Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

केंद्रीय मंत्री की नागरिकता पर सवाल, प्रधानमंत्री मोदी से जांच की मांग

RK News by RK News
July 18, 2021
Reading Time: 1 min read
0
अमित शाह के जूनियर मंत्री की डिग्री सवालों के घेरे में

नवनियुक्त केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निसिथ प्रामाणिक की नागरिकता को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, राज्यसभा सदस्य और असम प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रिपुण बोरा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निसिथ प्रामाणिक के कथित तौर पर बांग्लादेशी होने के आरोपों की जांच कराने की मांग की।

RELATED POSTS

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री

धर्मेंद्र प्रधान के बाद कौन बनेगा शिक्षा मंत्री? जयंत चौधरी से लेकर राघव चड्ढा तक कई नामों पर चर्चा

क्या CJP के 72 घंटे के अल्टीमेटम ने ली धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी? जानिए इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी

हालांकि, प्रामाणिक के करीबी और पश्चिम बंगाल से भाजपा के लोकसभा सांसद ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि मंत्री का जन्म, पालन-पोषण और शिक्षा-दीक्षा भारत में ही हुई है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए पूछा कि केन्द्र सरकार ने ऐसी ”सुरक्षा खामी” कैसे होने दी।

आउटलुक हिंदी की रिपोर्ट अनुसार पश्चिम बंगाल भाजपा के महासचिव सयंतन बसु ने टीएमसी को इस मुद्दे को अदालत में ले जाने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री मोदी को लिखे और ट्विटर पर साझा किए पत्र में बोरा ने दावा किया कि बराक बांग्ला, रिपब्लिक टीवी त्रिपुरा, डिजिटल मीडिया, इंडिया टुडे और बिजनेस स्टैंडर्ड ने अपनी खबर में बताया है कि प्रामाणिक बांग्लादेशी नागरिक हैं।

खबरों को उद्धृत करते हुए सांसद ने दावा किया कि मंत्री का जन्म स्थान हरिनाथपुर है जो बांग्लादेश के गैबांधा जिले के पलासबाड़ी पुलिस थाने के अंतर्गत आता है और खबर है कि वह कंप्यूटर की पढ़ाई करने के लिए पश्चिम बंगाल आए थे। बोरा ने दावा किया कि कंप्यूटर विषय में उपाधि मिलने के बाद पहले वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए और बाद में भाजपा में शामिल हुए तथा कूच बिहार से सांसद चुने गए।

बोरा ने दावा किया कि समाचार चैनलों के अनुसार प्रामाणिक ने ‘‘छेड़छाड़ कर’’ चुनावी नामांकन पत्र में अपना पता कूच बिहार दिखाया। चैनलों ने बांग्लादेश स्थित उनके पैतृक गांव का ‘खुशनुमा माहौल’ भी रेखांकित किया जिसमें ‘‘उनके बड़े भाई’’और कुछ ग्रामीण प्रामाणिक के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बनने पर संतोष जाहिर कर रहे हैं।

बोरा ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी में कहा, ‘‘यदि ऐसा है तो देश के लिए बहुत गंभीर मामला है कि एक विदेशी को केंद्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। इसलिए मैं आपसे (प्रधानमंत्री) से मांग करता हूं कि निसिथ प्रामाणिक के जन्मस्थान और राष्ट्रीयता की जांच पारदर्शी तरीके से कराएं ताकि पूरे देश में उत्पन्न भ्रम की स्थिति दूर हो सके।’’

पश्चिम बंगाल के सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के राज्य मंत्री, इंद्रनील सेन ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा: ”यह जानकर हैरान और स्तब्ध हूं कि केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक बांग्लादेश के नागरिक हो सकते हैं ! यदि मौजूदा केंद्रीय मंत्री एक विदेशी नागरिक है, तो यह भारत की सुरक्षा के लिए खतरनाक चिंता का विषय है। नरेन्द्र मोदी सरकार इस तरह की सुरक्षा चूक कैसे होने दे दे सकती है?”

पश्चिम बंगाल भाजपा के महासचिव सयंतन बसु ने कहा कि आरोप का कोई आधार नहीं है। बसु ने कहा, ”यदि वे इस मुद्दे को और तूल देना चाहते हैं, तो तृणमूल कांग्रेस कोर्ट जाने के लिए आजाद है।”

इससे पहले, जब प्रामाणिक के करीबी सूत्रों से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मंत्री ‘‘ देशभक्त भारतीय’’ हैं जिनका जन्म, पालन-पोषण और शिक्षा-दीक्षा भारत में ही हुई है और कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। सूत्रों ने कहा कि यदि मंत्री के कुछ रिश्तेदार दूसरे देश में जश्न मना रहे हैं तो वह क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यदि कनाडा के सांसद के भारतीय रिश्तेदार गर्व महसूस करते हुए भारत में उत्सव मनाते हैं तो उससे कनाडा के सांसद को क्या लेना देना है।’’

एक सूत्र ने कहा कि यह उसी तरह का मामला हो सकता है।
उन्होंने बोरा पर पलटवार करते हुए कहा कि जिम्मेदार सांसद को पता होना चाहिए कि क्या गलत है और क्या सही।

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री

July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के बाद कौन बनेगा शिक्षा मंत्री? जयंत चौधरी से लेकर राघव चड्ढा तक कई नामों पर चर्चा
समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के बाद कौन बनेगा शिक्षा मंत्री? जयंत चौधरी से लेकर राघव चड्ढा तक कई नामों पर चर्चा

July 25, 2026
क्या CJP के 72 घंटे के अल्टीमेटम ने ली धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी? जानिए इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी
समाचार

क्या CJP के 72 घंटे के अल्टीमेटम ने ली धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी? जानिए इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी

July 25, 2026
CJP संसद मार्च के बीच सरकार की पहल, जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि
समाचार

“…तब तक कहीं नहीं जाएंगे”: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का बड़ा बयान

July 25, 2026
झुकती है दुनिया… Gen-Z ने लिया पहला विकेट! NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
समाचार

झुकती है दुनिया… Gen-Z ने लिया पहला विकेट! NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

July 25, 2026
जंतर मंतर प्रोटेस्ट में हजारों युवाओं पर पैलेट गन चलाई गई: राहुल
समाचार

जंतर मंतर प्रोटेस्ट में हजारों युवाओं पर पैलेट गन चलाई गई: राहुल

July 24, 2026
Next Post
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में संस्कृत बोलने की क्‍लासेज़ फ्री 

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में संस्कृत बोलने की क्‍लासेज़ फ्री 

योगी सरकार का नया फरमान यूपी में आएं तो नेगेटिव कोविड-19 रिपोर्ट साथ लाएं

योगी सरकार का नया फरमान यूपी में आएं तो नेगेटिव कोविड-19 रिपोर्ट साथ लाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

रामचरितमानस विवाद: आरजेडी- एसपी की मान्यता रद्द हो, वीएचपी की इलेक्शन कमिशन से मांग

February 2, 2023

उर्दू डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर एनसीपीयुएल की गवर्निंग बॉडी का गठन करने की मांग की

December 18, 2024

Up: कागजों पर चल रहे हैं 11 होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज

January 25, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री
  • धर्मेंद्र प्रधान के बाद कौन बनेगा शिक्षा मंत्री? जयंत चौधरी से लेकर राघव चड्ढा तक कई नामों पर चर्चा
  • क्या CJP के 72 घंटे के अल्टीमेटम ने ली धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी? जानिए इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi