Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

ED के रडार पर हैं AAP के ये 10 नेता, लटक रही गिरफ्तारी की तलवार!

RK News by RK News
April 11, 2024
Reading Time: 1 min read
0

शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के कई नेताओं को ED अब तक गिरफ्तार कर चुकी है. कइयों से पूछताछ जारी है. वहीं, इसके इतर पार्टी के करीब 10 नेता ऐसे हैं, जो अलग-अलग मामलों जांच एजेंसी के रडार पर हैं. बता दें कि शराब घोटाला मामले में ईडी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत चार लोगों की गिरफ्तारी की है. इनमें से एक को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद जेल से रिहाई हुई है. बाकी के तीन नेता अभी सलाखों के पीछे हैं यानी तिहाड़ जेल में बंद है. सजंय सिंह हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं. बाकी सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और सीएम केजरीवाल अभी तिहाड़ में कैद हैं.

RELATED POSTS

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा


1-राजकुमार आनंद: बुधवार को दिल्ली केबिनेट और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले राजकुमार आनंद भी जांच एजेंसी ED के रडार पर हैं. 2 नवंबर 2023, जिस दिन अरविंद केजरीवाल को ED का पूछताछ के लिए पहला समन आया था, उसी दिन राजकुमार आनंद के ठिकानों पर ED की रेड हुई थी और तकरीबन 23 घंटे चली थी.
2-अमानतुल्लाह खान: आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान भी ED के रडार पर हैं. किसी भी वक्त गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. ED पूछताछ के लिए कई बार समन भेज चुकी है लेकिन अमानत नहीं गए तो गैर जमानती वारंट की मांग को लेकर ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट का रुख किया है. इससे पहले ED की शिकायत पर कोर्ट 20 अप्रैल के लिए समन जारी कर चुकी है.
3-दुर्गेश पाठक: आम आदमी पार्टी के विधायक और MCD चुनाव में पार्टी के लिए चाणक्य की भूमिका निभा चुके दुर्गेश पाठक भी ED के रडार पर हैं. 8 अप्रैल को ED ने आबकारी मामले में दुर्गेश पाठक से तकरीबन 5 घंटे तक पूछताछ की थी.
4-विभव कुमार: आम आदमी पार्टी के सिर्फ नेता ही नहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार भी एजेंसी की जांच के दायरे में हैं. ED ने 8 अप्रैल को विभव से आबकारी मामले में घंटों पूछताछ की, इससे पहले दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में भी फरवरी के पहले सप्ताह में ED विभव के घर पर रेड कर चुकी है.
5-एनडी गुप्ता: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और पार्टी के कोषाध्यक्ष एनडी गुप्ता के ठिकानों पर भी ED रेड और घंटों की पूछताछ कर चुकी है.
6-कैलाश गहलोत: दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत भी ED के रडार पर हैं. 30 मार्च को आबकारी मामले में ED ने कैलाश गहलोत से तकरीबन 5 घंटे तक पूछताछ की. ED का आरोप है कि विजय नायर कैलाश गहलोत को एलॉटेड सरकारी बंगले में रहते थे और आबकारी नीति की ड्राफ्टिंग में कैलाश गहलोत की भी भूमिका रही है.
7-दीपक सिंगला: आम आदमी पार्टी के नेता और गोवा विधानसभा चुनाव के प्रभारी रहे दीपक सिंगला के घर पर भी 27 मार्च को ED की रेड पड़ी थी.
8-गुलाब सिंह यादव: आम आदमी पार्टी के विधायक मटियाला से विधायक गुलाब सिंह यादव के घर पर 23 मार्च, 2024 को आयकर विभाग ने छापेमारी की थी और 24 घंटे से ज्यादा चली.
AAP के वो नेता जिनसे ED कर सकती है पूछताछ!
दिल्ली सरकार में दो बड़े मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज से भी जांच एजेंसियां पूछताछ कर सकती है. ED ने 28 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को पेश कर दावा किया था कि मुख्यमंत्री ने विजय नायर के बारे में पूछने पर कहा था कि उनकी नायर से बहुत कम बातचीत होती थी. विजय नायर पार्टी का कम्यूनिकेशन इंचार्ज होने के नाते सौरभ भारद्वाज और आतिशी को रिपोर्ट करता था. ऐसे में हो सकता है कि जांच एजेंसी इन दोनों मंत्रियों से भी पूछताछ करे.
(साभार TV 9भारत)

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर
समाचार

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

September 14, 2026
मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?
समाचार

मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?

September 14, 2026
Next Post

बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा बोलीं- 'कोई मोदी लहर नहीं है': रिपोर्ट

बेजान, ठंडा चुनाव!
-हरिशंकर व्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी इतिहास: सच या राजनैतिक एजेंडा?
:— राम पुनियानी

November 16, 2024
मस्क का नया खेल ‘अब Twitter यूज करने के लिए भी पैसे देना होंगे

मस्क का नया खेल ‘अब Twitter यूज करने के लिए भी पैसे देना होंगे

November 9, 2022
अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

August 31, 2026

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?
  • 14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
  • रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi