Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home विचार

ऋषि सुनाक: चर्चिल के देश में एक भारतीय प्रधानमंत्री!

RK News by RK News
October 25, 2022
Reading Time: 1 min read
0
ऋषि सुनाक: चर्चिल के देश में एक भारतीय प्रधानमंत्री!

विजय शंकर सिंह

RELATED POSTS

आपराधिक कानूनों को बदलने वाले विधेयक पर जमात-ए-इस्लामी को गंभीर चिंता

समान नागरिक संहिता बनने पर सबसे ज़्यादा दिक़्क़त हिंदुओं को होगी? :-एक नज़रिया

मोदी और राहुल का फर्क: एक नज़रिया

ऋषि सुनाक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए हैं। ऋषि पहले भी वहां के पीएम पद के दावेदार थे, पर लिज़ ट्रूस से हार गए थे। अब लिज़ ट्रूस के इस्तीफा दे देने के बाद, उनका दावा, पुख्ता हुआ और वे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के पद पर चुने गए।

ऋषि सुनाक का परिवार, मूलतः अविभाजित भारत के गुजरांवाला से था, जो अब पाकिस्तान में है। वह परिवार, वहां से नैरोबी चला गया और फिर वे सब इंग्लैंड में बस गए। ऋषि सुनाक का जन्म और शिक्षा दीक्षा, ब्रिटेन में ही हुई और अब वे दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र और कभी शब्दशः दुनिया पर राज करने वाले, ग्रेट ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए हैं।

भारत की आजादी, या साम्राज्य में ही, डोमिनियन स्टेटस देने, या होमरुल देने यानी किसी भी तरह से, कुछ भी स्वतंत्र हैसियत देने का, सबसे मुखर और प्रबल विरोध विंस्टन चर्चिल ने किया था और उन्हें सदैव लगता था कि, यदि भारत को आजादी या आजादी जैसी कोई ढील दी गई तो, उसके बाद से ब्रिटिश साम्राज्य का खात्मा हो जायेगा। चर्चित ने कभी भी साउथ अफ्रीका, और कुछ अन्य उपनिवेशों को, स्वशासी डोमिनियान स्टेटस देने पर कभी एतराज नहीं किया, बल्कि, उन्होंने, उनकी पैरवी भी की। पर भारत की आजादी के विरोध, के लिए वह, घृणा के स्तर तक जा पहुंचे थे।

गांधी, उनके सत्याग्रह, और कांग्रेस को वह बेहद नाराजगी से देखते थे। वह भारतीयों को सदैव इस लायक समझते थे, कि यह राज ही नहीं कर सकते। और भारतीयों को लेकर वह घृणित पूर्वाग्रह उनके मन में था। उनके इस पूर्वाग्रह को देखते हुए, कुछ इतिहासकारों और चर्चिल के कुछ समकालीन ब्रिटिश नेताओं ने, चर्चिल को नस्ली भेदभाव, और रूडयार्ड किपलिंग की, द व्हाइट मैन बरडेन की मानसिकता से ग्रस्त कह कर आलोचना भी की है। गांधी के प्रति चर्चिल का दृष्टिकोण जग जाहिर है। इस पर बहुत कुछ लिखा गया है।

पर मैं दो उद्धरण देता हूं, जो चर्चिल की गांधी और भारत के लोगों के प्रति, उनकी सोच को स्पष्ट करते हैं। जब गांधी इरविन समझौता के बाद ब्रिटिश संसद में, जब इस विषय पर कि, भारत को आंशिक आजादी दी जानी चाहिए, तो गांधी जी का उल्लेख करते हुए कहा था कि,  “लंदन के इनर टेंपल में पढ़े, एक राजद्रोही बैरिस्टर, मिस्टर गांधी को, अब पूर्व (भारत) में एक प्रसिद्ध फकीर के रूप में पेश करते हुए, वाइसरीगल महल की सीढ़ियों पर, उस अर्ध-नग्न, जो अब भी, साम्राज्य के खिलाफ, सविनय अवज्ञा का एक अभियान आयोजित और संचालित करता है को, सम्राट के प्रतिनिधि के साथ बराबरी पर, समान शर्तों पर बातचीत करते हुए देखना, एक ऐसा तमाशा है, जो केवल भारत में अशांति फैलाएगा और वहां के गोरे लोगों के सामने, भविष्य में, आने वाले खतरे को बढ़ा देगा।”

(चर्चिल, भाषण, 5, 4985, का यह अंश, चर्चिल और गांधी, एपिक राइवलरी, आर्थर हरमन)

यह अकेला ही उद्धरण नहीं है जबकि चर्चिल की, गांधी जी के प्रति नापसंदगी खुल कर सामने आई है। वह गांधी को अराजकता फैलाने वाला, सत्याग्रह को, अराजकता से जोड़ कर देखता था। वह गांधी के वैश्विक प्रभाव, और भारतीय जनमानस पर उनकी अद्भुत पकड़ से, हर वक्त खीजता भी रहता था।

गांधी जब गोलमेज सम्मेलन में, 1932 में भाग लेने गए तो, उनकी मुलाकात ब्रिटेन के सम्राट से कराई गई। बहुत कोशिश हुई कि, गांधी इस शाही मुलाकात में कम से कम ‘ढंग’ के कपड़े पहन लें। पर गांधी ने कहा वे धोती और शाल में जायेंगे। वे गए भी। जब वे सम्राट से मिल रहे थे तो, सम्राट ने बुदबुदाकर कहा कि, यह तो, लगभग नंगे हैं। तत्कालीन, सेक्रेटरी इंडिया, सैमुअल होर के ही शब्दों में पढ़े,  “Gandhi, in turn, refused to meet the king-emperor in anything but dhoti and shawl. In the end, however, Hoare prevailed on His Majesty, and the meeting went well, although Hoare claimed he heard George V mutter something about “the little man” with “no proper clothes on.”

मुलाकात के बाद, विदा लेते समय सम्राट ने कहा,  “याद रखिए मिस्टर गांधी, मैं नहीं चाहूंगा कि, मेरे साम्राज्य पर अब कोई हमला हो।”

गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा, “आप का आतिथ्य स्वीकार करने के बाद, आप के ही महल में, मैं आप से किसी राजनैतिक बहस में नहीं उलझना चाहता, योर मैजेस्टी।”

(स्रोत, गांधी एंड चर्चिल, द एपिक रायवलरी, आर्थर हरमन)

आज न, गांधी हैं न चर्चिल। दोनो अतीत बन चुके हैं। पर जिस भारतीय जन और समाज को, चर्चिल, राज करने और शासन चलाने लायक मानते भी नहीं थे, आज उसी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के पद पर एक भारतीय मूल के व्यक्ति द्वारा शपथ लेना, एक बड़ी घटना है। ऋषि सुनाक आज उसी 10 डाउनिंग स्ट्रीट में रहने जा रहे हैं, जिसमे कभी सर विंस्टन चर्चिल भी रह चुके हैं।

(विजय शंकर सिंह के फेसबुक वाल से)

 

 

 

 

 

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

विचार

आपराधिक कानूनों को बदलने वाले विधेयक पर जमात-ए-इस्लामी को गंभीर चिंता

September 3, 2023
विचार

समान नागरिक संहिता बनने पर सबसे ज़्यादा दिक़्क़त हिंदुओं को होगी? :-एक नज़रिया

June 30, 2023
विचार

मोदी और राहुल का फर्क: एक नज़रिया

June 4, 2023
विचार

छत्रपति शिवाजी का राज्याभिषेक करने से ब्राह्मणों ने क्यों किया था इंकार

June 4, 2023
विचार

अगले चुनावों के लिए कर्नाटक से संदेश: एक नजरिया
लेखक:चाणक्य

May 21, 2023
विचार

बीजेपी अहंकार के कारण हारी: एक नजरिया__तवलीन सिंह

May 21, 2023
Next Post

जामिया में स्टार्ट-अप फाउन्डर्स एंड इन्वेस्टर्स मीट

सीएम केजरीवाल बोले- देश की आर्थ‍िक बेहतरी के ल‍िए ईश्‍वर का अशीर्वाद भी जरूरी, नोटों पर लगाएं लक्ष्‍मी-गणेश की फोटो

सीएम केजरीवाल बोले- देश की आर्थ‍िक बेहतरी के ल‍िए ईश्‍वर का अशीर्वाद भी जरूरी, नोटों पर लगाएं लक्ष्‍मी-गणेश की फोटो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

क्यों हो रहा है सोशल मीडिया पे मनोज मुंतशिर के दो इंटरव्यू को जोड़कर बनाई गई एक क्लिप ? जानिए पूरा मामला

June 20, 2023
भारतीय मीडिया को निगलने वाले बड़े कारपोरेट घराने

भारतीय मीडिया को निगलने वाले बड़े कारपोरेट घराने

December 27, 2022
कानपुर हिंसा: शक के आधार पर 6 लोगों को 2 महीने जेल में रखा अब मिली रिहाई

कानपुर हिंसा: शक के आधार पर 6 लोगों को 2 महीने जेल में रखा अब मिली रिहाई

August 5, 2022

Popular Stories

  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नूपुर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- बयान के लिए टीवी पर पूरे देश से माफी मांगे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दुआएं कुबूल, हल्द्वानी में नहीं चलेगा बुलडोजर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खबरदार! धंस रहा है नैनीताल, तीन तरफ से पहाड़ियां दरकने की खबर, धरती में समा जाएगा शहर, अगर .…..!

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • जामिया में ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने किया शिक्षा संकाय का दौरा
    शिक्षा संकाय की डीन प्रोफेसर सारा बेगम ने किया गर्मजोशी से स्वागत
  • 25 साल से कम उम्र के 42.3 फीसदी ग्रेजुएट बेरोजगार:रिपोर्ट
  • ‘संविधान की नई प्रतियों में प्रस्तावना से ‘धर्मनिरपेक्ष’, ‘समाजवादी’ शब्द हटाए गए’

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?