Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

Twitter ने अधिकतर भारतीय कर्मचारियों को निकाला

RK News by RK News
November 5, 2022
Reading Time: 1 min read
0
Twitter ने अधिकतर भारतीय कर्मचारियों को निकाला

नई दिल्ली: ट्विटर ने शुक्रवार को कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ट्विटर के नए मालिक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने कंपनी की अधिकतर भारतीय टीम को निकाल दिया है। कंपनी के भारत में लगभग 250 कर्मचारी थे। यह छंटनी मस्क द्वारा आदेशित वैश्विक पुनर्गठन का हिस्सा है।

RELATED POSTS

देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने

अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

ट्विटर को खरीदने के बाद से ही एलन मस्क ट्विटर में नये कर्मचारियों की टीम बनाने के काम में लगे हुए हैं, ऐसी ख़बरें लगातार आ रही हैं। इससे पहले कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि ट्विटर क़रीब आधे स्टाफ की कटौती करना चाहता है। कंपनी में तब क़रीब 7500 कर्मचारी काम कर रहे थे।

वैश्विक स्तर पर ट्विटर के कर्मचारियों को 4 नवंबर को ईमेल मिले। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार ईमेल में उन्हें सूचित किया गया कि यदि उनकी भूमिका इस कटौती से प्रभावित होती है, तो वे ट्विटर के आंतरिक सिस्टम, जैसे स्लैक, ईमेल आदि तक पहुँच खो देंगे।

रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के एक करीबी वकील ने यह भी नोट किया कि कुछ कर्मचारियों ने छंटनी की आशंका में स्वेच्छा से अपने कागजात सौंप दिए। कंपनी इस साल सितंबर में पहले ही कटौती के दौर से गुज़र चुकी थी।

निकाले गए लोगों की संख्या का तुरंत पता नहीं चल पाया है। लेकिन रायटर्स ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि कम्युनिकेशंस, सेल्स, इंजीनियरिंग, विज्ञापन, राजस्व, प्रोडक्ट और ग्लोबल कंटेंट पार्टनरशिप प्रभागों में कर्मचारी प्रभावित हुए। इसके अलावा दो विभागों को भंग कर दिया गया।

एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से ख़बर दी है कि कुल मिलाकर, ट्विटर के भारत के 50 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

मिंट की रिपोर्ट के अनुसार जिन कर्मचारियों की छँटनी की गई उनमें से एक पूर्व कर्मचारी ने कहा कि कुछ संविदा कर्मचारी जो पूर्णकालिक कंपनी रोल पर नहीं थे, उन्हें बरकरार रखा गया है।

यश अग्रवाल ने ट्वीट किया, ‘अभी-अभी छुट्टी हुई है…। यह एक सम्मान की बात है कि इस टीम और इस संगठन का हिस्सा रहा…।’

 

 

 

 

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

August 12, 2026
जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने
समाचार

जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने

August 12, 2026
अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?
समाचार

अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

August 12, 2026
बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
समाचार

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

August 7, 2026
राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब
समाचार

राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब

August 7, 2026
SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

August 3, 2026
Next Post

ED ने सिसोदिया के पीए को गिरफ्तार किया

पार्टी और धर्म देखे बिना हेट स्पीच देने वालों के खिलाफ सरकारें कार्रवाई करें: JIH

पार्टी और धर्म देखे बिना हेट स्पीच देने वालों के खिलाफ सरकारें कार्रवाई करें: JIH

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

सोशल मीडिया कंपनियां किसी भी पार्टी को जिता सकती है चुनाव में धांधली भी संभव: राहुल

सोशल मीडिया कंपनियां किसी भी पार्टी को जिता सकती है चुनाव में धांधली भी संभव: राहुल

November 17, 2022

वॉइट हाउस में पूछा गया ‘अडानी’ पर सवाल, पीएम मोदी क्या बोल गए?

February 14, 2025

मुसलामानों का वर्तमान राजनितिक परिदृश्य; शकीलुर रहमान

February 1, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने
  • अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi