Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

उदयपुर फाइल्स पर पाबंदी जारी रहेगी, जानिए फिल्म में क्या-क्या बदलेगा?

RK News by RK News
July 21, 2025
Reading Time: 1 min read
0

नई दिल्‍ली:सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई की. सुप्रीम कोर्ट ने अपने ताजा आदेश में कहा है कि फिल्म की रिलीज पर रोक जारी रहेगी. गुरुवार तक फिल्‍म की रिलीज पर रोक लगी रहने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं से केंद्र की तरफ सुझाए गए 6 कट्स लागू करने को कहा है. अब मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को होगी.

RELATED POSTS

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

क्‍या कहा है सुप्रीम कोर्ट ने
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई की. इन याचिकाओं से एक अर्जी  फिल्म प्रोड्यूसर अमित जॉनी की है जिन्होंने हाई कोर्ट से फिल्म की रिलीज पर लगी रोक के दिए फैसले को सुप्रीम कोर्ट मे चुनौती दी है. वही दूसरी याचिका कन्हैया लाल मर्डर केस के आरोपी जावेद की है जिसने ट्रायल प्रभावित होने का हवाला देते हुए फिल्म पर रोक की मांग की है. मामले की पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सुनवाई के चलते उसके फैसले का इंतजार करने को कहा था. साथ ही आरोपी को भी मंत्रालय की सुनवाई मे अपनी बात रखने को कहा था.

सूचना प्रसारण मंत्रालय की सुनवाई पूरी
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सुनवाई पूरी कर ली है लेकिन अभी तक उसका फैसला नहीं आया है. सुप्रीम कोर्ट मे प्रोड्यूसर की तरफ से दलील दी गई थी कि उसका काफी नुकसान हो रहा है और पाइरेसी का भी खतरा आ गया है. केन्द्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि केन्द्र सरकार ने ऑर्डर पास कर दिया है उसमें कुछ सुझाव दिए गए है. सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार से कहा कि वो आदेश की कॉपी दूसरे पक्ष को सौंपे अब मामले की सुनवाई गुरुवार यानी 24 जुलाई को होगी. अगली सुनवाई तक फिल्म रिलीज पर रोक जारी रहेगी. फिल्म प्रोड्यूसर के वकील गौरव भाटिया से सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के 6 बदलाव के सुझाव को आपको मानना होगा.
ये हैं वो 6 सुझाव
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म उदयपुर फाइल्स को लेकर उच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित समिति द्वारा समीक्षा के बाद 6 अहम बदलावों की सिफारिश की है. इन सिफारिशों का उद्देश्य है कि फिल्म की प्रस्तुति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ की जाए. जो 6 सिफारिशें मंत्रालय की तरफ से की गई हैं उनके अनुसार-
1: डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) में बदलाव
फिल्म की शुरुआत में दिखाए जाने वाले वर्तमान डिस्क्लेमर को हटाकर समिति द्वारा सुझाए गए नए आधिकारिक डिस्क्लेमर से बदला जाए. डिस्क्लेमर के साथ-साथ एक वॉयस-ओवर जोड़ा जाए जो स्क्रीन पर डिस्क्लेमर के दौरान सुनाई दे.
2: क्रेडिट्स में संशोधन
फिल्म के अंत में दिखाए जाने वाले क्रेडिट्स में व्यक्तियों को दिए गए धन्यवाद संदेशों को पूरी तरह से हटाया जाए.
3: AI जनरेटेड सीन में सुधार
फिल्म में दिखाए गए AI से बने उस दृश्य को संशोधित किया जाए जिसमें एक सऊदी अरब शैली की पगड़ी दर्शाई गई है, क्योंकि यह दृश्य भ्रामक हो सकता है या सांस्कृतिक रूप से संवेदनशील है.
4: चरित्र नाम में परिवर्तन
फिल्म में हर जगह जहां “नूतन शर्मा” नाम का उल्लेख है: संवादों में, ऑन-स्क्रीन विज़ुअल्स में, और प्रमोशनल मटीरियल (पोस्टर सहित) — उसे एक नए नाम से बदला जाए
5: नूतन शर्मा के संवाद में कटौती
नूतन शर्मा द्वारा बोले गए इस संवाद को हटाया जाए:
“…मैं तो वही कहा है जो उनके धर्म ग्रंथों में लिखा है…”
6. अन्य संवादों में कटौती
हाफिज नामक पात्र द्वारा बोले गए इस संवाद को हटाया जाए:
“बलूची कभी वफ़ादार नहीं होता..”
मक़बूल नामक पात्र के ये संवाद हटाए जाएं:
“बलूची की…”
“…अरे क्या बलूची, क्या अफगानी, क्या हिंदुस्तानी, क्या पाकिस्तानी…”आभार : Ndtv india

Tags: banchangefilmHinduministryMuslimsUdaipur Files
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
समाचार

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

August 7, 2026
राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब
समाचार

राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब

August 7, 2026
SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

August 3, 2026
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी
समाचार

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी

August 3, 2026
अभिषेक दीपके पर स्याही फेंकने वाली बरखा त्रेहन कौन हैं? रेप आरोपी कुलदीप सेंगर के समर्थन को लेकर भी रही हैं चर्चा में
समाचार

1 करोड़ की फंडिंग पर घिरे अभिजीत दीपके? अमेरिका की पढ़ाई से CJP लीगल फंड तक, ECI से जांच की मांग

August 2, 2026
मुजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

ट्रंप ने ईरान पर नए हमले रोके, फिर शांति समझौते का दावा

August 2, 2026
Next Post

'कांवड़ मार्ग पर सभी होटलों को लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा', सुप्रीम कोर्ट

  संसद के दोनों सदनों में होगी 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा,केंद्र तैयार,दिन भी फाइनल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज

‘निष्पक्ष प्रक्रिया के बिना किसी को विदेशी नहीं ठहराया जा सकता’;असम ‘विदेशी’ मामलों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

July 13, 2026

जब तक दोषी नहीं, तब तक जेल में रखना गलत, देनी ही होगी जमानत: कोर्ट

July 23, 2023

बीजेपी की अब राहुल को लोकसभा से निलंबित कराने की कोशिश

March 17, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
  • राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब
  • जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi