Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

मुस्लिम आबादी 14.2% फिर अल्पसंख्यक कैसे,?अल्पसंख्यकों की परिभाषा फिर से तय हो: भाजपा नेता की मांग

14.2% मुस्लिम आबादी: क्या अल्पसंख्यक की परिभाषा बदलनी चाहिए?

RK News by RK News
December 4, 2025
Reading Time: 1 min read
0
Muslim Population vs Minority Status Debate

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भीम सिंह ने संसद में अल्पसंख्यकों की परिभाषा फिर से तय करने की मांग की है। सोमवार को सदन में एक स्पेशल मेंशन के जरिए देश में “माइनॉरिटी” की मौजूदा परिभाषा पर चिंता जताते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश की आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी 14.2 फीसदी है तो वह अल्पसंख्यक कैसे हुए? उन्होंने अल्पसंख्यक दर्जे के मौजूदा स्वरूप और उससे पैदा होने वाली असमानताओं के बारे में भी बात की।

RELATED POSTS

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री

धर्मेंद्र प्रधान के बाद कौन बनेगा शिक्षा मंत्री? जयंत चौधरी से लेकर राघव चड्ढा तक कई नामों पर चर्चा

क्या CJP के 72 घंटे के अल्टीमेटम ने ली धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी? जानिए इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी

द इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू में सिंह ने सरकार को राज्य-वार या जिले-वार आबादी के अनुपात के आधार पर अल्पसंख्यकों की पहचान तय करने की मांग की। उन्होंने अपनी बात के समर्थन में कहा कि हमारे संविधान में अल्पसंख्यक शब्द का इस्तेमाल तो हुआ है, लेकिन उसे परिभाषित नहीं किया गया है। 1992 के नेशनल कमीशन फॉर माइनॉरिटीज़ एक्ट के अनुसार, जिसके तहत केंद्र तय करता है कि अल्पसंख्यक कौन है, देश में कुल छह ऐसे समुदाय हैं, जिन्हें यह दर्जा दिया गया है। इनमें मुस्लिम, सिख, पारसी, जैन, ईसाई और बौद्ध हैं।
कई राज्यों में अल्पसंख्यक बहुसंख्यक हैं
सिंह ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण भी हैं जहां राष्ट्रीय स्तर पर अल्पसंख्यक माने जाने वाले समुदाय कुछ राज्यों में बहुसंख्यक हैं। उन्होंने 2011 की जनसंख्या के आंकड़ों के आधार पर बताया कि देश में 14.2% मुस्लिम आबादी है और यह एक बड़ी संख्या है, फिर भी उन्हें अल्पसंख्यक माना जाता है, जबकि वे बहुसंख्यक समुदाय के बाद दूसरे नंबर पर आते हैं। सिंह ने कहा कि भारत में कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मुस्लिम-बहुसंख्यक हैं, जहां उनकी आबादी 50% से ज़्यादा है। उन्होंने बताया कि लक्षद्वीप में मुसलमानों की आबादी 96% तो जम्मू-कश्मीर में 69% है। इसी तरह असम में यह 34%, पश्चिम बंगाल में 27% और केरल में 26% है। यह राष्ट्रीय आंकड़े 14.2% से बहुत ज़्यादा है।
सिर्फ 2% आबादी वाले ही अल्पसंख्यक हों
भाजपा सांसद ने कहा कि वह केंद्र सरकार से गुज़ारिश करते हैं कि इस मामले की समीक्षा करें और ऐसी पॉलिसी लाएं जिसमें सच में पिछड़े समुदायों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस बारे में अल्पसंख्यक मंत्रालय को चिट्ठी लिखेंगे और मांग करेंगे कि किसी भी इलाके में, या तो लोकल आबादी की बनावट को ध्यान में रखकर यह तय किया जाए कि कौन अल्पसंख्यक है और कौन नहीं, या फिर, राष्ट्रीय स्तर की परिभाषा में भारत में सिर्फ़ उन्हीं लोगों को अल्पसंख्यक माना जाए जिनकी आबादी 2% से कम है, जैसे सिख, बौद्ध, जैन और पारसी। साभार दैनिक हिन्दुस्तान

Tags: BJP statementBJP बयानMinority debateMuslim populationPolitical analysisअल्पसंख्यक बहसमुस्लिम आबादीराजनीतिक विश्लेषण
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री

July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के बाद कौन बनेगा शिक्षा मंत्री? जयंत चौधरी से लेकर राघव चड्ढा तक कई नामों पर चर्चा
समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के बाद कौन बनेगा शिक्षा मंत्री? जयंत चौधरी से लेकर राघव चड्ढा तक कई नामों पर चर्चा

July 25, 2026
क्या CJP के 72 घंटे के अल्टीमेटम ने ली धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी? जानिए इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी
समाचार

क्या CJP के 72 घंटे के अल्टीमेटम ने ली धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी? जानिए इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी

July 25, 2026
CJP संसद मार्च के बीच सरकार की पहल, जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि
समाचार

“…तब तक कहीं नहीं जाएंगे”: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का बड़ा बयान

July 25, 2026
झुकती है दुनिया… Gen-Z ने लिया पहला विकेट! NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
समाचार

झुकती है दुनिया… Gen-Z ने लिया पहला विकेट! NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

July 25, 2026
जंतर मंतर प्रोटेस्ट में हजारों युवाओं पर पैलेट गन चलाई गई: राहुल
समाचार

जंतर मंतर प्रोटेस्ट में हजारों युवाओं पर पैलेट गन चलाई गई: राहुल

July 24, 2026
Next Post

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में जांच तेज, चंपत राय से लंबी पूछताछ के बाद 70 लोगों को नोटिस

डोनाल्ड ट्रंप

US सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शक्तियों में हुआ बड़ा विस्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

पाकिस्तान को भारत का यूएन में ‘करारा जवाब’

पाकिस्तान को भारत का यूएन में ‘करारा जवाब’

September 24, 2022

नेपाल के बाद अब फ्रांस में लगी आग, मैक्रों के खिलाफ सड़कों पर उतरी  जनता,आगजनी और तोड़फोड़,

September 10, 2025
पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

July 23, 2026

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री
  • धर्मेंद्र प्रधान के बाद कौन बनेगा शिक्षा मंत्री? जयंत चौधरी से लेकर राघव चड्ढा तक कई नामों पर चर्चा
  • क्या CJP के 72 घंटे के अल्टीमेटम ने ली धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी? जानिए इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi