Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा बोलीं- ‘कोई मोदी लहर नहीं है’: रिपोर्ट

RK News by RK News
April 17, 2024
Reading Time: 1 min read
0

बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा के एक बयान ने बीजेपी के ‘मोदी लहर’ के दावे की हवा निकाल दी है! अमरावती से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा ने सोमवार को दावा किया कि कोई ‘मोदी लहर’ नहीं है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में वह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करती हुई दिख रही हैं। 
नवनीत राणा सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में थीं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में मीडिया को अनुमति नहीं थी लेकिन उनके बयान देने का वीडियो अब वायरल हो गया है।
सोशल मीडिया पर आए वीडियो में नवनीत राणा को यह कहते सुना जा सकता है, ‘हमें यह चुनाव ऐसे लड़ना होगा जैसे कि यह ग्राम पंचायत चुनाव हो। हमें दोपहर तक सभी मतदाताओं को बूथ पर लाना होगा और उन्हें वोट देने के लिए कहना होगा। इस भ्रम में मत रहिए कि मोदी लहर है।’
रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी उम्मीदवार ने आगे कहा, ‘पिछले चुनावों में मोदी लहर के बावजूद मैं एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनी गई थी।
नवनीत राणा अभिनेत्री रही हैं जिन्होंने मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में अभिनय किया है। वह 2019 के लोकसभा चुनावों में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अमरावती से निर्वाचित सांसद हैं। 
नवनीत राणा ने लोकसभा चुनाव 2014 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राजनेता के रूप में अपनी किस्मत आजमायी, लेकिन वह चुनाव हार गई थी
वह लोकसभा चुनाव 2019 में अमरावती निर्वाचन क्षेत्र से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में उतरीं। अविभाजित एनसीपी ने उनका समर्थन किया और वह एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अमरावती सीट जीती थी और इस बार उन्हें भाजपा ने मैदान में उतारा है।
‘मोदी लहर नहीं’ वाले बयान के बाद विपक्षी एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) ने उनके बयान को लपक लिया और कहा कि वह सच बोल रही हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार उनके बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एनसीपी (शरद पवार) के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा, ‘राणा ने जो भी कहा है वह सच है…भाजपा खुद जानती है कि कोई मोदी लहर नहीं है। और यह इस बात से झलकता है कि पार्टी एक के बाद एक विपक्षी नेताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। उसने उन नेताओं को भी आयातित कर लिया है जिन पर उसने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उसके पास कोई विकल्प नहीं था क्योंकि उसे उन नेताओं में चुनाव जीतने की क्षमता नज़र आती थी।’
तापसे ने कहा कि भाजपा में घबराहट है और इसलिए वे अपने कैडर से ग्राम पंचायत की तरह चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, ‘मोदी लहर के बारे में भूल जाइए, क्या नरेंद्र मोदी अपनी सीट जीत पाएंगे या नहीं यह एक बड़ा सवाल है।’
बता दें कि नवनीत राणा कई बार विवादों में भी रही हैं। 23 अप्रैल 2022 को मुंबई में हनुमान चालीसा का पाठ करने के मामले में मुंबई पुलिस ने नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को धारा 153 ए यानी धर्म के आधार पर 2 समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के मामले में गिरफ्तार किया था। (साभार:सत्य हिन्दी)

RELATED POSTS

संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने

पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने
समाचार

संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने

July 23, 2026
पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
समाचार

पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

July 23, 2026
धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस
समाचार

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस

July 22, 2026
CJP संसद मार्च पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए
समाचार

मुंबई में NEET विरोध प्रदर्शन के बाद सैकड़ों युवाओं को व्हाट्सएप पर पुलिस नोटिस

July 22, 2026
राहुल गांधी हिरासत
समाचार

पीएम आवास के बाहर धरने से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया

July 21, 2026
CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर
समाचार

CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर

July 21, 2026
Next Post

बेजान, ठंडा चुनाव!
-हरिशंकर व्यास

अमानतुल्लाह खान की आज ED के सामने पेशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दहेज उत्पीड़न का आरोप

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 6, 2021
गुजरात फसाद: सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ गिरफ्तार, आरबी श्रीकुमार भी हिरासत में

गुजरात फसाद: सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ गिरफ्तार, आरबी श्रीकुमार भी हिरासत में

June 26, 2022

सिसोदिया को सीबीआई ने बुलाया, क्या गिरफ्तार होंगे?

October 16, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने
  • पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
  • धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi