Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

फरीदाबाद में छात्र आर्यन मिश्रा की गौतस्कर समझकर हत्या

RK News by RK News
September 3, 2024
Reading Time: 1 min read
0

हरियाणा में गौरक्षा के नाम पर फैलाए जा रहे आतंकवाद की घटना सामने आई है। दिल्ली से सटे फ़रीदाबाद में 12वीं कक्षा के छात्र आर्यन मिश्रा का गोरक्षकों ने कथित तौर पर कार से पीछा किया और उसे पशु तस्कर समझकर मार डाला। पुलिस ने कहा कि 23 अगस्त के हमले के लिए गौरक्षक समूह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान अनिल कौशिक, वरुण, कृष्णा, आदेश और सौरभ के रूप में की गई है।
पीड़ित आर्यन मिश्रा और उसके दोस्तों शैंकी और हर्षित को पशु तस्कर समझकर आरोपियों ने दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरीदाबाद के गदपुरी के पास लगभग 30 किलोमीटर तक उनकी कार का पीछा किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोरक्षकों को सूचना मिली थी कि रेनॉल्ट डस्टर और टोयोटा फॉर्च्यूनर कारों में कुछ पशु तस्कर शहर की रेकी कर रहे हैं और मवेशियों को उठा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपियों को पशु तस्करों की तलाश के दौरान पटेल चौक पर एक डस्टर कार दिखी। इसके बाद उन्होंने कार चला रहे हर्षित को रुकने के लिए कहा। हालाँकि, आर्यन और उसके दोस्त नहीं रुके क्योंकि शैंकी की कुछ अन्य लोगों के साथ दुश्मनी थी तो उन्हें लगा कि शैंकी को मारने के लिए उन लोगों ने गुंडे भेजे हों
जब कार नहीं रुकी, तो आरोपियों ने कार पर गोलियां चला दीं और अगली सीट पर बैठे एक गोली आर्यन मिश्रा की गर्दन के पास लगी। जब कार अंततः रुकी तो उसे फिर से गोली मार दी गई। ऐसा करते हुए आरोपियों को जरा भी दया नहीं आई। वे सधे हुए आतंकियों की तरह गोली मार रहे थे। लेकिन आरोपियों को जब कार में बैठी दो महिलाएं दिखीं तो वे समझ गए कि उन्होंने गलत युवक की हत्या की है और वे मौके से भाग गए
आर्यन को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूत्रों ने बताया कि घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी अवैध था। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और आगे की जांच जारी है
हरियाणा में कथित गौरक्षकों का आतंकवाद बढ़ता जा रहा है। हाल ही में चरखीदादरी में कूड़ा बीनने वाले बंगाली मजदूर साबिर की हत्या गौमांस खाने के शक में कर दी गई। इस घटना पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बयान दिया था कि गांवों में गायों को लेकर काफी सम्मान है। अगर गांव वालों को पता चल जाता है तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है। पिछले हफ्ते हुए चरखीदादरी कांड को रफादफा कर दिया गया। इससे पहले मेवात में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जब कथित गौरक्षकों ने कानून हाथ में लेकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है। बल्लभगढ़ में चलती ट्रेन में जुनैद नामक युवक की हत्या असामाजिक तत्वों ने इसी तरह की थी लेकिन मामले को ट्रेन की सीट विवाद से जोड़ा गया। गुड़गांव के कथित गौरक्षकों ने राजस्थान से पशु पालकों को उठाकर उन्हें भिवानी के पास उनकी गाड़ी के साथ जिन्दा जला दिया गया।  आभार सत्या हिन्दी

RELATED POSTS

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर
समाचार

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

September 14, 2026
मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?
समाचार

मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?

September 14, 2026
“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,
समाचार

“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,

September 14, 2026
ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए
समाचार

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए

September 12, 2026
Next Post

फास्ट फूड का शौक लड़कियों के दांत कर रहा टेढ़े, ये बातें जानना बेहद जरूरी

तथा कथित गौरक्षक  आर्यन मिश्रा की हत्या की कहानी कैसे उलझी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

बंगाल के स्कूल में भगवा स्कार्फ और हिजाब पर भिड़े स्टूडेंट्स

बंगाल के स्कूल में भगवा स्कार्फ और हिजाब पर भिड़े स्टूडेंट्स

November 24, 2022

एकनाथ शिंदे की ‘सुप्रीम’ जीत, सुप्रीम कोर्ट ने कहा, उद्धव ठाकरे सरकार बहाल नहीं कर सकते, rajyapal के एक्शन पर भी उठाए सवाल

May 11, 2023

अयोध्या में वक़्फ़ मस्जिद को मुतवल्ली ने 30 लाख रुपये में राम मंदिर ट्रस्ट को भेज दिया है गाँव

October 6, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
  • हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
  • गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi