Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

बृजभूषण सिंह पर गंभीर आरोप, महिला पहलवानों की शिकायत का ब्यौरा सामने आया

RK News by RK News
May 6, 2023
Reading Time: 1 min read
0

इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफ़आई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों का ब्यौरा प्रकाशित किया है.रिपोर्ट के मुताबिक बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगाने वाली सात में से दो महिला पहलवानों ने पुलिस को दी शिकायत में कई बार यौन उत्पीड़न किए जाने का ज़िक्र किया है.
अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक ये शिकायतें 21 अप्रैल को दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में दी गईं थीं और इनमें कम से कम आठ घटनाओं का ज़िक्र है.
दोनों शिकायतकर्ताओं ने दावा किया है कि बृजभूषण शरण सिंह ने उनकी सांस जांचने के बहाने उन्हें ग़लत तरीक़े से छुआ और यौन उत्पीड़न किया
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक अपनी शिकायत में इन महिला पहलवानों ने कहा है कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष के रूप में सिंह के प्रभाव और इससे करियर पर पड़ सकने वाले नकारात्मक असर की वजह से महिला पहलवानों ने इस यौन उत्पीड़न के बारे में पहले बात नहीं की.
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इन घटनाओं की वजह से उनका शारीरिक और मानसिक शोषण हुआ. अपनी शिकायत में एक महिला पहलवान ने सिंह पर कम से कम पांच अलग-अलग घटनाओं के दौरान यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.
इस महिला पहलवान का आरोप है कि साल 2019 में एक अन्य टूर्नामेंट के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने फिर से इसी तरह उसकी छाती और पेट को छुआ.
महिला पहलवान का आरोप है कि सिंह ने 21 अशोक रोड स्थित अपने बंगले में भी उसे ग़लत तरीक़े से छुआ. बृजभूषण शरण सिंह के इसी संसदीय निवास में भारतीय कुश्ती संघ का दफ़्तर भी है.
एक घटना, 2016 के एक टूर्नामेंट के दौरान की है जब एक रेस्त्रां में कथित रूप से बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवान को अपने पास बुलाकर ग़लत तरीक़े से उसकी छाती और पेट को छुआ.
दूसरी महिला पहलवान ने भी बृजभूषण शरण सिंह पर इसी तरह के आरोप लगाये हैं.इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इन दोनों महिला पहलवानों ने इसी सप्ताह सीआरपीसी की धारा 161 के तहत दिल्ली पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाए हैं.

RELATED POSTS

मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता

ड्राइवर बना खजांची, सफाईकर्मी बने कैशियर..राम मंदिर ट्रस्ट की भर्तियों पर उठे सवाल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता
समाचार

मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता

July 2, 2026
राम मंदिर चढ़ावा विवाद
समाचार

ड्राइवर बना खजांची, सफाईकर्मी बने कैशियर..राम मंदिर ट्रस्ट की भर्तियों पर उठे सवाल

July 2, 2026
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत
समाचार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत

July 1, 2026
हमारे फ़ोन टैप किए जा रहे हैं, अखिलेश का सनसनीखेज़ दावा
समाचार

‘आलसी-आरामतलबी वाली जिंदगी से बाहर निकलिए’…अखिलेश को जन्मदिन पर किसने दिया ऐसा ‘तोहफा’?

July 1, 2026
योगी जी ने कहा :उवैसी का चैलेंज मंज़ूर
समाचार

“अगर ट्रस्ट में मुस्लिम होता तो…”ओवैसी का योगी सरकार पर तंज

June 30, 2026
डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

US सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शक्तियों में हुआ बड़ा विस्तार

June 30, 2026
Next Post

मनीपुर की आग Delhi University पहुंची, कुकी छात्रों पर मेइती समूह द्वारा हमले का इल्जाम

बीजेपी को खत्म किए बगैर चैन से नहीं बैठूंगा :उधव ठाकरे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

शह-मात के खेल में हेमंत ने चंपई को दी मात! अब तक JMM के किसी MLA ने नहीं दिया बागी सोरेन का साथ

August 29, 2024

लद्दाख सोनम वांगचुक लेह में गिरफ्तार

September 26, 2025
भारत में तानाशाही संस्थाओं पर आरएसएस हावी, राहुल का मोदी सरकार पर वार

भारत में तानाशाही संस्थाओं पर आरएसएस हावी, राहुल का मोदी सरकार पर वार

August 5, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नूपुर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- बयान के लिए टीवी पर पूरे देश से माफी मांगे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • मोदी से लेकर खड़गे तक… खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान ने भेजा विशेष न्योता
  • ड्राइवर बना खजांची, सफाईकर्मी बने कैशियर..राम मंदिर ट्रस्ट की भर्तियों पर उठे सवाल
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराकर बस में लगी आग; 8 यात्रियों की मौत

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi