Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

कैमरा, वॉयस रिकॉर्डर, ‘नारियल पानी’ और ‘विटामिन’, तेलंगाना में कैसे फंसे BJP ‘एजेंट’

RK News by RK News
October 30, 2022
Reading Time: 1 min read
0
कैमरा, वॉयस रिकॉर्डर, ‘नारियल पानी’ और ‘विटामिन’, तेलंगाना में कैसे फंसे BJP ‘एजेंट’

रिशिका सदम

RELATED POSTS

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

एक कमरे में पूरी तैयारी के साथ रखे गए जासूसी कैमरे, कुर्ते की जेब में छिपे वॉयस रिकॉर्डर और एक गुप्त कोड तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के विधायकों के कथित खरीद-फरोख्त के प्रयास का भंडाफोड़ करने की साइबराबाद पुलिस की जटिल योजना का हिस्सा थे.

बुधवार की रात भाजपा के तीन कथित एजेंटों को टीआरएस विधायक पायलट रोहित रेड्डी के एक फार्म हाउस से गिरफ्तार किया गया था. इनके बारे में कहा जा रहा है कि ये तीनों पार्टी के तीन अन्य विधायकों के साथ मिलकर रेड्डी को पार्टी के खिलाफ बगावत करने के लिए लुभाने की कोशिश कर रहे थे. गिरफ्तार लोगों में फरीदाबाद का एक पुजारी, आंध्र प्रदेश के मंदिर शहर तिरुपति का एक संत और हैदराबाद का एक व्यापारी शामिल है.

रिमांड रिपोर्ट में पुलिस ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने की योजना का ब्योरा दिया है. रेड्डी के फार्म हाउस के हॉल में चारों ओर इलेक्ट्रॉनिक स्पाई गैजेट्स लगाए गए थे, जहां विधायकों और आरोपियों के बीच एक बैठक होनी थी.

इस मामले में शिकायतकर्ता रेड्डी को बैठक खत्म होने के बाद ‘नारियल पानी ले आयो’ सीक्रेट कोड का इस्तेमाल करना था, जो पुलिस को कार्रवाई करने के लिए कहने का संकेत था. रेड्डी ने अपनी घरेलू सहायिका से नारियल पानी मांगा और इसी के साथ पुलिस ने अपनी पोजीशन ले ली.

रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार शाम 4.10 बजे शुरू हुई बैठक करीब साढ़े तीन घंटे तक चली. इसके खत्म होने के ठीक बाद रेड्डी ने पुलिस को उस हॉल में आने के लिए ‘पहले से तय’ संकेत दिया.

से जहां वे हो रही हैं

रेड्डी के सफेद कुर्ते की दोनों जेबों में पुलिस ने वॉयस रिकॉर्डर छिपा दिए थे. रिपोर्ट में लिखा है कि रिकॉर्डिड आवाज को फिर से चलाया गया और आरोपियों से पूछताछ की गई. लेकिन उन्होंने बात नहीं की.

 

साइबराबाद पुलिस ने गुरुवार को कहा कि आरोपी ने रेड्डी को 100 करोड़ रुपये नकद और अन्य तीन विधायकों को भाजपा में शामिल होने के लिए 50 करोड़ रुये देने की पेशकश की थी.

हालांकि पुलिस ने कोई नकदी जब्त नहीं की, इसलिए अदालत ने तीनों की हिरासत की याचिका खारिज कर दी. इसके बाद पुलिस ने तेलंगाना उच्च न्यायालय का रुख किया, जिसने शनिवार को आरोपी को 24 घंटे के भीतर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया.

रिपोर्ट में तीनों के व्हाट्सएप चैट का भी जिक्र है. चैट में आरोपी टीआरएस और पार्टी कांग्रेस पार्टी के 50 विधायकों की एक निश्चित सूची पर चर्चा करते हुए नजर आ रहे थे.

‘संतोष बीजेपी’ के साथ व्हाट्सएप चैट में आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर कहा कि लगभग 24 मौजूदा विधायक तुरंत भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं. ऐसे 40 और सदस्यों को पार्टी में शामिल करने की योजना है. उसी चैट में एक अन्य मैसेज में कथित तौर पर रेड्डी सहित चार विधायकों का यह कहते हुए जिक्र किया गया था कि वे टीआरएस को तुरंत छोड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें कुछ ‘विटामिन’ की जरूरत होगी.

चैट में लिखा था, ‘पायलट रोहित रेड्डी (नेता), गुववाला बलराज, हर्षवर्धन रेड्डी, रेगा कांथा राव – सभी टीआरएस के मौजूदा विधायक हैं. तत्काल शिफ्टिंग के लिए तैयार हैं. जितनी जल्दी हो सके अपॉइंटमेंट चाहिए. इससे पहले उन्हें 3 लोगों के लिए कुछ विटामिन हेल्प की जरूरत होगी.’

टीआरएस पर निशाना साधते हुए और उन ‘एजेंटों’ में से किसी के साथ भी पार्टी का जुड़ाव होने से इनकार करते हुए भाजपा ने आरोप लगाया है कि ये पूरा सीन तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेगमपेट में स्थित ऑफिस-कम-रेजिडेंस प्रगति भवन में रची गई साजिश का हिस्सा है.

भाजपा नेताओं ने यह भी मांग की कि पुलिस इस बात के पुख्ता सबूत पेश करे कि ‘एजेंट’ उनकी पार्टी के थे. निष्पक्ष जांच के लिए मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर पार्टी पहले ही उच्च न्यायालय का रुख कर चुकी है.

केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी ने गुरुवार को कहा ‘यह सब ड्रामा है. विधायक पार्टी छोड़ने के इच्छुक नहीं थे तो एजेंटों से मिलने के लिए क्यों राजी हुए? उन्होंने उन एजेंटों को अपने घर पर क्यों आने दिया?’

सोशल मीडिया पर एक आरोपी की एक पुरानी तस्वीर वायरल होने के बाद पर्यटन मंत्री को विवादों में घसीटा गया है.

इस बीच तेलंगाना के मंत्री और टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव ने गुरुवार को एक फरमान जारी कर पार्टी नेताओं को निर्देश दिया कि मामले की जांच के दौरान कोई बयान न दिया जाए. शनिवार को मंत्री ने दोहराया कि उन्होंने ये आदेश इसलिए दिया ताकि यह धारणा न बने कि सत्तारूढ़ दल मामले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है.

 

 

 

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
समाचार

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

August 31, 2026
समाचार

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

August 31, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

August 31, 2026
ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?
समाचार

ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?

August 30, 2026
‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
समाचार

‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

August 30, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड

August 30, 2026
Next Post
T20 WC: साउथ अफ्रीका से हार के बाद भी वर्ल्ड कप पक्का टीम इंडिया का!

T20 WC: साउथ अफ्रीका से हार के बाद भी वर्ल्ड कप पक्का टीम इंडिया का!

गुजरात हादसे में अब तक 141 की मौत

गुजरात हादसे में अब तक 141 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

मोहम्मद जुबेर की गिरफ्तारी पर जर्मनी ने कह- पत्रकारिता पर पाबंदी चिंता का विषय

मोहम्मद जुबेर की गिरफ्तारी पर जर्मनी ने कह- पत्रकारिता पर पाबंदी चिंता का विषय

July 7, 2022
प्रियंका गांधी लखनऊ दौरे पर, जोरदार स्वागत

प्रियंका गांधी लखनऊ दौरे पर, जोरदार स्वागत

July 16, 2021

किन राज्यों के पास है विशेष राज्य का दर्जा, इससे क्या होता है फायदा

June 9, 2024

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
  • खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR
  • दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi