Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

2024: जानिए बीजेपी का क्या है मेगा प्लान

RK News by RK News
October 4, 2022
Reading Time: 1 min read
0
2024: जानिए बीजेपी का क्या है मेगा प्लान

बीजेपी आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए बीजेपी अपने पदाधिकारियों की टीम का विस्तार कर सकती है। बीजेपी अपनी नई टीम का ऐलान इस साल के अंत तक कर सकती है। सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि बीजेपी परसेप्शन की लड़ाई में स्पष्ट बढ़त हासिल कर लेगी। वहीं पार्टी अपनी मीडिया टीम में भी और अधिक पैनलिस्ट जोड़कर विस्तार कर सकती है।

RELATED POSTS

‘सरकार की नाकामी पर सवाल करोगे तो धमकी और टॉर्चर मिलेगा’, गुलजार सिंह की मौत पर राहुल गांधी का हमला

‘मजिस्ट्रेट की हिम्मत कैसे हुई…’ जंतर-मंतर मामले में छात्र को नोटिस पर CJI सूर्यकांत नाराज

होर्मुज में फिर बारूदी जंग, अमेरिका ने 5 ईरानी टैंकर किए तबाह; ईरान ने जवाबी कार्रवाई की तेज

पीएम मोदी विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा की राष्ट्रवादी साख पर अपने अभियान को आगे बढ़ाएंगे जबकि जेपी नड्डा भाजपा सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं द्वारा लाभार्थियों सहित पार्टी के कार्यक्रमों की निगरानी के लिए सभी राज्यों का दौरा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि अमित शाह द्वारा सीमावर्ती राज्यों का हाल का दौरा और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध, जो लंबे समय से भाजपा के एजेंडे में रहा है, वह इसी योजना का हिस्सा था।

पार्टी नेतृत्व द्वारा हाल ही में शुरू किए गए लोकसभा प्रवास कार्यक्रम को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्रियों ने पार्टी द्वारा चुने गए 144 निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किया, क्योंकि पार्टी 2019 के लोकसभा चुनावों में यहां अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी बीजेपी यहां अपनी चुनावी तैयारियों को मजबूत करना चाहती है। हालांकि 40 केंद्रीय मंत्रियों में से अधिकांश ने अपने दौरे के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

पार्टी नेताओं ने बताया कि बीजेपी ने संगठनात्मक स्तर पर कई आउटरीच कार्यक्रम शुरू किए हैं। वहीं बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक की गतिविधियों की निगरानी के लिए अधिक कुशल नेताओं की आवश्यकता है। पार्टी को हर स्तर पर नए नेताओं को भी लाना है। नेताओं ने कहा कि लोकसभा प्रवास कार्यक्रम भी अगली पीढ़ी के नेताओं को तैयार करने का एक प्रयास है, जो पिछले आठ वर्षों में पार्टी के विस्तार के तरीकों का प्रैक्टिस कर सकते हैं।

एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने संगठन के संभावित विस्तार के बारे में पूछे जाने पर कहा, “केवल एक मजबूत संगठन ही भाजपा को सत्ता में बनाए रख सकता है। इसलिए संगठन में अधिक मैन पॉवर जोड़ना एक स्वाभाविक कदम है।” केंद्रीय मंत्रियों और पदाधिकारियों के साथ हाल की बैठकों में अमित शाह और जेपी नड्डा दोनों ने संगठन को प्राथमिकता देने और मजबूत करने पर जोर दिया था।

 

 

 

 

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

‘सरकार की नाकामी पर सवाल करोगे तो धमकी और टॉर्चर मिलेगा’, गुलजार सिंह की मौत पर राहुल गांधी का हमला
समाचार

‘सरकार की नाकामी पर सवाल करोगे तो धमकी और टॉर्चर मिलेगा’, गुलजार सिंह की मौत पर राहुल गांधी का हमला

September 9, 2026
‘मजिस्ट्रेट की हिम्मत कैसे हुई…’ जंतर-मंतर मामले में छात्र को नोटिस पर CJI सूर्यकांत नाराज
समाचार

‘मजिस्ट्रेट की हिम्मत कैसे हुई…’ जंतर-मंतर मामले में छात्र को नोटिस पर CJI सूर्यकांत नाराज

September 9, 2026
होर्मुज में फिर बारूदी जंग, अमेरिका ने 5 ईरानी टैंकर किए तबाह;  ईरान ने जवाबी कार्रवाई की तेज
समाचार

होर्मुज में फिर बारूदी जंग, अमेरिका ने 5 ईरानी टैंकर किए तबाह; ईरान ने जवाबी कार्रवाई की तेज

September 9, 2026
हॉर्मुज संकट पर कतर की बड़ी चेतावनी, दुनिया पर बढ़ा तेल-गैस संकट का खतरा
समाचार

हॉर्मुज संकट पर कतर की बड़ी चेतावनी, दुनिया पर बढ़ा तेल-गैस संकट का खतरा

September 8, 2026
सहारनपुर में ढहाई गई मस्‍ज‍िद के के नीचे म‍िले कुएं से ASI को क्‍या म‍िला? क्या है इसका इतिहास?
समाचार

सहारनपुर में ढहाई गई मस्‍ज‍िद के के नीचे म‍िले कुएं से ASI को क्‍या म‍िला? क्या है इसका इतिहास?

September 8, 2026
सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने के बाद डरे छात्र अब अपनी इमारतों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
समाचार

“यूक्रेन-गाजा से बदहाल है सत्य निकेतन”; PG में रहने वाले छात्रों का छलका डर

September 8, 2026
Next Post
शील, करुणा और मैत्री का ‘संगम’ है भारत का स्वधर्म   

शील, करुणा और मैत्री का ‘संगम’ है भारत का स्वधर्म  

कांग्रेस के लिए मीडिया है सास!

कांग्रेस के लिए मीडिया है सास!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

राष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्ष की एकता को झटका!

राष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्ष की एकता को झटका!

June 15, 2022

“केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर असहमति की आवाज़ दबा रही है”- एस डी पी आई

March 25, 2025
गोवा में पूर्व CM समेत कांग्रेस के 8 MLA BJP में शामिल

गोवा में पूर्व CM समेत कांग्रेस के 8 MLA BJP में शामिल

September 14, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ‘सरकार की नाकामी पर सवाल करोगे तो धमकी और टॉर्चर मिलेगा’, गुलजार सिंह की मौत पर राहुल गांधी का हमला
  • ‘मजिस्ट्रेट की हिम्मत कैसे हुई…’ जंतर-मंतर मामले में छात्र को नोटिस पर CJI सूर्यकांत नाराज
  • होर्मुज में फिर बारूदी जंग, अमेरिका ने 5 ईरानी टैंकर किए तबाह; ईरान ने जवाबी कार्रवाई की तेज

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi