Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

AAP के सामने एंटी इनकंबेंसी, भ्रष्टाचार सहित चुनौतियां तमाम, लेकिन वोटिंग पैटर्न में छिपा जीत का राज

RK News by RK News
December 17, 2024
Reading Time: 1 min read
0

:••••मोहन कुमार
देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ती ठंड के बीच विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) की सरगर्मियां तेज हो गई हैं.इससे पहले INDIA गठबंधन के तहत AAP ने कांग्रेस के साथ मिलकर दिल्ली में लोकसभा का चुनाव लड़ा था. हालांकि, INDIA ब्लॉक एक भी सीट नहीं जीत पाई थी.
चुनौतियां और संभावनाएं
एंटी इनकंबेंसी के अलावा आम आदमी पार्टी के लिए भ्रष्टाचार के आरोपों से निपटना भी एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है. AAP सरकार पर चर्चित दिल्ली शराब नीति मामले से लेकर जल बोर्ड, स्कूल क्साल रूम, मुख्यमंत्री आवास नवीनीकरण मामले में घोटाले के आरोप लगे हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और सांसद संजय सिंह भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जा चुके हैं. सितंबर में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को ED ने मनी लॉन्डिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था. यह गिरफ्तारी दिल्ली वक्फ बोर्ड में नियुक्तियों और इसकी संपत्तियों को पट्टे पर देने में कथित अनियमितताओं के संबंध में की गई थी.
इस साल की शुरुआत में दिल्ली के उपराज्यपाल ने AAP सरकार की ओर से चलाए जा रहे मोहल्ला क्लिनिक में फर्जीवाड़े के आरोपों की CBI जांच के आदेश दिए थे.
आरती जेरथ कहती हैं, “भ्रष्टाचार के आरोपों और पिछले पांच सालों में सरकार-एलजी और सरकार-बीजेपी के बीच जो खींचतान हमें देखने को मिली है, उसकी वजह से आम आदमी पार्टी को झटका लगा है. दिल्ली की हालत खराब हो गई है. जनता भी इससे परेशान हो गई है. ऐसे में जनता किसे चुनेगी, ये कहना मुश्किल है.”
अमिताभ तिवारी कहते हैं, “”अगर AAP के सोशल मीडिया को देखें तो वहां सिर्फ अटैक ही अटैक चल रहा है. लॉ एंड ऑर्डर को लेकर अमित शाह पर निशाना साध रहे हैं. पार्टी की ओर से पॉजिटिव कैंपन नहीं दिख रहा है. फ्री बिजली-पानी तो सरकार दे ही रही है, लेकिन उसमें नया क्या है?”हालांकि, आरती जेरथ कहती हैं,”आम आदमी पार्टी के पक्ष में दो बातें है. पहला- कांग्रेस दिल्ली में खत्म हो चुकी है. कांग्रेस का पूरा बेस AAP में शिफ्ट हो गया है. MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रति मुस्लिम वोटर्स की नाराजगी देखने को मिली थी, जिसकी वजह से कुछ वोट कांग्रेस में वापस शिफ्ट हुए. इस वजह से MCD चुनाव में AAP को उतनी बहुमत नहीं मिली, जितनी मिलनी चाहिए थी. लेकिन विधानसभा चुनाव में मुकाबला बाइपोलर (द्विध्रुवीय) यानी आम आदमी पार्टी बनाम बीजेपी का हो गया है. ऐसे में अल्पसंख्यक वोट AAP की तरफ फिर से एकजुट हो सकते हैं.”
इसके साथ ही वे कहती हैं, “केजरीवाल के पक्ष में सबसे पड़ी बात है कि उनके मुकाबले में दूसरी तरफ से कोई नहीं है.”
**क्या बदलेगा वोटिंग पैटर्न?
2024 लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने 54% वोट शेयर के साथ सातों सीट पर कब्जा जमाया है. अब सवाल है कि क्या विधानसभा चुनाव में वोटिंग पैटर्न बदलेगा?
अमिताभ तिवारी कहते हैं, “विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट करने वाले 30% वोटर्स, लोकसभा चुनाव में आधे-आधे बीजेपी और कांग्रेस में बंट जाते हैं. इसमें से 15% एंटी बीजेपी वोट है. लोगों को अभी लगता है कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस, बीजेपी को हरा सकती है. और 15% स्विंग वोटर हैं, जो कभी बीजेपी और कभी AAP को वोट करते हैं.”अमिताभ तिवारी कहते हैं, “अगर बीजेपी को विधानसभा चुनाव जीतना है तो उसे 15% स्विंग वोटर्स को AAP में शिफ्ट होने से रोकना होगा. इस 15 फीसदी में पूर्वांचली, पंजाबी खत्री, बनिया, दलित और गरीब शामिल हैं.” 2020 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में से 62 पर जीत दर्ज की थी. वहीं बीजेपी मात्र 8 सीट ही जीत पाई थी. बीजेपी का वोट शेयर करीब 39% था.
(आभार :द क्विंट)

RELATED POSTS

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

Tags: AAPanti-incumbencyArvind Kejriwalcorruptionsecret of victoryvoting
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
समाचार

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

August 31, 2026
समाचार

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

August 31, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

August 31, 2026
ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?
समाचार

ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?

August 30, 2026
‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
समाचार

‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

August 30, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड

August 30, 2026
Next Post

जियाउर्रहमान बर्क पहुंच गए हाई कोर्ट

उर्दू डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर एनसीपीयुएल की गवर्निंग बॉडी का गठन करने की मांग की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

गाज़ा में हो रहे नरसंहार और भुखमरी पर SDPI ने की त्वरित कार्रवाई की मांग

July 27, 2025
मोहम्मद बिन सलमान की भारत यात्रा का एजेंडा क्या है?

मोहम्मद बिन सलमान की भारत यात्रा का एजेंडा क्या है?

October 24, 2022
कैमरा, वॉयस रिकॉर्डर, ‘नारियल पानी’ और ‘विटामिन’, तेलंगाना में कैसे फंसे BJP ‘एजेंट’

कैमरा, वॉयस रिकॉर्डर, ‘नारियल पानी’ और ‘विटामिन’, तेलंगाना में कैसे फंसे BJP ‘एजेंट’

October 30, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
  • खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR
  • दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi