Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

रामपुर: 26 साल में सबसे कम वोट, मैनपुरी में भी आई कमी। क्या है वजह?

RK News by RK News
December 6, 2022
Reading Time: 1 min read
0
रामपुर: 26 साल में सबसे कम वोट, मैनपुरी में भी आई कमी। क्या है वजह?

नई दिल्ली: मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव और 5 राज्यों की 6 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव पर वोटिंग खत्म हो गई. यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर 53% वोट पड़े. वहीं रामपुर विधानसभा सीट पर 31%, खतौली में 56%, बिहार के कुढ़नी सीट पर 58%, छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में 71%, ओडिशा के पदमपुर में 76% और राजस्थान की सरदारशहर सीट पर 67% वोट पड़े. वोट प्रतिशत को देखें तो यूपी में तीन जगहों पर हुए चुनाव में वोट प्रतिशत ज्यादा कम हुए हैं. इसे पिछले चुनाव से तुलना कर समझते हैं.

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

मार्च में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव हुआ था, जिसमें रामपुर में मतदान हुआ और 56% वोट पड़े थे, लेकिन अबकी बार हुए उपचुनाव में सिर्फ 31% ही वोट पड़े. रामपुर विधानसभा सीट पर इतनी कम वोटिंग 1993 में हुई थी. तब 30.5% वोट पड़े थे और आजम खान की जीत हुई थी. यानी 26 साल में रामपुर में अबकी बार सबसे कम वोटिंग हुई है

रामपुर के अलावा मैनपुरी की लोकसभा सीट और खतौली की विधानसभा सीट भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. हालांकि इन दोनों सीटों पर रामपुर की तरह वोटिंग प्रतिशत बहुत ज्यादा कम घटा. मैनपुरी में 53% वोट पड़े, जबकि पिछली बार 58% वोटिंग हुई थी. खतौली में 56% वोट पड़े, जबकि 2022 में 69% मतदान हुआ था.

छत्तीसगढ़, ओडिशा और राजस्थान में हुए उपचुनाव में पिछली बार की तुलना में कम वोट पड़े है, लेकिन यूपी की तीन सीटों पर वोट का प्रतिशत ज्यादा कम नजर आता है. छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर में 71% (पिछली बार 75%), ओडिशा की पदमपुर में 76% (पिछली बार 78%), राजस्थान की सरदारशहर में 67% (पिछली बार 77%) वोट पड़े, लेकिन यूपी की तीनों सीटों पर 7% से लेकर 25% कम वोट पड़े हैं.

 

पिछली बार से तुलना करें तो मैनपुरी में 7.3 %, रामपुर में 25.18 % और खतौली में 13.3 % कम मतदान हुआ.

चुनाव प्रचार और वोटिंग वाले दिन मतदान को लेकर समाजवादी पार्टी ने कई सवाल उठाए और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. एक ट्वीट के जरिए कहा गया कि रामपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपाई पुलिस की गुंडागर्दी. समाजवादी पार्टी के मतदाताओं को डंडे मारकर भगाया जा रहा है. संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो.

अखिलेश यादव ने कहा शासन की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा वोट पड़े, लेकिन प्रशासन इस कोशिश में है कि वोट न पड़ पाएं. समाजवादी पार्टी के वोटर्स को चिह्नित करके उन पर लाठी चलाई जा रही है।

लोगों से नाम पूछे जा रहे हैं और उन्हें परेशान किया जा रहा है. जिलाधिकारी बात नहीं कर रहे हैं. ऐसा सिर्फ मैनपुरी में ही नहीं, रामपुर में भी हो रहा है।

अब्दुल्ला आजम खान ने कहा, रामपुर उपचुनाव में धांधली की जा रही है. वोटरों को धमकाया और पीटा जा रहा है. बूथ पर जाने नहीं दिया जा रहा. वोटरों को वोट डालने नही दिया जा रहा. हालांकि प्रशासन ने सभी आरोपों पर जवाब दिया और कहा कि चुनाव सही तरीके से कराया जा रहा है.

 

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
Next Post
बाबा साहब अंबेडकर भगवत गीता के घोर आलोचक क्यों थे?

बाबा साहब अंबेडकर भगवत गीता के घोर आलोचक क्यों थे?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: 400 साल से है ताजमहल उसे वही रहने दो…

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: 400 साल से है ताजमहल उसे वही रहने दो...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

मामून’शाह’ की ‘मलिका’ सना को रामपुर की जनता ने सलामी में नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी भेंट की

May 16, 2023

डॉ. योगिता मुंजाल को अंतर्राष्ट्रीय TCAM सम्मेलन में पहचान पुरस्कार से सम्मानित किया गया

December 16, 2024
शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार

बागेश्वर धाम में मची हलचल! धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

July 15, 2026

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
  • महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi