Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

, RSS ‘सत्ता जिहाद’ में शामिल, : उद्धव bjp’Rssपर जम कर बरसे

RK News by RK News
October 13, 2024
Reading Time: 1 min read
0

उद्धव ठाकरे अब बीजेपी और आरएसएस पर जमकर बरसे हैं। उन्होंने बीजेपी और आरएसस को ‘सत्ता जिहाद’ में शामिल होने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें किसी भी क़ीमत पर सत्ता चाहिए होती है। उद्धव ठाकरे द्वारा ‘सत्ता जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल भाजपा के ‘वोट जिहाद’ के आरोपों के जवाब में किया गया है। हाल में बीजेपी ने दावा किया है कि शिवसेना यूबीटी ने हाल के लोकसभा चुनावों में अल्पसंख्यकों का समर्थन हासिल किया है। उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में वापस आती है तो महाराष्ट्र के हर जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज को समर्पित मंदिर बनाए जाए۔ बता दें कि सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के मामले को लेकर विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर हैं। पिछले साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था। यानी क़रीब आठ महीने पहले ही पीएम मोदी द्वारा अनावरण की गई प्रतिमा ढह गई थी। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मची है। 
बहरहाल, विधानसभा चुनावों से पहले शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को अपनी पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली के दौरान भाजपा और आरएसएस की आलोचना की। उन्होंने आरएसएस को पिछली सदी में हिंदुओं के लिए उसके योगदान पर विचार करने की चुनौती भी दी। उन्होंने सवाल किया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कथित ख़तरों के ख़िलाफ़ हिंदुओं से एकजुट होने का आग्रह क्यों किया?
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘आप (भागवत) कहते हैं कि हिंदू ख़तरे में हैं और उन्हें एकजुट होना चाहिए। विश्वगुरु (पीएम मोदी) पिछले 10 सालों से क्या कर रहे हैं? अगर आप हिंदुओं की रक्षा नहीं कर सकते तो आपको सत्ता में क्यों रहना चाहिए?’ उन्होंने आगे आरएसएस से अपने कार्यों पर आत्मनिरीक्षण करने के लिए ‘चिंतन शिविर’ आयोजित करने का आग्रह किया और सवाल किया कि क्या वह भाजपा की वर्तमान स्थिति को स्वीकार करता है। संघ के बारे में उन्होंने दावा किया कि वह अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है। 
उद्धव ने कहा कि वह आरएसएस और भागवत का सम्मान करते हैं, लेकिन संगठन के कार्यों का नहीं। उन्होंने विभिन्न दलों के राजनीतिक नेताओं को शामिल करने के लिए भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा, “आज की भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी के दौर की भाजपा से अलग है। उस समय इसमें शुद्धता थी, लेकिन आज की भाजपा ‘हाइब्रिड’ है, जिसने अन्य दलों के नेताओं को अपने में समाहित कर लिया है। उन्हें खुद को भारतीय जनता पार्टी कहने में शर्म आनी चाहिए, क्योंकि यह न  वास्तव में भारतीय है और न ही जनता की पार्टी है।”
उद्धव ठाकरे ने भाजपा की तुलना कौरवों से की, उस पर अहंकार का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी में ‘कीट’ भरे पड़े हैं।
रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एनसीपी नेता अजित पवार का सीधे नाम लिए बिना उन्होंने कहा, ‘जैसे फ़सलें कीटों से ग्रसित होती हैं, वैसे ही भाजपा में भी शिंदे और पवार हैं। मुझे भाजपा पर तरस आता है कि हमारे पुराने दोस्त में भी ऐसे कीट भरे पड़े हैं। वे सत्ता जिहाद में लिप्त हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए।’
उद्धव ने कहा, ‘सरकार ने 11 दिनों में 1,600 प्रस्ताव जारी किए हैं। दो महीने में हम सत्ता में आएंगे और इनमें से अधिकांश निर्णयों को रद्द कर देंगे। अगर हमें कोई अनियमितता मिली तो हम अधिकारियों को जेल में डाल देंगे। वे धारावी पुनर्विकास की आड़ में मुंबई को लूट रहे हैं। जब हम सत्ता में आएंगे तो हम धारावी में पुलिस और अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए आवास उपलब्ध कराएंगे।’ उन्होंने कहा, ‘अगर पुनर्विकास परियोजना के लिए किसी भी टेंडर की शर्तों का उल्लंघन किया जाता है, तो मैं आज घोषणा करता हूं कि हम अडानी को दिए गए टेंडर को रद्द कर देंगे। अडानी मेरे दुश्मन नहीं हैं, लेकिन अगर वह मुंबई को लूटने जा रहे हैं, तो हम ऐसा नहीं होने देंगे।’

RELATED POSTS

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?

“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,

Tags: आर एस एसबी जे पीसत्ता जिहाद
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर
समाचार

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

September 14, 2026
मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?
समाचार

मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?

September 14, 2026
“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,
समाचार

“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,

September 14, 2026
ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए
समाचार

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए

September 12, 2026
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
समाचार

सहारनपुर मस्जिद मामले में 6.41 करोड़ हर्जाने की वसूली पर इलाहाबाद HC की रोक

September 12, 2026
” वैश्विक GDP में BRICS की हिस्सेदारी 40%” – पुतिन का G7 पर तंज
समाचार

” वैश्विक GDP में BRICS की हिस्सेदारी 40%” – पुतिन का G7 पर तंज

September 12, 2026
Next Post

खड़गे के बेटे ने लौटाई सरकारी जमीन

बहराइच सांप्रदायिक तनाव के लिए योगी जिम्मेदार, नहीं संभल रही कानून व्यवस्था- रिहाई मंच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी, आठवीं तक के सभी स्कूल 14 तक बंद

January 4, 2023
जौहर यूनिवर्सिटी से हजारों कीमती किताबें बरामद, मदरसा आलिया की मिलकियत होने का दावा

जौहर यूनिवर्सिटी से हजारों कीमती किताबें बरामद, मदरसा आलिया की मिलकियत होने का दावा

September 20, 2022
अरब देशों से रिश्ते नहीं बिगड़े, नूपुर विवाद पर सरकार की सफाई

अरब देशों से रिश्ते नहीं बिगड़े, नूपुर विवाद पर सरकार की सफाई

July 22, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर
  • मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?
  • “UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi