Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

एसयूपी वस्तुओं पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत 1 लाख रुपये तक का जुर्माना या 5 साल तक की जेल की होगी सज़ा- गोपाल राय

RK News by RK News
July 1, 2022
Reading Time: 1 min read
0

दिल्ली में आज से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए त्यागराज स्टेडियम में शुरू किया गया प्लास्टिक विकल्प मेला | पर्यावरण मंत्री गोपाल राय द्वारा आज इस प्लास्टिक विकल्प मेले का उद्धघाटन किया गया | यह मेला त्यागराज स्टेडियम में 3 जुलाई तक लग रहा है, जिसमे सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विकल्पों पर काम कर रही कम्पनियाँ, स्टार्ट अप्स और उत्पादक अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई हुई है | इस मेले का मुख्य उद्देश्य सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबन्ध को लागू करने के साथ साथ लोगो में एसयूपी के विकल्पों के लिए जागरूकता अभियान शुरू करना है |

प्लास्टिक विकल्प मेले में आए बच्चो और दर्शको को सम्बोधित करते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली को प्रदूषण के खिलाफ में भारत में नंबर वन शहर बनाने के लिए चौबीसो घंटे कार्यरत है | ऐसे में देखा गया है कि प्रदूषण को बढ़ावा देने में सिंगल यूज़ प्लास्टिक भी एक एहम भूमिका निभाता हैं | और आज से जब पुरे भारत में सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बने 19 वस्तुओ पर बैन लगाया गया है , तो ऐसे में दिल्ली सरकार एसयूपी वस्तुओ पर बैन लगाने के लिए टू लाइन एक्शन प्लान पर कार्य कर रही है – ‘एनफोर्समेंट के साथ समाधान ‘ | दिल्ली सरकार ने आज से इस प्लास्टिक विकल्प मेले की शुरुआत की है ताकि लोगो को एसयूपी वस्तुओ से सम्बंधित प्रतिबन्ध से पहले उनके विकल्पों के बारे में भी जानकारी दी जा सकें |

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि आज से पूरे देश में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है , पहले चरण में प्रतिबंध के दायरे में 19 वस्तुओं को शामिल किया गया है। दिल्ली सरकार ने इसके लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। एक तरफ जहाँ सरकार सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विकल्प को बढ़ावा देने के लिए तमाम कदम उठा रही है वही दूसर तरफ इसके प्रतिबंध को लागू करने के लिए डीपीसीसी तथा राजस्व विभाग द्वारा एनफोर्समेंट टीम का गठन किया है। जिसमे डीपीसीसी की 15 और राजस्व विभाग की 33 टीमें एसयूपी वस्तुओ पर प्रतिबन्ध का निरिक्षण करने का कार्य करेंगी | जिसके तहत 10 जुलाई तक एसयूपी प्रतिबन्ध का उल्लंघन करने वालो को चेतावनी नोटिस जारी किए जाएंगे और उसके बाद उनके खिलाफ इन टीमों के द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी | इसके साथ ही एसयूपी वस्तुओं पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत 1 लाख रुपये तक का जुर्माना या 5 साल तक की जेल की सज़ा भी होगी |

उन्होंने सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बने 19 वस्तुओ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्लास्टिक से बनी ईयरबड्स ; बैलून्स , फ्लैग , कैंडी, आइस- क्रीम के लिए प्रयोग में आने वाली प्लास्टिक की स्टिक; थर्मोकोल ; खाने के लिए प्रयोग में आने वाली प्लेट्स, कप्स, गिलास, फोर्क्स, चम्मच , चाकू ,स्ट्रॉस , ट्रेज ; मिठाई के डब्बो , इनविटेशन कार्ड्स, सिगरेट पैकेट्स पर चढ़ने वाली पैकेजिंग फिल्म्स; 100 माइक्रोन से कम में बने पीवीसी बैनर्स ;स्टीररस के विकल्प आज इस प्लास्टिक विकल्प मेले में मौजूद है | यह मेला दिल्लीवालों के लिए एक जागरूकता अभियान है जिससे उन्हें बैन किए गए 19 वस्तुओ के विकल्पों के बारे में जानकारी साझा की जाएगी |

*-3 जुलाई को आयोजित किया जाएगा राउंड टेबल कांफ्रेंस*

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि यह तीन दिवसीय मेला सिंगल यूज़ प्लास्टिक के अन्य विकल्पों को उत्पादन करने वाली कंपनी ,स्टार्ट अप्स और सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के लिए एक प्लेटफार्म देने के साथ साथ सिंगल यूज़ प्लास्टिक के अन्य ईको फ्रेंडली विकल्पों को बढ़ावा देने का कार्य भी करेगा ।सिंगल यूज़ प्लास्टिक के अन्य विकल्पों के बारे में और जानकारी लोगो के बीच साझा हो सकें इसलिए 3 जुलाई को सभी स्टॉक होल्डर के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा |साथ ही जो भी लोग सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उत्पादन से जुड़े हुए हैं , उनके लिए भी सरकार इस मेले में नई ग्रीन स्टार्टअप पॉलिसी ला रही है ताकि वह सिंगल यूज़ प्लास्टिक के अन्य विकल्पों के व्यवसाय में जुड़ सकें और सरकार इसके लिए उनको सहायता भी प्रदान करेगी |

पर्यावरण मंत्री सलाहकार रीना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई सफलतापूर्वक लड़ रही है। अगले कदम के रूप में अब हम सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रहे हैं क्योंकि यह दिल्ली में प्रदूषण में एक प्रमुख योगदानकर्ता है। मैं दिल्ली के लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने में सरकार का समर्थन करने की अपील करती हूं।

RELATED POSTS

अगले 48 घंटे बेहद भारी! 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में रेड वार्निंग जारी

AI तस्वीर, ‘अल्हम्दुलिल्लाह’ और ओबामा… ट्रंप की नई हरकत पर उठे गंभीर सवाल

इंस्टाग्राम पर बाल शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर सरकार सख्त, मेटा को 7 दिन में जवाब देने का नोटिस

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

अगले 48 घंटे बेहद भारी! 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में रेड वार्निंग जारी
समाचार

अगले 48 घंटे बेहद भारी! 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में रेड वार्निंग जारी

July 6, 2026
AI तस्वीर, ‘अल्हम्दुलिल्लाह’ और ओबामा… ट्रंप की नई हरकत पर उठे गंभीर सवाल
समाचार

AI तस्वीर, ‘अल्हम्दुलिल्लाह’ और ओबामा… ट्रंप की नई हरकत पर उठे गंभीर सवाल

July 6, 2026
इंस्टाग्राम पर बाल शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर सरकार सख्त, मेटा को 7 दिन में जवाब देने का नोटिस
समाचार

इंस्टाग्राम पर बाल शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर सरकार सख्त, मेटा को 7 दिन में जवाब देने का नोटिस

July 5, 2026
खामेनेई के जनाज़े में गूंजा ‘किल ट्रंप’, तेहरान की सड़कों पर उमड़ा लाखों का जनसैलाब
समाचार

खामेनेई के जनाज़े में गूंजा ‘किल ट्रंप’, तेहरान की सड़कों पर उमड़ा लाखों का जनसैलाब

July 5, 2026
डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

खामेनेई के जनाजे पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- ‘एक शॉट में खत्म कर सकते हैं’

July 5, 2026
तेहरान में उमड़ा जनसैलाब, अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने पहुंचे लाखों लोग
समाचार

तेहरान में उमड़ा जनसैलाब, अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने पहुंचे लाखों लोग

July 4, 2026
Next Post
नुपुर शर्मा को अपने बचाव में सुप्रीम कोर्ट जाना भारी पड़ गया

नुपुर शर्मा को अपने बचाव में सुप्रीम कोर्ट जाना भारी पड़ गया

नूपुर पर बेंच की टिप्पणियों को वापस लेने की मांग, CJI को पत्र याचिका

नूपुर पर बेंच की टिप्पणियों को वापस लेने की मांग, CJI को पत्र याचिका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

फ्रांस और 15 अन्य देश फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने की तैयारी में

September 22, 2025
राकेश का पत्र: सजग नागरिक को मिले जेल डेबिट कार्ड, सवाल करने से पहले कार्ड अनिवार्य हो 

जज को किसने दी धमकी, क्यों खेल हो गया है जेल…!

July 13, 2022
हज़ारों कि.मी. दूर बैठे अब्बास की पीएम को याद क्यों आ गई? ~ श्रवण गर्ग    

हज़ारों कि.मी. दूर बैठे अब्बास की पीएम को याद क्यों आ गई? ~ श्रवण गर्ग   

June 27, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • अगले 48 घंटे बेहद भारी! 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में रेड वार्निंग जारी
  • AI तस्वीर, ‘अल्हम्दुलिल्लाह’ और ओबामा… ट्रंप की नई हरकत पर उठे गंभीर सवाल
  • इंस्टाग्राम पर बाल शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर सरकार सख्त, मेटा को 7 दिन में जवाब देने का नोटिस

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi