Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस ने सुनहरी मस्जिद ढहाए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया

RK News by RK News
January 14, 2024
Reading Time: 1 min read
0

नई दिल्ली: इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस (आईएचसी) ने विध्वंस की कार्रवाई का सामना कर रही नई दिल्ली की मध्यकालीन सुनहरी मस्जिद के लिए आवाज उठाई है
द हिंदू के मुताबिक, आईएचसी ने मस्जिद न ढहाए जाने की मांग की है. इस आशय का एक प्रस्ताव आईएचसी द्वारा अपने सम्मेलन में पारित किया गया है.
इतिहासकारों की प्रमुख संस्था ने मस्जिद के पक्ष में एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘भारतीय इतिहास कांग्रेस नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) से दृढ़ता से आग्रह करती है कि वह इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक संरचना को हटाने के अपने प्रस्ताव पर आगे न बढ़े.’
यह प्रस्ताव एनडीएमसी द्वारा जारी एक सार्वजनिक अधिसूचना के जवाब में आया है, जिसमें यातायात की स्थायी गतिशीलता सुनिश्चित करने के लिए सुनहरी बाग मस्जिद को ध्वस्त करने का आवेदन विरासत संरक्षण समिति (एचसीसी) को भेजे जाने की बात कही गई थी.
ध्वस्तीकरण के इस प्रस्ताव को लेकर भारतीय इतिहास कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए कहा था, ‘सुनहरी बाग मस्जिद एक मुगलकालीन संरचना है, जो अभी भी इस्तेमाल में है. एकीकृत भवन उपनियमों के अनुलग्नक II, खंड 1.12, ग्रेड III भवनों की परिभाषाओं के अनुसार, इस श्रेणी में शामिल इमारतें ‘शहर के परिदृश्य के लिए महत्वपूर्ण’ हैं; जो वास्तुशिल्प सौंदर्य, समाजशास्त्रीय रुचि को जागृत करती हैं, इलाके के चरित्र को निर्धारित करने में योगदान देती हैं और क्षेत्र के एक विशेष समुदाय की जीवनशैली का प्रतिनिधि हो सकती हैं. वास्तव में, हाल के दिनों में हमारी मध्ययुगीन वास्तुकला विरासत को नष्ट करने के लगातार प्रयास हो रहे हैं.’
इस संस्था को लगता है, ‘शहर के इतिहास के एक कालखंड की निशानी के रूप में इसके मूलभूत महत्व के अलावा, इसके बाद इसका नई दिल्ली के निर्माण के दौरान का इतिहास भी प्रासंगिक है. गोल चक्कर पर इसका स्थान नई दिल्ली की नगरीय योजना की स्मृतियां जिंदा रखता है.’
आईएचसी ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार्य बताते हुए मूर्खतापूर्ण करार दिया.
संस्था ने एक लिखित बयान में कहा, ‘सभी इमारतें, चाहे उनकी प्रकृति कुछ भी हो, यदि 200 वर्ष से अधिक पुरानी हैं, तो उन्हें स्मारक संरक्षण अधिनियम की शर्तों के तहत सख्ती से संरक्षित किया जाना चाहिए और यदि ये धार्मिक संरचनाएं हैं, तो उनके चरित्र में बदलाव नहीं किया जाना चाहिए; और, जहां पूजा बंद हो गई है, उसे बहाल नहीं किया जाना चाहिए.’
‘ऐसा लगता है कि यह स्मारक संरक्षण अधिनियम और अन्य मौजूदा कानूनों द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को सौंपा गया दायित्व भी है. इसलिए यह सभी संबंधित पक्षों पर कर्तव्य है कि वह निर्धारित सिद्धांत का सख्ती से पालन करें और किसी भी धार्मिक या धर्मनिरपेक्ष स्मारक की संरचना और चरित्र को बदलने की कोशिश न करें.’
आईएचसी ने आगे कहा, ‘यह अपील मथुरा और वाराणसी में मस्जिदों के संबंध में काफी प्रचार-प्रसार के तहत हो रहीं कुछ न्यायिक कार्यवाहियों को देखते हुए विशेष रूप से आवश्यक है.’ (साभार: thewire हिंदी)

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
Next Post

रामायण यूनिवर्सिटी, 110 होटल और सोलर पार्क... मंदिर निर्माण के साथ ऐसे बदल रहीअयोध्या की तस्वीर

BJP की 450 सीटों पर लड़ने की तैयारी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

श्रीलंका को लेकर क्या हमें भी डरना चाहिए ? 

श्रीलंका को लेकर क्या हमें भी डरना चाहिए ? 

July 20, 2022
सबके नाथ एकनाथ, समर्थक विधायकों का रपचिक डांस

सबके नाथ एकनाथ, समर्थक विधायकों का रपचिक डांस

July 1, 2022

जीतेगा भारत-I.N.D.I.A के साथ हिन्दी टैगलाइन होगी

July 19, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
  • महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi