Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

क्या है केजरीवाल,आतिशी, सिसोदिया का हाल, कहां फंस गई इन की चाल, सीलमपुर में किस का पलड़ा भारी?

RK News by RK News
February 3, 2025
Reading Time: 1 min read
0

दिल्ली चुनाव के प्रचार का अंतिम दिन आ चुका है, किसके पक्ष में माहौल है, कौन जीतने वाला है, यह जानना हर कोई चाहता है। अब असल जनादेश तो 8 फरवरी को आएगा जब ईवीएम खुलेंगी, कुछ vipसीटो का हाल जानते हैं
***सीट: नई दिल्ली
उम्मीदवार: अरविंद केजरीवाल (AAP), परवेश वर्मा (बीजेपी), संदीप दीक्षित (कांग्रेस)
नई दिल्ली सीट पर इस बार माहौल एकतरफ दिखाई नहीं देता है। जनसत्ता की टीम जब ग्राउंड पर उतरी थी, वो कई इलाकों में गई, वाल्मीकि बस्ती का रुख भी किया, इस बार लोगों के सुर कुछ बदले हुए हैं। अरविंद केजरीवाल का चेहरा तो पसंद आ रहा है, लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार के कामकाज को लेकर नाराजगी है। कुछ लोगों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने इलाके में दिखते भी नहीं हैं, यहां तक कहा गया है कि पिछली बार के मुकाबले फिजा थोड़ी खराब है।
कुछ वोटरों ने बातचीत में इस बात को भी स्वीकार किया कि महिला का वोट अरविंद केजरीवाल को मिल रहा है और उस वजह से वे फिर सत्ता वापसी कर सकते हैं। लेकिन महिला वोटर साथ दिख रहा है तो बुजुर्गों में गुस्सा है, नई दिल्ली सीट पर पता चला कि 60 साल से ज्यादा वाले कई लोगों को पेंशन नहीं मिल रही है, काफी समय से रुकी हुई है। सड़कों पर गड्डे भी लोगों को इस बार आक्रोशित कर रहे हैं।
लेकिन  सबसे बड़ी खबर नई दिल्ली की वाल्मीकि बस्ती से मिली। जानकारी मिली कि वाल्मीकि बस्ती में कुछ दिन पहले एक कैंप लगा था। उस कैंप के जरिए इलाके की कई महिलाओं को 1100 रुपये दिए गए। उन्हीं लोगों ने बातचीत में बताया कि प्रवेश वर्मा ने यह पैसे बंटवाए हैं। हैरानी की बात यह रही कि ऑन कैमरा महिलाओं ने इस बात को स्वीकार किया कि हां उन्हें पैसे दिए गए हैं और यह बोलकर दिए गए वोट देना पड़ेगा
**सीट: कालकाजी
उम्मीदवार: आतिशी (AAP), रमेश बिधूड़ी (बीजेपी), अल्का लांबा (कांग्रेस)
चुनाव में इस बार कालकाजी सीट काफी हाई प्रोफाइल मानी जा रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी यहां से दूसरी बार ताल ठोक रही हैं, बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को उतार रखा है और कांग्रेस ने अल्का लांबा पर भरोसा जताया है। इस सीट पर आतिशी के खिलाफ गुस्सा भी है और कई लोग तारीफ भी कर रहे हैं। जनसत्ता ने जब कालकाजी का रुख किया था, सबसे ज्यादा नाराजगी इस बात को लेकर थी कि DDA ने कई गरीबों की दुकान तोड़ रखी थी, वे जमीन पर ही रहने को मजबूर दिखे।
अब लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज थे कि जिम्मेदार आप सरकार को माना जाए या मोदी सरकार को। लेकिन गोविंदपुरी जैसे इलाकों में जरूर साफ दिखा कि पतली सड़कें, तारों के जाल से लोग त्रस्त थे और पूरी तरह केजरीवाल को दोषी मान रहे थे। कुछ ऐसे वोटर भी  सामने आए जो अरविंद केजरीवाल के नाम पर आतिशी को दोबारा मौका देना चाहते थे।
***सीट: जंगपुरा
उम्मीदवार: मनीष सिसोदिया (AAP), तजिंदर सिंह मारवाह (बीजेपी), फरहाद सूरी (कांग्रेस)
दिल्ली की जंगपुरा सीट इस बार हाई प्रोफाइल इसलिए बन गई है क्योंकि मनीष सिसोदिया पटपड़गंज छोड़ यहां से चुनावी ताल ठोक रहे हैं। आम आदमी पार्टी के जो वर्तमान विधायक हैं प्रवीण कुमार, उनके खिलाफ जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली। जंगपुरा में, एक बात प्रमुखता से सामने आई- प्रवीण कुमार ने काम नहीं किया। लोग सिसोदिया से नाराज नहीं थे, लोग केजरीवाल से ज्यादा सवाल नहीं उठा रहे थे, लेकिन प्रवीण कुमार ने काम नहीं किया, यह बात उनके मन में घर कर चुकी थी।जंगपुरा में भी टूटी सड़कें और तारों का जाल एक बड़ा मुद्दा है, लेकिन उससे भी बड़ा मुद्दा गंदे पानी का है। कई महिलाओं ने  बताया कि टॉयलेट का पानी उनकी पाइपलाइन में आ रहा है, नेताओं ने ही जंगपुरा को जंग लगाने का काम कर दिया है। बीजेपी के तजिंदर सिंह मारवाह के पक्ष में भी माहौल देखने को मिला। कई लोग सामने आए जिनके मुताबिक मारवाह स्थानीय हैं, यहां के मुद्दे जानते हैं और कांग्रेस में रहते हुए भी काफी काम किया है। सिसोदिया के सामने एक चुनौती यह भी दिखाई दे रही है कि उन्हें कई वोटर ‘बाहरी’ बता रहे हैं
दिल्ली की सीलमपुर सीट मुस्लिम बाहुल मानी जाती है, यहां पर मुस्लिमों का जनादेश ही सीट की तकदीर भी तय करता है। इस सीट से एक बार भी बीजेपी नहीं जीत पाई है। इस बार भी जब जनसत्ता की टीम ग्राउंड पर उतरी तो माहौल पूरी तरह आम आदमी पार्टी के पक्ष में दिखाई पड़ा। यहां पर लोग ना केजरीवाल का नाम ले रहे थे ना ही किसी प्रत्याशी का, शब्द चल रहा था ‘झाड़ू’
यहां पर सभी दुकानदारों की एक शिकायत थी- सड़क पर अपनी ठेली लगाने नहीं दी जा रही, पुलिस सामने से वसूली करती है, लेकिन उसके बार भी मारपीट होती है। यह बात पूरे सीलमपुर इलाके में देखने को मिली, जहां कैमरा गया, वहां लोगों में गुस्सा। लेकिन फिर भी वोट केजरीवाल के लिए दिख रहा था, थोड़ा समर्थन कांग्रेस को मिल रहा था, बीजेपी का जिक्र काफी कम हुआ
साभार: जनसत्ता

RELATED POSTS

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

Tags: Aam Admi PartyAAP MLAArvind KejriwalAtishiSisodia
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
समाचार

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

August 31, 2026
समाचार

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

August 31, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

August 31, 2026
ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?
समाचार

ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?

August 30, 2026
‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
समाचार

‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

August 30, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड

August 30, 2026
Next Post

आप जानते हैं!वक्फ बिल के 14 बदलाव क्या हैं?

'मैं कहीं नहीं भागा हूं', रेड्स के बीच विधायक अमानतउल्ल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

आजाद की सलाह, पहले कांग्रेसी जोड़ो फिर भारत जोड़ो

आजाद की सलाह, पहले कांग्रेसी जोड़ो फिर भारत जोड़ो

November 28, 2022

शाह को गृह, गडकरी को ट्रांसपोर्ट और राजनाथ को रक्षा

June 10, 2024
सीएए आंदोलन में मारे गए लोगों के परिवार लाचार, कोई कानूनी या वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं

सीएए आंदोलन में मारे गए लोगों के परिवार लाचार, कोई कानूनी या वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं

January 27, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
  • खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR
  • दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi