांगचुक के अनशन पर मोदी सरकार की पहली प्रतिक्रिया, दिल्ली हाईकोर्ट को बताया ‘…के रूप में हस्तक्षेप करेंगे'”

“20 जुलाई तक किसी भी कीमत पर जिंदा रहूंगा …” सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान

July 17, 2026

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने
  • अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi