Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

कन्हैया को कांग्रेस मैं बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी, पुराने कांग्रेसी परेशान

RK News by RK News
March 22, 2023
Reading Time: 1 min read
0

कन्हैया कुमार को लेकर कांग्रेस में बड़ी योजना बन रही है। बताया जा रहा है कि उनको दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है या यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास की उम्र 42 साल हो गई है और अध्यक्ष के नाते वे करीब चार साल से काम कर रहे हैं। इसलिए उनकी जगह नया अध्यक्ष बनना है। श्रीनिवास को मल्लिकार्जुन खड़गे की केंद्रीय टीम में जगह मिल सकती है। वे जितने सक्रिय हैं और उनकी जैसी लोकप्रियता है उसे देखते हुए उनको किसी राज्य का प्रभारी महासचिव बनाया जा सकता है। लेकिन कांग्रेस के कई नेता मान रहे हैं कि उनकी जगह कन्हैया को यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना ज्यादा कारगर नहीं होगा।
कन्हैया दिल्ली में बतौर प्रदेश अध्यक्ष ज्यादा कारगर हो सकते हैं। ध्यान रहे भारतीय जनता पार्टी पिछले कई बरसों से दिल्ली में प्रवासी वोट अपनी तरफ करने का प्रयास कर रही है लेकिन कामयाबी नहीं मिली है। बिहार के रहने वाले मनोज तिवारी और उत्तर प्रदेश के सतीश उपाध्याय को भाजपा ने दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। अब थक हार कर भाजपा अपने पुराने पंजाबी और वैश्य की राजनीति पर लौटी है। उसने वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। इस लिहाज से भी कांग्रेस के लिए मौका है कि वह पूर्वांचल के किसी व्यक्ति को पार्टी की कमान सौंपे। कन्हैया इस पैमाने पर फिट बैठते हैं।
वे बिहार के हैं, दिल्ली में रहे हैं और जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में पढ़े हैं, अच्छे वक्ता हैं और कम्युनिस्ट पार्टी में रह कर संगठन का प्रशिक्षण लिया है। इसलिए वे कांग्रेस के काम आ सकते हैं। आखिर उत्तर प्रदेश की शीला दीक्षित ने दिल्ली में कांग्रेस के पैर जमाने में मदद की थी। उनकी वजह से पूर्वांचल का वोट कांग्रेस से जुड़ा था। कन्हैया बिल्कुल वैसा कर पाएंगे या नहीं, यह नहीं कहा जा सकता है लेकिन इतना जरूर है कि उनको अगर कांग्रेस दिल्ली प्रदेश का प्रभार देती है तो वे प्रवासी वोट में असर बना देंगे। उससे कांग्रेस की हवा भी बन सकती है।
मुश्किल यह है कि वे शीला दीक्षित की तरह पारंपरिक रूप से कांग्रेसी नहीं हैं और इस वजह से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं को उनके साथ काम करने में दिक्कत आएगी। दिल्ली में कांग्रेस के पास युवा नेता कम बचे हैं और ज्यादातर नेता पुराने हैं। मध्य प्रदेश के प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल से लेकर अजय माकन तक और मंगतराम सिंघल, किरण वालिया से लेकर संदीप दीक्षित तक सब सांसद, विधायक और मंत्री रह चुके हैं। दूसरी ओर कन्हैया सिर्फ एक बार चुनाव लड़े हैं। उनके साथ काम करने में पुराने नेता असहज महसूस करेंगे। तभी यह लॉबिंग शुरू हो गई है कि वे युवा हैं इसलिए उनको यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाए। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेता यह तर्क भी दे रहे हैं कि प्रवासी वोट आम आदमी पार्टी की ओर गया है और आप सरकार ने जैसी योजनाएं शुरू की हैं उसे देखते हुए प्रवासी वोट की कांग्रेस में वापसी मुश्किल होगी।

RELATED POSTS

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
समाचार

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

October 14, 2026
प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
समाचार

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

October 13, 2026
जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में
समाचार

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

October 13, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
Next Post

लोकतंत्र के वजूद लिए आजाद मीडिया जरूरी : CJI चंद्रचूड़

हज 2023 के दौरान सऊदी अरब में सेवा करने के लिए केवल केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के व्यक्तियों की प्रतिनियुक्ति भेदभावपूर्ण: एड। रईस अहमद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

Goa में सांप्रदायिक तनाव भड़का रही है BJP, राहुल गांधी ने कहा- लोग इस विभाजनकारी एजेंडे को देख रहे हैं

October 6, 2024

मोदी के चुनाव भाषण: झूट और नफ़रत का सैलाब

May 11, 2024
AIMIM अध्यक्ष कलीमुल हफ़ीज़ सहित 30 लोगों को पटियाला HC ने दी जमानत

AIMIM अध्यक्ष कलीमुल हफ़ीज़ सहित 30 लोगों को पटियाला HC ने दी जमानत

June 13, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
  • प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
  • जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi